Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : महिला हॉकी इंडिया लीग (HIL) को लेकर राजधानी रांची में खेल का उत्साह चरम पर है। टूर्नामेंट से पहले कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रांची पहुंच चुके हैं, और मोरहाबादी स्थित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में टीमों के प्रैक्टिस सेशन शुरू हो गए हैं।सबसे अधिक चर्चा में है घरेलू टीम ‘रांची रॉयल्स’, जिसके अभ्यास सत्र को देखने के लिए दर्शकों और खेल प्रेमियों की भीड़ जुट रही है। टीम के अभ्यास में भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी खिलाड़ी निक्की प्रधान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुकीं ब्यूटी डुंगडुंग समेत कई प्रमुख खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही…
राउरकेला : नक्सली संगठन से जुड़े एक नाबालिग नक्सली ने गुरुवार को राउरकेला पुलिस के समक्ष हथियार के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। इस नाबालिग पर ओडिशा सरकार की ओर से 1.65 लाख रुपये का इनाम घोषित था। राउरकेला के एसपी वाधवानी ने बताया कि सरेंडर करने वाला नाबालिग, सारंडा वन क्षेत्र में सक्रिय माओवादी संगठन के दक्षिण छोटानागरा डिवीजन का सदस्य था। वह लंबे समय से कोल्हान और सारंडा इलाके में माओवादी गतिविधियों में शामिल था। पुलिस ने उसके पास से एक 9 एमएम कार्बाइन बरामद की है। 12 साल की उम्र में हुआ था संगठन में शामिल पुलिस के…
सरकार ने पारा शिक्षकों को दिया बड़ा झटका, TET विसंगति को लेकर नये आदेश से हड़कंप राँची। झारखंड शिक्षा विभाग ने पारा शिक्षकों को बड़ा झटका दिया है। शिक्षा विभाग ने टेट (TET) विसंगति वाले करीब तीन हजार पारा शिक्षकों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। राज्य परियोजना निदेशक ने आदेश दिया है कि पारा शिक्षकों को अब ‘टेट पास’ नहीं माना जाएगा, जिससे उनका बढ़ा हुआ मानदेय समाप्त हो जाएगा। इस आदेश के बाद झारखंड में पारा शिक्षकों से जुड़ा टेट (Teacher Eligibility Test) विसंगति का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। राज्य के शिक्षा विभाग…
मुरी : मुरी हिंडाल्को अलुमिना क्लब परिसर में बुधवार को सिल्ली विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण पत्रकारों तत्वावधान में हिंडाल्को के सहयोग से रांची प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नव निर्वाचित अध्यक्ष शंभूनथ चौधरी, सचिव अभिषेक , कोषाध्यक्ष कुबेर , कार्यकारिणी सदस्य राजा बॉबी, संतोष , पूर्व अधक्ष सुरेन्द्र सोरेन, पूर्व सचिव अमरकांत, पूर्व संयुक्त सचिव रतनलाल, पूर्व कोषाध्यक्ष जयशंकर, पूर्व सदस्य विजय , क्लब के चुनाव संचालन समिति के प्रभात सिंह, प्रमोद एवं सूजीत शामिल हुए। ग्रामीण पत्रकारों ने सभी को पुष्प गुच्छ और ओढ़ाकर तथा उपहार भेंट…
मुरी/ रांची : जेपीएससी फूड सेफ्टी ऑफिसर का रिजल्ट 18 माह से लंबित है। इसकी मांग को लेकर पूरे झारखंड के अभ्यर्थी जेपीएससी कार्यालय पहुंचे। अभ्यर्थियों के आंदोलन को जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो का समर्थन मिला। देवेंद्र नाथ महतो ने सचिव से वार्ता कर छात्रों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया, लेकिन जेपीएससी सचिव संदीप कुमार ने मुलाकात करने से इनकार कर दिया। आक्रोशित होकर देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के साथ जेपीएससी कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर बैठ गए और द्वार को घंटों जाम कर दिया। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा, जेपीएससी…
राँची : रेल मण्डल मे कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ, मानव तस्करी के खिलाफ काफी सक्रिय है उसी क्रम मे हटिया रेलवे स्टेशन पर 16 दिसंबर 2025 को ऑपरेशन “आहट” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की एएचटीयू टीम एवं डीएनएफटी टीम, रांची मंडल द्वारा जांच के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 01 पर वीआईपी गेट के पास दो नाबालिग बच्चियों एवं एक संदिग्ध व्यक्ति मोहम्मद मुस्तफा अंसारी को पकड़ा गया। पूछताछ में बच्चियों की उम्र 12 एवं 13 वर्ष पाई गई, जिन्हें काम दिलाने के बहाने चेन्नई ले जाया जा रहा था। आरोपी ने बच्चियों से घरेलू काम कराने के…
हंगामे के बीच मनरेगा से जुड़ा वीबी-जी राम-जी विधेयक पेश नई दिल्ली। लोकसभा में मंगलवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष के विरोध के बीच ‘मनरेगा’ में बदलाव से जुड़ा ‘वीबी-जी-राम-जी’ विधेयक पेश किया। विपक्ष के इस बिल के खिलाफ सदन के बाहर भी पघदर्शन किया। केंद्रीय मंत्री ने सदन में बिल पेश करते हुए कहा कि यह बिल विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के साथ जुड़ा एक ग्रामीण विकास ढांचा स्थापित करेगा। इसमें हर वित्त वर्ष में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी मिलेगी। इसके लिए 1,51,282 करोड़ रुपये की…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में नौवें अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। महोत्सव की मुख्य अतिथि ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो रहीं।महोत्सव का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके उपरांत श्रीनाथ विश्वविद्यालय का कुलगीत गाया गया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्रीमती सविता महतो ने कहा कि हिंदी जन-जन की भाषा होने के साथ-साथ देश को जोड़ने वाली भाषा भी है। आज भारत के सभी वर्गों और समुदायों के लोग, चाहे वे देश के किसी भी राज्य से हों, हिंदी अवश्य बोलते हैं।उन्होंने विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुखदेव महतो के प्रति आभार व्यक्त करते हुए…
राँची : यह समाचार राजधानी रांची का जहां एक थानेदार को ईमानदारी से अपनी ड्यूटी निभाने की भी कीमत चुकानी पड़ी है। उसकी गलती इतनी भर थी कि उसने एक वीवीआईपी के बॉडीगार्ड की गाड़ी को रोक दिया था, लेकिन ईमानदारी से ड्यूटी निभाने का इनाम यह मिला कि उसे लाइन हाजिर किया गाया। राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शहीद चौक थानेदार ने गाड़ी को रोकने की ‘गलती’ की थी। कोतवाली थाना प्रभारी आदिकांत महतो रविवार देर रात शहीद चौक के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी क्रम में उन्होंने दौरान एक स्कूटी को रोका। यही वह…
राॅंची : जिला पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान के तहत ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री में लिप्त चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 4.55 ग्राम ब्राउन शुगर और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया है. क्या है पूरा मामला👇 इस कार्रवाई को लेकर रांची पुलिस के द्वारा प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जिसमें बताया गया कि रांची पुलिस मादक पदार्थो की खरीद बिक्री करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी अभियान के तहत रांची एसएसपी को सदर इलाके में ब्राउन शुगर के एक नेटवर्क के बारे…