Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
खूँटी : सोमा मुंडा हत्याकांड के विरोध में 17 जनवरी को संपूर्ण झारखण्ड बंद का ऐलान, आदिवासी संगठनों ने उठाई न्याय की मांग।कल आदिवासी संगठनों ने झारखण्ड बंद का आह्वान किया है। खूंटी निवासी पड़हा राजा सोमा मुंडा की निर्मम हत्या और राज्यभर में आदिवासी जमीन की हो रही लूट के विरोध में आज राँची में मशाल जुलूस निकाला है। कल 17 जनवरी को सम्पूर्ण झारखण्ड बंद रखा है। बंद के दौरान राज्य के सभी स्कूल–कॉलेज, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, ऑटो-रिक्शा, व्यापारी संघ समेत आम जनता से पूर्ण समर्थन की अपील की गई है।
मुरी/सिल्ली : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर भारत माता अस्पताल सिंगपुर मुरी में नर्सिंग ट्रेनिंग का शुभारंभ किया गया। रांची से आए फादर बिशप डॉ विंसेंट ने प्रभु का ध्यान किया और उसके शरण में आने वाले के लिए आशीर्वाद मांगा। अतिथियों का स्वागत हेतु प्रार्थना, राष्ट्रीय गान एवं नित्य संगीत के द्वारा विभिन्न प्रकार के एक से बढ़कर प्रस्तुति दी गई। मौके पर अस्पताल के निर्देशक कृपा पॉल तथा प्रिंसिपल सिस्टर शीतल ने वर्ष की शुभकामनाएं दिए एवं अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक व झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने अस्पताल को…
राहे : खेल-खिलाड़ी के दुनिया में झारखंड का विशेष स्थान रहा है।आज भेड़ियागाढ़ा (होटलों) में वार्षिक एक दिवासिक क्रिकेट टूर्नामेंट खेल संपन्न हुआ। यह खेल युवा संघ भेड़ियागाडा द्वारा किया गया। इस टूर्नामेंट मैच में राहे,डोकाद,जिनतु एवं होटलों आदि आसपास पंचायतों के लोग देखने को पहुंचे। कुल 17 टीमों ने भाग लेकर अपना प्रदर्शन दिखाया। खेल में फाइनल मुकाबला होटलों एवं हितजारा टीम का काफी रोमांचक माहौल रहा। जिसमें खेल समिति द्वारा हितजारा टीम विजेता घोषित हुआ। कार्यक्रम में पहुंचे ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो ने विजेता टीम हितजारा को 7500 रुपए की नगद…
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप भुइयांडीह में एक महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। महिला ने घर के भीतर फंदे से लटककर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही सीतारामडेरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतका का नाम जैता सरकार (36 वर्ष) है। वह एक पैथोलॉजी लैब में कार्यरत थीं। बताया जा रहा है कि बुधवार देर रात उनका बेटा शौच के लिए उठा, तभी उसने अपनी…
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के आवेदन के आधार पर चक्रधरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर थाना पुलिस को बुधवार को एक नाबालिग ने लिखित शिकायत की। शिकायत में कहा गया कि चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के मोहलपानी के परिया गांव निवासी आरोपी 55 वर्षीय सरदार बंदिया ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एफआईआर…
जमशेदपुर : रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से 2 जनवरी को लापता हुए दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका को 14 जनवरी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चों की तलाश में अहम भूमिका निभाने का दावा बजरंगदल ने किया है। विहिप के अनुसार, रामगढ़ जिले के चितरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी इलाके में बंजारों की बस्ती में बच्चों के होने की सूचना मिलने पर चितरपुर समिति के बजरंगदल कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू और सचिन कुमार ने तत्काल रामगढ़ पुलिस से संपर्क किया। पुलिस प्रशासन के सहयोग से बच्चों को मौके पर पहुंची पुलिस टीम को सौंप दिया गया।…
जमशेदपुर : वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, चक्रधरपुर मंडल पी शंकर कुटी के निर्देश पर टाटानगर स्टेशन में आरपीएफ सराहनीय कार्य कर रही है. 14 जनवरी की रात्रि में RPF उड़नदस्ता दल, चक्रधरपुर मंडल की टीम ने दो गांजा तस्करों को 40 किलो अवैध गांजा के साथ पकड़ा. व्यक्तियों का नाम पवित्रा खेल एवं सुनील बेहरा उर्फ छोटा कानू है. दोनों उड़ीसा के गंजाम जिले के रहने वाले हैं. उक्त गांजा को दोनों नीलांचल एक्सप्रेस से कल टाटानगर रेलवे स्टेशन लाए थे और यहां से ट्रेन पड़कर ओखा लेकर जाना था. यह सारी कार्रवाई रेलवे सुरक्षा बल के…
राँची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। इसके साथ ही राज्यभर के लाखों छात्र-छात्राओं की तैयारी अब अंतिम चरण में पहुंच गई है। जैक बोर्ड के मुताबिक 10वीं (मैट्रिक) की परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक चलेगी। ये परीक्षायें प्रथम पाली (सुबह 9:45 से दोपहर 1:00 बजे) में होंगी। वहीं 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षायें 3 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक द्वितीय पाली (दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे) में आयोजित की जायेंगी। 10वीं की प्रमुख तिथियां 3 फरवरी: आईटी/वोकेशनल 4 फरवरी: हिंदी 7…
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारियों पर एक क्लर्क के साथ मारपीट का गंभीर आरोप सामने आया है। मामले की जांच और सबूत जुटाने के लिए एयरपोर्ट थाना की पुलिस भारी संख्या में ED कार्यालय पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। क्लर्क ने लगाए गंभीर आरोप पेयजल विभाग में कार्यरत क्लर्क संतोष कुमार ने ED अधिकारियों पर पूछताछ के दौरान मारपीट करने का आरोप लगाया है। संतोष का कहना है कि पूछताछ के नाम पर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई और उसका सिर फोड़ दिया गया। इस मामले को लेकर एयरपोर्ट थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई…
सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुलबस्ती का वन भोज भांगा पहाड़ में संपन्न.. जमशेदपुर : सी पी समिति मध्य विद्यालय और राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल केबुल बस्ती का वार्षिक वनभोज भांगा पहाड़ में संपन्न हुआ, वनभोज में बच्चों, महिलाओं, शिक्षक शिक्षिकाओं के लिए खेल, क्विज, हाउसी का आयोजन किया गया, विजेताओं को पुरस्कृत किया गया, विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की वनभोज सिर्फ स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ लेने की जगह नहीं होती बल्कि सामाजिक एकजुटता का परिचायक भी होता है, प्रतिदिन शिक्षा कार्यों से जुड़े रहने पर…