Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
सिमडेगा : इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानन्द सिन्हा ने सिमडेगा उपायुक्त श्रीमती कंचन सिंह को इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से उन्हें सप्रेम स्मृति – चिन्ह भेंट किया ।13 दिसम्बर 2025 यानी शनिवार को उपायुक्त कार्यालय सिमडेगा में ही इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवानंद सिन्हा और राष्ट्रीय सचिव मधु सिन्हा ने संयुक्त रूप से उन्हें सप्रेम स्मृति चिन्ह भेंट किया। वहीं देवानंद सिन्हा ने कहा कि मुझे उपायुक्त महोदया से मिलकर अत्यंत ही खुशी की अनुभूति हुई, उन्होंने सिमडेगा जिला के कई क्षेत्रों को पर्यटन स्थल में नई पहचान दिलाने का कार्य किया है, उनके कुशल…
जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास शनिवार सुबह एक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। अचानक हुई इस घटना से कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने सड़क किनारे पलटे टैंकर को देखा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार टैंकर पूरी तरह खाली था, जिस कारण किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई। टैंकर के सड़क पर…
26 फरवरी को नगड़ी में किसान रैली को राष्ट्रीय किसान नेता संबोधित करेंगे नगड़ी/ रांची : राज्य सम्मेलन स्वागत समिति के अध्यक्ष- सुरेश मुंडा , सचिव- मदुवा कच्छप, कोषाध्यक्ष -शंकर उरांव, संरक्षक डा, मिथलेश सिंह-, एवं कार्यकारी अध्यक्ष भवन सिंह, तथा ललित मुंडा एवं उपाध्यक्ष – कृति सिंह मुंडा,बिगल उरांव, प्रदीप महतो, महेश मुंडा तथा संयुक्त सचिव कपील महतो, प्रफुल्ल लिंडा,राजू मुंडा , सोमरा मुंडा चुनें गए। इसके अलावे अमित मुंडा,बिगल उरांव, अशोक मुंडा, बिरसा उरांव, सोमरा मुंडा, समीर मुंडा,महेश महली, अमित नडूवा,अशोक मिंज,रघु महली,राजू महली,निमा तिर्की,बिणा कुमारी, प्रदीप महतो,लखवा उरांव,राजू पाहान, नमिता कुमारी,रबि उरांव, अंजय मुंडा,सममुला अंसारी,नरेश उरांव,रामज्ञय मिश्रा,झरी…
जमशेदपुर । पूर्वी सिंहभूम जिला उपायुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा “दिव्य रत्न” को झारखंड ई – शिक्षा महोत्सव 2025 के राज्य स्तरीय आईसीटी चैंपियनशिप में जिला स्तरीय का प्रथम पुरस्कार मिला। पुरस्कार के रूप में एक स्वर्ण पदक, एक स्मार्ट वॉच एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही पूर्वी सिंहभूम शिक्षा विभाग कार्यालय में प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान आने पर “दिव्य रत्न” को एक रजत पदक, एक स्कूल बैग एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। “दिव्य रत्न” (Divye Ratna) सीएम स्कूल फॉर एक्सीलेंस, साकची की 11वीं कक्षा की छात्रा है। झारखंड ई…
नई दिल्ली : भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह को धमकी देने के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है. इस प्रकरण में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से एक ऑडियो मैसेज जारी किया गया है. ऑडियो में साफ कहा गया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पवन सिंह को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी है. यह ऑडियो गैंग से जुड़े गैंगस्टर हरि बॉक्सर की ओर से सामने आया है. दरअसल, ऑडियो मैसेज में हरि बॉक्सर ने कहा कि पवन सिंह को गैंग की तरफ से कोई कॉल या धमकी नहीं दी गई. उन्होंने यह भी कहा कि पवन…
श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने शनिवार को आतंकवादी संगठनों के ओवर ग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की और पूछताछ के लिए 150 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया। पुलिस ने बताया कि श्रीनगर में अब तक 150 से ज्यादा संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है, जबकि घाटी के कई हिस्सों में ओवर ग्राउंड वर्कर्स के खिलाफ कार्रवाई जारी है। एक अधिकारी ने बताया कि बैन संगठन जैश-ए-मोहम्मद और घाटी के दूसरे आतंकी संगठनों के टेरर नेटवर्क को खत्म करने के लिए ओजीडब्ल्यू के खिलाफ यह कार्रवाई शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि…
चाईबासा : एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जमशेदपुर की टीम ने भवन निर्माण विभाग चाईबासा भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई नारकोटिक्स विभाग के भवन निर्माण कार्य से जुड़े भुगतान मामले में की गई. संबंधित योजना की कुल लागत 55 लाख रुपये थी. इसमें से 29 लाख रुपये का भुगतान पहले ही किया जा चुका था. जबकि शेष राशि के भुगतान के एवज में अभियंता द्वारा 2.5 प्रतिशत कमीशन के रूप में 70 हजार रुपये की मांग की जा रही थी. घूस की मांग से परेशान होकर…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। टूर्नामेंट में हेरियर एवं नेक्सॉन की टीम तीन – तीन मैच जीत कर शीर्ष पर जगह बनाएं हुए हैं। शनिवार को मैच के दूसरे दिन प्रथम मुकाबला टिगोर एवं सिगना के बीच हुआ। जिसमें टिगोर जीत दर्ज की। दूसरा मैच नेक्सॉन एवं प्राइमा के बीच खेला गया। जिसमें नेक्सॉन जीत दर्ज करने में सफल रही। तीसरा मैच सफारी एवं टिगोर के बीच हुआ। जिसमें टिगोर जीत दर्ज की। चौथा मैच टियागो एवं नेक्सॉन के बीच खेला गया। जिसमें नेक्सॉन जीत दर्ज…
रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा जानलेवा कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री और सप्लाई नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए शुक्रवार सुबह 7 बजे से देशभर में 25 ठिकानों पर छापेमारी की गई। यह छापेमारी झारखंड, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बड़े शहरों में एकसाथ शुरू की गई। रांची में शैली ट्रेडर्स पर छापा रांची में ईडी की टीम ने शैली ट्रेडर्स और झारखंड के व्यापारी शुभम जयसवाल के तुपुदाना स्थित गोदाम तथा आवास पर छापेमारी की। सूत्रों के अनुसार, रांची के शैली ट्रेडर्स के माध्यम से झारखंड में इस कफ सिरप का बड़ा अवैध कारोबार चलता था, जिसकी वार्षिक वैल्यू…
जमशेदपुर : रविवार को सिदगोड़ा सूर्य मंदिर स्थित बिरसा मुंडा टाउन हॉल में पतंजलि राज्य स्तरीय कार्यकर्ता महासम्मेलन का आयोजन होगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने कहा कि सम्मेलन में झारखंड के सभी जिलों से सैकड़ो की संख्या में पतंजलि कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश कुमार होंगे। कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी, भारतीय संस्कृति और संगठन विस्तार पर विस्तृत चर्चा होगी। कार्यक्रम का संचालन भारत स्वाभिमान न्यास के राज्य प्रभारी राम जीवन पाण्डेय करेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:30 बजे दीप प्रज्वलन…