जमशेदपुर : टाटा मोटर्स ग्रुप के विभिन्न प्लांटों के ईआर एवं एचआर पदाधिकारियों का टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में शुक्रवार को आगमन हुआ। जिसमें पुणे , लखनऊ, धारवाड़, पंतनगर प्लांट के एचआर एवं ईआर हेड शामिल थे। दो दिवसीय दौरे पर आए तमाम पदाधिकारियों को यूनियन के गोपेश्वर हॉल में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह के हाथों अंगवस्त्र, पौधा तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन के महामंत्री आरके सिंह यूनियन के गतिविधियों तथा प्रबंधन के साथ बेहतर संबंधों आदि पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यूनियन का मुख्य उद्देश्य है हमारे कर्मचारी भाई सेफ्टी के साथ कारखाने में काम करें और सुरक्षित घर वापसी करें। यह सुनिश्चित करना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के क्षेत्र में भी यूनियन की उपलब्धियां सराहनीय है। रक्तदान के क्षेत्र में भी हमारी उपलब्धि अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि यूनियन व प्रबंधन के बीच बेहतर तालमेल रखना और मजदूरों के हितों की रक्षा करना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने सभी आगंतुकों को एक बार पुनः जमशेदपुर पधारने का न्योता दिये।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अदिति ने कहा कि जितना सोचें थे उससे ज्यादा जमशेदपुर में देखने को मिला। यूनियन और प्रबंधन के बीच मजबूत संबंध देखकर बहुत अच्छा लगा।
- पंतनगर से आएं एचआर हेड विष्णु दत्त ने कहा कि यहां प्रबंधन और यूनियन के बीच का संबंध हमें प्रेरणा देती है। पंतनगर के ईआर हेड हेमंत सिंहा ने भी यूनियन के गतिविधियों को सराहा तथा इसे अनुकरणीय बताया।
- नागेंद्र ने कहा कि जमशेदपुर प्लांट का कल्चर देखकर हमें सीख मिलती है। सचमुच जमशेदपुर प्लांट गंगोत्री है। बहुत दिनों से इच्छा थी जमशेदपुर प्लांट भ्रमण की आज पूरी हुई।
- टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के एच आर हेड प्रणव कुमार ने कहा कि आप सब यहां आकर जरूर कुछ सीखें होंगे। आप सबों का आगमन एक सुखद अनुभव है।
- ईआर हेड सौमिक रॉय ने कहा कि प्रबंधन और यूनियन के बीच का यह संबंध कभी अलग नहीं हो सकता है। आने वाले दिनों में हम इसे और बेहतर कैसे बनाएं इस पर सबों को जोर देना है। कार्यक्रम को वीएन सिंह , सागर आदि ने भी संबोधित किया।
