Author: LOKTANTRA SAVERA

साहिबगंज : जिला के राजमहल उप-कारा में हत्या के एक मामले में पिछले पांच वर्षों से बंद एक कैदी ने बुधवार को जेल के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। समय रहते अन्य कैदियों की नजर उस पर पड़ गई, जिससे उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, कैदी का नाम मंसूर शेख है। बुधवार को उसने जेल के वार्ड में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना को देख वार्ड में अफरा-तफरी मच गई। अन्य कैदियों ने तुरंत इसकी सूचना जेल प्रशासन और सुरक्षाकर्मियों…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर में आगामी 20 फरवरी को मेगा अप्रेंटिस कम जॉब फेयर का आयोजन होने जा रहा है। श्रीनाथ विश्वविद्यालय के आदित्यपुर स्थित कैंपस में यह आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय अंतर्गत बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (ईस्टर्न रीजन) के सहयोग से नैशनल अप्रेंटिशिप ट्रेनिंग स्कीम के तहत आयोजित हो रहा है। इस मेगा जॉब फेयर का उद्देश्य विश्वविद्यालय और कॉरपोरेट संस्थानों के बीच दूरियों को खत्म करना है ताकि आज के युवा स्नातकों और डिप्लोमा धारकों को देश की बड़ी और प्रतिष्ठित कंपनियों में अप्रेंटिसशिप के साथ साथ रोजगार के बेहतरीन अवसर उपलब्ध कराए जा सकें।…

Read More

सिल्ली : सिल्ली प्रखंड क्षेत्र के अंतर्गत पतराहातू स्थित आदर्श उच्च विद्यालय में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब अचानक एक लकड़बग्घा स्कूल परिसर में घुस आया। स्कूल खुलते ही जैसे ही बच्चे विद्यालय पहुंचे जानवर को देखकर भागने लगे और पुरा गांव में दहशत फैल गई और बच्चों व शिक्षकों में खलबली मच गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया और स्कूल परिसर को खाली कराया गया। घटना की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई, जिसके बाद विभाग की टीम को मौके पर भेजे जाने की प्रक्रिया शुरू…

Read More

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच क्रॉस फायरिंग हुई, जिसमें एक गैंगस्टर को गोली लगने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, ये वही गैंगस्टर हैं जिन्होंने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ के सेक्टर 32 में स्थित एक केमिस्ट की दुकान पर फायरिंग की थी। इस फायरिंग की घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी और उन्हें पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की गई थीं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी एक टैक्सी नंबर की गाड़ी में…

Read More

रांची : झारखंड की राजधानी रांची में आपराधिक गिरोहों की गतिविधियों ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र से सामने आए ताजा मामले में एक बिल्डर को कथित तौर पर गैंगस्टर राहुल दुबे गिरोह के नाम पर जान से मारने की धमकी देते हुए भारी-भरकम रंगदारी मांगी गई है। पीड़ित बिल्डर ने इस संबंध में पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। अरगोड़ा थाना क्षेत्र के निवासी और बिल्डर राफे कमाल का आरोप है कि उनकी पंडरा इलाके में स्थित जमीन को लेकर कुछ लोग लगातार दबाव बना…

Read More

चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) : झारखंड के चाईबासा सदर अस्पताल की कार्यप्रणाली एक बार फिर कटघरे में खड़ी हो गई है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के एचआईवी संक्रमित पाए जाने के बाद सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था और खासकर अस्पताल के ब्लड बैंक की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। इस मामले ने जिले में हड़कंप मचा दिया है और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही के आरोप तेज हो गए हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि यह संक्रमण सदर अस्पताल के सरकारी ब्लड बैंक से उपलब्ध कराए गए रक्त के कारण फैला। परिवार के अनुसार, पति-पत्नी और उनका बड़ा बच्चा…

Read More

मुंबई : सनी देओल स्टारर बहुप्रतीक्षित वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस शुक्रवार, 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। सोमवार से शुरू हुई एडवांस बुकिंग में महज 24 से 48 घंटों के भीतर फिल्म ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। देशभक्ति के जज्बे और सनी देओल की दमदार मौजूदगी वाली इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। यही वजह है कि रिलीज से पहले ही फिल्म करोड़ों की कमाई कर चुकी है। एडवांस बुकिंग…

Read More

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के वैश्विक मंच से झारखंड के विकास, निवेश और आदिवासी नेतृत्व का मजबूत संदेश स्विट्जरलैंड/ रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दावोस से अपने आधिकारिक एक्स (X) हैंडल पर झारखंडवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य युवा झारखंड को देश का अग्रणी राज्य बनाना है। उन्होंने कहा कि झारखंड के पुरखों और बाबा दिशोम गुरुजी के सपनों को साकार करने के संकल्प के साथ वे वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि झारखंड आगे बढ़ेगा, तो झारखंडवासी भी आगे बढ़ेंगे। दावोस में विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ…

Read More

जमशेदपुर : “शिक्षण-अधिगम और रिसर्च में AI की शक्ति का उपयोग” पर पांच-दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आज श्रीनाथ विश्वविद्यालय में वर्चुअल मोड में सफलतापूर्वक आरंभ हुआ। यह कार्यक्रम श्रीनाथ विश्वविद्यालय के फिजिक्स विभाग द्वारा श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सहयोग से आयोजित किया गया है। पहले दिन का तकनीकी सत्र रिसोर्स पर्सन डॉ. एम. मालथी, सीनियर प्रिंसिपल साइंटिस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर (AcSIR), CSIR–नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेटरी, जमशेदपुर द्वारा आयोजित किया गया। डॉ. मालथी ने औद्योगिक अनुसंधान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के मूल सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए अपनी बातो को रखा । उद्घाटन सत्र की शुरुआत श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन की…

Read More

सिल्ली : सिल्ली प्रखण्ड अंतर्गत मिसिर होटांग,हाकेदाग गांव में ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सत्येंद्र बेदीया और रविंद्र बेदीया के प्रयास से 120 कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष खुशी का माहौल है। बताते चले कि सत्येंद्र बेदीया अपने आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद सामग्री वितरण करने का प्रयास करेंगे। सत्येंद्र बेदीया ने कहा कि भीषण ठंड में असहाय, बुजुर्ग लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छोटा सा सहयोग दिया गया सक्षम लोगों से अपील है कि जरूरतमंद लोगों को जरुर मदद…

Read More