Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर आज सदन में गर्मागर्म बहस देखने को मिली। थैलेसीमिया मरीजों से जुड़े सवालों पर कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बीच जमकर नोकझोंक हुई। विधायक प्रदीप यादव ने सरकार से पूछा कि- राज्य में कुल कितने थैलेसीमिया मरीज हैं? क्या मरीजों को मुफ्त रक्त सुविधा लगातार उपलब्ध हो रही है? बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए राज्य सरकार आर्थिक सहायता देगी या नहीं? सरकार अपडेटेड डेटा नहीं दे पाई जवाब देते हुए स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी स्पष्ट डेटा नहीं दे सके। उन्होंने खुद…
RANCHI : झारखंड विधानसभा के बाहर धान खरीद में हो रही देरी और न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कम दर को लेकर आज भी एनडीए विधायकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा, आजसू और विपक्षी गठबंधन के अन्य सदस्यों ने सरकार पर किसानों से किए गए वादों को पूरा न करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि चुनाव के दौरान सत्ताधारी दलों ने किसानों से धान का समर्थन मूल्य 3200 रुपये प्रति क्विंटल देने का वादा किया था। लेकिन वर्तमान में राज्य सरकार केवल 2450 रुपये प्रति क्विंटल का…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल ने आज “रिसर्च मेथडोलॉजी: एक इंट्रोडक्शन” पर एक एक्सपर्ट टॉक सफलतापूर्वक आयोजित किया । इस सत्र का मकसद स्टूडेंट्स और फैकल्टी मेंबर्स, खासकर एजुकेशनल रिसर्च में लगे लोगों की रिसर्च स्किल्स और एकेडमिक समझ को बढ़ाना था। कार्यक्रम को श्रीमती मौमिता महतो कोऑर्डिनेटर, रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेल ने कोऑर्डिनेट किया। उन्होंने रिसोर्स पर्सन और पार्टिसिपेंट्स का स्वागत किया और हायर एजुकेशन में रिसर्च लिटरेसी के महत्व पर ज़ोर दिया। रिसोर्स पर्सन डॉ. मृत्युंजय महतो हेड ऑफ़ डिपार्टमेंट, कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, ने रिसर्च मेथडोलॉजी की बुनियादी बातों पर…
जमशेदपुर : सैलूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के तत्वधान में कांग्रेस नेता स्वर्गीय भोगेंद्र मिश्रा के पुण्यस्मृति में मेगा हेल्थ कैम्प एवम स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आज दिनांक 9 दिसम्बर दिन मंगलवार को जुगसलाई नगर परिषद भवन में किया गया। स्वास्थ्य जाँच शिविर एवम रक्तदान के लिए नारायण अस्पताल की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने अपना सहयोग एवं सेवा दिया। जिसमे प्रमुख रूप से स्त्री विशेषज्ञ, डेंटल, नेत्र और कान रोग विशेषज्ञ, फ़िज़ियोथेरेपी, आदि लोग ने अपना सेवा दिया। कूल 140 सफाईकर्मियों का इलाज इस कैम्प के माध्यम से किया गया…
पक्ष-विपक्ष के राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार राज्य के युवा : जयराम महतो युवाओं के मुद्दों पर हमारा संगठन कटिबंध : देवेन्द्रनाथ महतो रांची : ‘झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा’ के द्वारा आज पदयात्रा संपन्न करते हुए विधानसभा के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया गया। आज बूटी मोड़ से प्रारंभ कर विधानसभा मैदान तक छात्र पहुंचे। पूर्व निर्धारित रूट में शहिद महापुरुषों को माल्यार्पण करते हुए एवं झारखंड सरकार होश में आओ… छात्र एकता जिंदाबाद… जय झारखंड… के नारो साथ गूंजते हुए पदयात्री विधानसभा मैदान तक पहुंचे। प्रशासनिक सामंजस्य के बाद भी ट्रैफिक यातायात में थोड़ी कठिनाई देखने को मिली। संगठन के केंद्रीय वरीय…
मुरी : मुरी लांबी के एक लोको पायलट को मुरी- से हटिया एस्टाबलिस् र्टान्सफर पालिसी के विरुद्ध में मुरी लांबी के समक्ष धरना सह विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें नारे लगाए गए कि सीनियरीटी के अनुसार र्टान्सफर किया जाए, रनिंग स्टाफ़ जिन्दाबाद, इन्क्लाब जिन्दाबाद। इस इस बिषय को लेकर मंडल प्रबंधक, डीपी, डीईई, आरपीएफ, जीआरपी , सी सी सी को आवेदन देकर सुचित किया गया। धरना प्रदर्शन के दौरान मुरी के सारे रनिंग स्टाफ द्वारा निर्णय लिया गया है कि मुरी लांबी के एक लोको पायलट को नियम विरुद्ध तरीके से,एज पर एप्लिकेशन सीनियरीटी को नजरअंदाज कर आउट ऑफ र्टम…
नई दिल्ली : अनिल अंबानी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है. लंबे समय से उनके नेतृत्व वाला रिलायंस ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय (ED) के राडार पर है. छापेमारी, संपत्ति कुर्क होने की कार्रवाई लगातार हो रही है. वहीं अब सीबीआई ने उनके बेटे जय अनमोल अंबानी समेत अन्य के खिलाफ एक क्रिमिनल केस (CBI Case Against Jai Anmol Ambani) फाइल किया है. केंद्रीय एजेंसी ने एक लिखित शिकायत को लेकर जांच करने के बाद ये केस फाइल किया है. आइए जानते हैं क्या है ये पूरा मामला CBI ने Anil Ambani के बेटे जय अनमोल अनिल अंबानी…
रांची : राजधानी के दलादली ओपी क्षेत्र में स्थित मां दुर्गा मंदिर में एक चौंकाने वाली चोरी की घटना सामने आई है। चोर ने बीती रात मंदिर में प्रवेश कर सबसे पहले मां दुर्गा की प्रतिमा के सामने हाथ जोड़कर प्रणाम किया और फिर पूरी शांति से प्रतिमा पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण उतार लिए। यह पूरा प्रकरण मंदिर की सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हो गया, जिसमें चोर को आराम से घटना को अंजाम देते देखा जा सकता है। सुबह पूजा के समय मंदिर प्रबंधन की नजर जब प्रतिमा के आभूषणों पर पड़ी तो वे गायब पाए गए। इसके…
रांची : रातु रोड फ्लाईओवर में मंगलवार को अचानक भीषण जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फ्लाईओवर पर गाड़ियों की लंबी कतारें दोनों ओर लगी रहीं। मोटरसाइकिल, कार और भारी वाहनों की भीड़ के कारण आवागमन पूरी तरह धीमा हो गया। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि फ्लाईओवर पर वाहनों की लंबी लाइनें लगी थीं और लोग धूप में फंसे हुए थे। कई वाहन फ्लाईओवर के मोड़ पर ही अटक गए, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रैफिक पुलिस की तैनाती कम रहने कारण जाम के…
रांची : आरपीएफ रांची के कमांडेंट पवन कुमार के निर्देश पर आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची द्वारा हटिया रेलवे स्टेशन में संयुक्त कार्रवाई के दौरान बड़ी सफलता हासिल की गई। ड्यूटी पर तैनात उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह और फ्लाइंग टीम ने संदिग्ध रूप से बैठे दो व्यक्तियों की जांच की, जिनके बैगों से प्लास्टिक में पैक कुल 23 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹11,50,000 है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त, रांची अशोक कुमार सिंह की उपस्थिति में सभी कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए चारों पैकेटों की DD किट से जांच की गई, जो पॉजिटिव पाए…