Author: LOKTANTRA SAVERA

झारखंड : टीचर बनने का बढ़िया मौका है. कर्मचारी चयन आयोग की ओर से स्पेशल टीचर के 3451 पदों पर भर्ती निकली गई है. आवेदन प्रक्रिया आज यानी 12 दिसंबर से शुरू हो रही है. वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 जनवरी 2026 तक है. उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) आवेदन करने के लिए मान्यता प्राप्त संस्थान से डीएड या बीएड की डिग्री होना जरूरी है. साथ ही किसी भी दिव्यांग श्रेणी से एक साल का स्पेशल एजुकेशन में डिप्लोमा या सामुदायिक पुनर्वास में डिप्लोमा और स्पेशल एजुकेटर का छ: माह…

Read More

जमशेदपुर : शुक्रवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के बॉलीबॉल टूर्नामेंट का आगाज हुआ। इस टूर्नामेंट के उद्घाटन समारोह में एच आर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, रजत सिंह, अमर सिंह समेत अन्य मौजूद थे। इस दौरान अतिथियों को पौधा भेंटकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। टूर्नामेंट का पहला मैच सिगना एवं सफारी के बीच खेला गया। जिसमें सफारी की टीम विजयी रही। दूसरा मैच टियागो एवं प्राइमा के बीच खेला गया। जिसमें टियागो विजयी रही। तीसरा मैच हैरियर एवं टिगोर के बीच हुआ।…

Read More

हजारीबाग : दिल्ली में लाल किला के पास हुए विस्फोट की जांच कर रही ANI की टीम गुरुवार सुबह झारखंड के हजारीबाग में अंसार नगर पहुंची और एक संदिग्ध डॉक्टर के घर पर छापेमारी शुरू की। जांच एजेंसी के साथ एटीएस की टीम भी मौजूद रही। छापेमारी सुबह-सुबह कई गाड़ियों के काफिले के साथ की गई, जबकि मौके पर सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया। छापेमारी कैसे हुई? गुरुवार की सुबह एनआईए की टीम तीन गाड़ियों में अंसार नगर पहुंची। टीम ने घर को चारों तरफ से घेरकर भीतर प्रवेश किया। घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है।…

Read More

राॅंची : राजधानी में ठंड लगातार बढ़ रही है और इसका सीधा असर बच्चों की सेहत पर दिखाई दे रहा है। मौसम में अचानक आए बदलाव के बीच उल्टी, दस्त, बुखार और खांसी-जुकाम के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। रिम्स में पिछले 15 दिनों में सामान्य दिनों से 30 प्रतिशत बीमार बच्चों की संख्या बढ़ी है। रिम्स और सदर अस्पताल के ओपीडी में इन दिनों बड़ी संख्या में ऐसे बच्चे पहुंच रहे हैं, जिन्हें ठंड लगने के कारण पाचन से जुड़ी समस्याएं हो रही हैं। डाक्टरों का कहना है कि ठंड में छोटे बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता…

Read More

लोकतंत्र सवेरा : आमरीन अहमद दो बच्चों की मां है। वह एक बड़ी कंपनी में काम करती है। आमरीन बताती है- 2024 में फेसबुक चलाते समय उसके पास एक फ्रैंड रिक्वेस्ट आई। यह अविनाश यादव था। वो ओड़ीशा में काम करता था। बातचीत के दौरान उससे नजदीकी बढ़ी और उसने प्रपोज कर दिया। इसके बाद उसने मुझे ओड़ीशा बुलाया और वहां कोर्ट मैरिज की। फिर, एक दिन मुझे पता चला कि अविनाश यादव पहले से शादीशुदा था। उसके बच्चे भी हैं। इस समय तक मुझसे दो करोड़ रुपए ठ’ग चुका था। उसने शादी के बाद रुपये, गहने और पेंशन के…

Read More

जमशेदपुर। बिष्टुपुर स्थित सेंट मैरीज़ हाई स्कूल के स्टैंडर्ड तीन से पांच तक के विद्यार्थियों के लिए बुधवार की सुबह कुछ खास बन गई, जब स्कूल की दिनचर्या से बाहर निकलकर वे जुबली पार्क की खुली फिज़ाओं में पिकनिक मनाने पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही बच्चों की चहचहाहट, हंसी और उत्साह ने पूरे वातावरण को जीवंत कर दिया। उनके साथ मौजूद कक्षा की शिक्षिकाएं और शिक्षक भी इस आनंदमय पल का हिस्सा बने, जिससे यह आयोजन केवल बच्चों तक सीमित न रहकर शिक्षक-विद्यार्थी के आत्मीय रिश्ते का उत्सव बन गया। हरियाली से घिरे जुबली पार्क में बच्चों के लिए…

Read More

CHAIBASA : मझगांव के सादमासाई गांव में गुरुवार को हाथियों के हमले में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजू पुरती के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, झुंड सुबह उड़ीसा के घाघरबेड़ा थाना क्षेत्र से खेतों में घुसा था। फसलों को बचाने के लिए युवक हाथियों को भगाने पहुंचे, लेकिन अचानक हाथियों ने पलटकर हमला कर दिया। इसी दौरान राजू फिसलकर गिर गया और एक हाथी ने उसे कुचल दिया। मौके पर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक सप्ताह से 22 हाथियों का झुंड जिसमें दो बच्चे भी शामिल हैं-…

Read More

लोकतंत्र सवेरा : जम्मू-कश्मीर में बुधवार रात सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। इसी दौरान झारखंड के कोडरमा जिले के मरकच्चो प्रखंड के देवीपुर गांव के 27 वर्षीय CRPF जवान सुजीत सिंह बहादुरी से लड़ते हुए शहीद हो गए। आतंकियों के हमले का मुंहतोड़ जवाब देते हुए उन्होंने अपने प्राण देश की रक्षा में न्योछावर कर दिए। शहीद के गांव में पसरा मातम सुजीत सिंह की शहादत की खबर मिलते ही देवीपुर गांव और पूरे मरकच्चो प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन बार-बार यही कह रहे हैं— “हमारा बेटा देश के लिए चला गया…” मां-बाप,…

Read More

झारखंड राजभवन का नाम ‘बिरसा भवन’ और दुमका राजभवन का नाम ‘सिदो–कान्हू भवन’ करने की मांग—सदन के भीतर और बाहर तेज हुई चर्चा रांची :  6 झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बुधवार को एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठा, जब वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने झारखंड राजभवन का नाम ‘बिरसा भवन’ और उपराजधानी दुमका स्थित राजभवन का नाम ‘सिदो–कान्हू भवन’ करने का प्रस्ताव सदन में रखा। सदन से बाहर मीडिया से बात करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि “राज्य सरकार के अधीन आने वाले भवनों का नामकरण करने का अधिकार मंत्रिपरिषद को है। इस प्रस्ताव पर विपक्ष ने भी कोई…

Read More

चतरा : पुलिस ने तेजी और सटीक कार्रवाई का परिचय देते हुए टेम्पू लूटकांड का 72 घंटे के भीतर सफलतापूर्वक उद्भेदन किया है। 3 दिसंबर 2025 की रात संघरी घाटी में हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। भुक्तभोगी नितेश कुमार यादव ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि आधा दर्जन अपराधियों ने उनका टेम्पू और दो मोबाइल लूट लिए। गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम मामले की गंभीरता को देखते हुए चतरा पुलिस अधीक्षक को जैसे ही गुप्त सूचना मिली कि अपराधी टेम्पू को बेचने या छुपाने के इरादे से हंटरगंज–जोरी होते हुए चिलोई…

Read More