सिल्ली : सिल्ली प्रखण्ड अंतर्गत मिसिर होटांग,हाकेदाग गांव में ठंड को देखते हुए हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जरूरतमंदों के बीच समाजसेवी सत्येंद्र बेदीया और रविंद्र बेदीया के प्रयास से 120 कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसको लेकर बुजुर्ग महिलाएं एवं पुरुष खुशी का माहौल है। बताते चले कि सत्येंद्र बेदीया अपने आने वाले दिनों में भी जरूरतमंद सामग्री वितरण करने का प्रयास करेंगे। सत्येंद्र बेदीया ने कहा कि भीषण ठंड में असहाय, बुजुर्ग लोगों को राहत पहुंचाने के लिए छोटा सा सहयोग दिया गया सक्षम लोगों से अपील है कि जरूरतमंद लोगों को जरुर मदद करें।
Advertisements
Advertisements

रिपोर्टर : रिंकी कुमारी
