Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर ईया फाउंडेशन, जमशेदपुर द्वारा जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में संस्था का 6वां रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। शिविर में नागरिकों, युवाओं एवं टाटा स्टील कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही और कुल 166 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।रक्तदान शिविर का उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुन्नू चौधरी, जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, Equipment Maintenance प्रमुख सतीश गणपति एवं Shared Services प्रमुख कल्याण प्रसाद द्वारा किया गया। इस अवसर पर जुगसलाई (SC) के विधायक श्री मंगल कालिंदी भी उपस्थित रहे।उल्लेखनीय है कि ईया फाउंडेशन के अधिकांश सदस्य…
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी, रॉयल क्लब के तत्वावधान में आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका के विधायक संजीव सरदार ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के पश्चात उन्होंने नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर मां सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता तथा बागबेड़ा मंडल कांग्रेस अध्यक्ष राज नारायण यादव भी उपस्थित रहे। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि विधायक संजीव सरदार ने अपने…
जमशेदपुर : बागबेड़ा गांधीनगर स्थित यंग बॉयज क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन मुख्य अतिथि भाजपा ओबीसी मोर्चा के धर्मेंद्र प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता भी उपस्थित रहे। क्लब के सदस्यों द्वारा अतिथियों को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के साथ ही पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां सरस्वती के दर्शन एवं पूजा-अर्चना के लिए पंडाल पहुंचे। इस वर्ष सरस्वती पूजा पंडाल की साज-सज्जा आकर्षक ढोलकपुर थीम पर आधारित…
रांची : झारखंड की औद्योगिक राजधानी कही जाने वाली धनबाद एक बार फिर सुर्खियों में है। वजह है कोयला तस्करी का वह नेटवर्क, जिसकी जड़ें सिर्फ खदानों तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि प्रशासनिक दफ्तरों और पुलिस थानों तक फैलती नजर आ रही हैं। ईडी की ताजा कार्रवाई ने इस पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। साल 2015 से धनबाद में तैनात रहे डीसी और एसपी रैंक के अधिकारियों की संपत्ति जांच शुरू होना, इस बात का संकेत है कि मामला साधारण नहीं, बल्कि गहराई तक फैला हुआ है। जब कोयला बना ‘काला सोना धनबाद और आसपास के इलाकों…
रांची : नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मंगलवार को रांची के कचहरी चौक स्थित पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नेताजी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम में नेताजी सुभाषचंद्र बोस के राष्ट्र निर्माण में दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण किया गया। वक्ताओं ने कहा कि नेताजी का जीवन साहस, त्याग और देशभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके विचार आज भी युवाओं को राष्ट्रसेवा एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा देते हैं। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में रांची उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक…
जमशेदपुर : सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में विद्या और ज्ञान की देवी माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया, प्रातः ही वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विद्यालय के महासचिव परमानंद कौशल ने पंडित के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने यजमान के रूप में विधि विधान के साथ पूजन को संपन्न किया। विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने इस अवसर पर कहां की माता सरस्वती विद्या, कला, ज्ञान और संस्कार की देवी है, मां सरस्वती भी हमेशा उसी का साथ देती हैं जो हमेशा समय के साथ रहता है, समय को व्यर्थ ना…
जमशेदपुर / लुपुंगडीह (चांडिल) : नारायण आईटीआई लुपुंगडीह, चांडिल में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं आज़ाद हिंद फ़ौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संस्थान परिसर में नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के संस्थापक डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संपूर्ण जीवन देशभक्ति, त्याग और अदम्य साहस की प्रेरणादायक मिसाल है। उन्होंने युवाओं से नेताजी के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। डॉ. पांडे…
जमशेदपुर : बसंत पंचमी के पावन अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी स्थित पूर्णिमा कोचिंग सेंटर के पूजा पंडाल का उद्घाटन बागबेड़ा महानगर विकास समिति के अध्यक्ष एवं जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने फीता काटकर एवं विधिवत पूजा-अर्चना कर किया। इस अवसर पर सुबोध झा ने पिछले वर्ष कोचिंग सेंटर के मैट्रिक परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और शिक्षा को ही अपना सबसे बड़ा हथियार बनाएं। उन्होंने यह भी घोषणा की कि इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा में…
जमशेदपुर : ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) जमशेदपुर नगर इकाई द्वारा आज़ादी आंदोलन की गैर-समझौतावादी धारा के महानायक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 130वीं जयंती 23 जनवरी 2026 को साकची आमबगान मैदान में मर्यादापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश सचिव सोहन महतो द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। छात्र-नौजवान नेताजी के सपनों के भारत के निर्माण का लें संकल्प : प्रदीप यादव…. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रदेश सचिव मंडली सदस्य प्रदीप यादव ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संघर्षपूर्ण जीवन से…
जमशेदपुर : जीजीएसपीआई कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के आदित्यपुर, गम्हरिया, जुगसलाई एवं मानगो स्थित सभी संस्थानों द्वारा संयुक्त रूप से आदित्यपुर में माँ सरस्वती पूजा का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्या की देवी माँ सरस्वती की विधिवत पूजा-अर्चना एवं पुष्पांजलि के पश्चात भोग का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी गईं, जिनमें नृत्य एवं गीतों ने समां बांध दिया। आयोजन में लगभग 800 से 900 छात्रों ने भाग लेकर पूजा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। मुख्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति…. इस पावन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में…