Author: LOKTANTRA SAVERA

रामगढ़ : जिले में जंगली हाथियों ने फिर शुक्रवार को जिले के दो अलग-अलग वन क्षेत्रों में हाथियों ने दो लोगों को कुचलकर मार डाला। इसके साथ ही पिछले तीन दिनों में हाथियों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पहली घटना शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे कुजू वन क्षेत्र के करमा (सुगिया) प्रोजेक्ट की है। यहां पीट ऑफिस के सामने कोयला चुनने गए सुगिया गांव निवासी लोकनाथ मुंडा (40) पर जंगली हाथी ने अचानक हमला कर दिया।…

Read More

असम/होजाई : असम से एक दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है। होजाई जिले में देर रात सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आने से आठ हाथियों की मौत हो गई, जबकि एक हाथी गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। इस हादसे में इंजन समेत ट्रेन के पांच डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। रात 2 बजे हुआ हादसा मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस जब होजाई जिले से गुजर रही थी, तभी रात करीब 2 बजे हाथियों का एक झुंड रेलवे ट्रैक पार कर रहा था। लोको पायलट ने हाथियों…

Read More

धनबाद : धनबाद जिले के पुटकी थाना क्षेत्र के चिरुडीह स्थित विनोद इंडियन पेट्रोल पंप में शुक्रवार की रात डीजल भरवाने आए एक स्कार्पियो वाहन में अचानक आग लग गई. जिससे कुछ देर के लिए यहां अफरातफरी मच गई. घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ बताया जा रहा है कि पुटकी ओल्ड डीवीसी निवासी विकास कुमार सिंह अपने स्कार्पियो में डीजल भरवाने पहुंचे थे. इसी दौरान गाड़ी से धुआं उठने लगा. धुआं देखते ही पेट्रोल पंप कर्मियों के द्वारा वाहन को पंप परिसर से बाहर निकाल दिया गया. बाहर निकालते ही गाड़ी में भयानक आग लग गई. वहीं पंपकर्मी, पुलिस…

Read More

रांची : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2030-31 तक के लिए अपना प्रस्तावित बिजली टैरिफ जारी किया है। इसमें घरेलू ग्रामीण बिजली की दर को प्रति यूनिट 6.70 रुपए प्रति यूनिट से बढ़ा कर 10.20 रुपए और घरेलू शहरी बिजली की दर 6.85 रुपए प्रति यूनिट से बढा कर 1.30 रुपए प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है। घरेलू ग्रामीण उपभोक्ता के लिए फिक्स्ड चार्ज भी 75 रुपए से बढ़ा कर 125 रुपए और शहरी उपभोक्ताओं के लिए फिक्स्ड चार्ज 100 रुपए से बढ़ा कर 150 रुपए करने का प्रस्ताव है। इसी तरह अन्य श्रेणियों…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के द्वारा आयोजित तीन दिवसीय 5 वां गोपेश्वर लाल दास मेमोरियल, टाटा इंटर कंपनीज यूनियन बॉलीबॉल टूर्नामेंट – 2025 का शुक्रवार को टीएमएल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आगाज़ हुआ। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के जीएम संजय सिन्हा, जीएम राजीव बंसल , ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह, जीएम जीजी मंडल , रजत सिंह, अमर प्रताप , आशीष सेन , टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुनू चौधरी, टीआर एफ लेबर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महामंत्री अंजनी कुमार,…

Read More

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ग्रुप के विभिन्न प्लांटों के ईआर एवं एचआर पदाधिकारियों का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में शुक्रवार को आगमन हुआ। जिसमें पुणे , लखनऊ, धारवाड़, पंतनगर प्लांट के एचआर एवं ईआर हेड शामिल थे। दो दिवसीय दौरे पर आए तमाम पदाधिकारियों को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों अंगवस्त्र, पौधा तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री आरके सिंह यूनियन के गतिविधियों तथा प्रबंधन के साथ बेहतर संबंधों आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य…

Read More

जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय में आयोजित नौवां अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव का तीसरा दिन 19-12-2025 को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों, चिंतन–मनन सत्र तथा विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के पुरस्कार वितरण के साथ अत्यंत हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। नौवां अंतर्राष्ट्रीय श्रीनाथ हिंदी महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस अवसर पर ईचागढ़ की विधायक श्रीमती सविता महतो भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थी।झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने महोत्सव में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि वाणिज्य और…

Read More

बांग्लादेश : कट्टरपंथी नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद फिर से एक बार कट्टरपंथी भड़क गए हैं और गुरुवार रात से कट्टरपंथियों के हूजूम ने कई शहरों में आगजनी हिंसा की है। हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की पीट पीट कर हत्या कर दी गई फिर उसको पेड़ पर लटका कर जला दिया। इसके अलावा मीडिया पर भी हमला किया है कई मीडिया दफ्तरों को लूट लिया गया।आगजनी की गई है कई मीडिया कर्मियों पर हमला किया गया है। कई पत्रकारों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। वहीं दूसरी और जुम्मे के नमाज के बाद फिर से एक…

Read More

अमेरिका : नॉर्थ कैरोलिना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। स्टेट्सविल रीजनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद एक बिजनेस जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में विमान में सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में मशहूर पूर्व NASCAR ड्राइवर ग्रेग बिफल, उनकी पत्नी क्रिस्टिना बिफल और उनके दो बच्चे राइडर (5 वर्ष) और एम्मा (14 वर्ष), डेनिस डटन, उनका बेटा जैक और क्रेग वाड्सवर्थ शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, यह विमान Cessna C550 मॉडल का मिड-साइज बिजनेस जेट था, जिसे दुनिया भर में कॉरपोरेट और…

Read More

मुंबई : बाॅलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित आवास पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई अभिनेत्री से जुड़े बैस्टियन रेस्टोरेंट और उससे संबंधित कंपनियों के वित्तीय लेन-देन में कथित टैक्स अनियमितताओं की जांच के तहत की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, इनकम टैक्स विभाग की अलग-अलग टीमें कई घंटों से शिल्पा शेट्टी के घर और अन्य व्यावसायिक ठिकानों पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। इस दौरान अधिकारियों ने रेस्टोरेंट से जुड़े खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और टैक्स फाइलिंग से संबंधित कागजात खंगाले। बेंगलुरु के बैस्टियन पब पर भी कार्रवाई इससे…

Read More