Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
आदित्यपुर के शिवा नर्सिंग होम के समीप और दुकानों पर चला बुलडोजर, बिना सुचना दिए दूकान तोड़ने का आरोप
आदित्यपुर : आगामी 29 दिसंबर को राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) में राष्ट्रपति के आगमन को लेकर आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज कर दिया गया है. आदित्यपुर स्थित पान दुकान चौक से लेकर एनआईटी मोड़ तक प्रशासन की टीम ने अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया है. इस अभियान के दौरान उप नगर आयुक्त पारुल सिंह, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह, यातायात प्रभारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद सहित पुलिस बल मौजूद रहे. बिना सुचना दिए दूकान तोड़ने का आरोप मोहल्लत कम समय मिलने के कारण कई सारे दुकानों के समान नहीं हटाए जा…
नई दिल्ली : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के पुत्र के विवाह उपरांत मंगलवार को दिल्ली में आयोजित भव्य रिसेप्शन समारोह राजनीतिक सौहार्द और मुलाकातों का केंद्र बन गया। इस अवसर पर देश के कई राज्यों के राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री तथा भाजपा, कांग्रेस और झामुमो (जेएमएम) समेत विभिन्न दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए। समारोह में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर नेताओं की मौजूदगी ने इसे खास बना दिया। इसी समारोह के दौरान झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मुलाकात विशेष रूप से चर्चा में रही। डॉ. अंसारी ने इस…
झारखंड : चतरा जिले से एक गंभीर आपराधिक मामला सामने आया है। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता प्रेम सिंह को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान द्वारा धमकाए जाने की खबर से राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। आरोप है कि धनबाद का बड़ा माफिया प्रिंस खान, जो वर्तमान में दुबई में रह रहा है, उसने प्रेम सिंह को फोन कर न सिर्फ जान से मारने की धमकी दी, बल्कि 2 करोड़ रुपये की रंगदारी भी मांगी है। सूत्रों के अनुसार, धमकी भरे कॉल मिलने के बाद प्रेम सिंह ने तत्काल हंटरगंज थाना पहुंचकर पूरे मामले की लिखित…
बोकारो सहित झारखंड में शोक की लहर झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा ने दिया श्रद्धांजलि रांची : झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य संयुक्त सचिव एवं माकपा के पूर्व राज्य कमिटी सदस्य कामरेड श्यामसुंदर महतो 70 वर्ष रिम्स में इलाज के दौरान रात 7 बजे निधन की खबर से बोकारो सहित झारखंड में शोक की लहर फ़ैल गया, झारखंड राज्य किसान सभा एवं माकपा ने दिया श्रद्धांजलि। झारखंड राज्य किसान सभा के राज्य अध्यक्ष सुफल महतो ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कामरेड श्यामसुंदर महतो जीवंत पर्यंत किसानों के लिए अथक योद्धा की तरह संघर्षरत रहे,देश में चल रहे किसान…
खेल से ही समग्र विकास संभव – देवेंद्र नाथ महतो मारांगकिरी : जन कल्याण युवा विकास क्लब मारांगकिरी चरकुडीह सोनाहातु द्वारा अगहन संक्रांति के अवसर पर 42 वां विराट एकदिवसीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता एवं मुर्गा लड़ाई कार्यक्रम संपन्न हुआ। पाँच परगना क्षेत्र का इस प्रसिद्ध प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल टूर्नामेंट विजेता टीम बुंडू टाइगर को 1,11,111 रूपये तथा उप विजेता रामनगर एफसी टीम को 81,111 रूपये तथा जेएफएफसी टीम एवं सुरथी स्पोर्टिंग टीम को तृतीय एवं चतुर्थ पुरस्कार 37,111 रुपये पुरस्कृत किया गया। साथ ही एक – एक ट्रॉफी दी गई एवं सबसे बेहतर प्रदर्शन…
रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वार्षिक माध्यमिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परीक्षा आवेदन को लेकर छात्रों और विद्यालयों को बड़ी राहत दी है। परिषद ने वेब नोटिस जारी कर स्पष्ट किया है कि जिन छात्र-छात्राओं का पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) अब तक जनरेट नहीं हो पाया है वे भी अब परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। जैक के अनुसार पेन नंबर समय पर उपलब्ध न होने के कारण कई छात्रों को आवेदन करने में परेशानी हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए परिषद ने पेन नंबर एंट्री की अनिवार्यता को फिलहाल अस्थायी रूप से शिथिल कर दिया…
जमशेदपुर : “Krish Ka Sunega Gana” यह लाइन तो आप सभी जमशेदपुरवासी जरूर सुन चुके होंगे। सोशल मीडिया पर बीते कुछ दिनों से यही लाइन हर तरफ वायरल हो रही थी। इसी लाइन के साथ एक चेहरा भी वायरल हुआ वो है Dhoom जिसके एक वीडियो पर मिलियन व्यूज आते है। कचरे के बीच रहने वाला नशे की लत में जकड़ा हुआ Dhoom जिसका फायदा हर कोई अपने वीडियो में व्यूज बटोरने के लिए उठा रहा था। लोग उसके पास पहुंच रहे थे उसके साथ वीडियो बना रहे थे लेकिन किसी ने ये नहीं सोचा कि इस Dhoom को नशे…
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर के पास सोमवार देर रात करीब 12:30 बजे एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार आकाश स्विफ्ट कार से बारीडीह से अपने घर गोलमुरी कंचननगर जा रहा था। इसी दौरान टिनप्लेट काली मंदिर गोलचक्कर के पास कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराया जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलने पर गोलमुरी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को कार से बाहर…
जमशेदपुर : जन शिकायत निवारण दिवस के तहत समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की। विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने इस दौरान विस्थापित समस्या, रेलवे लाइन निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण के संबंध में आपत्ति, जमीन विवाद, राशन, पेंशन, घरेलू विवाद, अतिक्रमण की शिकायत समेत जनहित से संबंधित मांगपत्र आदि से संबंधित आवेदन समर्पित किए । उप विकास आयुक्त ने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए निर्देशित किया कि प्रत्येक आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
जमशेदपुर : पश्चिम के विधायक सरयू राय की अनुशंसा पर टीएसयूआईएसएल (जुस्को) द्वारा विनोबा बस्ती स्थित मुख्य सड़क पर बड़े नाली निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई है। बरसात के मौसम में गंदा नाली का पानी सड़क एवं आसपास के घरों में प्रवेश कर जाता था, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जनता दल (यू) के जिला उपाध्यक्ष दुर्गा राव, मंडल महामंत्री गंगाधर पांडे सहित दीपक तिवारी, भोला प्रकाश, रविंद्र ठाकुर, विकास, अजय, फिरोज, शंभू झा, रासो, दीनू, मनोज भगत, राम कर्मकार, राजेश, राकेश एवं बर्मामाइंस मंडल अध्यक्ष बबलू कुमार…