Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शनिवार को भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती और झारखंड स्थापना दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह अवसर जनजातीय समाज की गौरवशाली परंपराओं, उनके साहस और देश के लिए दिए गए बलिदानों को स्मरण करने का है. प्रधानमंत्री ने कहा कि बिरसा मुंडा की विरासत पूरे राष्ट्र को स्वाभिमान और संघर्ष की प्रेरणा देती है, वहीं झारखंड की सांस्कृतिक पहचान देश की विविधता को और मजबूत करती है. प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर दो अलग-अलग एक्स पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं. इसमें प्रधानमंत्री मोदी ने देश…
चान्हो : रांची-डालटनगंज मुख्य मार्ग स्थित सोस पट्क मोड़ के पास आज सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें तीन गाड़ियों के आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि टेंपो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया है। घटना की सूचना मिलते ही चान्हो पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो गाड़ियों के चालक सुरक्षित हैं और उन्हें किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है, वहीं स्थानीय…
राँची : झारखंड स्थापना दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर लोहरदगा में जिलास्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी विरासत को याद किया। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने बिहार विधानसभा चुनाव परिणामों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में आए नतीजे जनता के जनादेश से अधिक “चुनाव आयोग के जनादेश” जैसे प्रतीत हो रहे हैं। मंत्री…
रांची : सिकिदरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हुंडरू जलप्रपात पर एक बड़ा हादसा टल गया। शनिवार को जलप्रपात के पास स्थित मगतू मारादह नामक जलाशय में डूब रहे हजारीबाग के एक स्कूल के तीन बच्चों को वहां तैनात पर्यटनकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। ये सभी बच्चे हजारीबाग जिले के चुरचू स्थित आईडल चिल्ड्रेन पब्लिक स्कूल के थे, जो शैक्षणिक भ्रमण के लिए हुंडरू जलप्रपात घूमने आए थे। जानकारी के अनुसार, स्कूल के छात्र समूह में घूम रहे थे तभी कुछ बच्चे मगतू मारादह के पास पानी में उतर गए। पानी की गहराई का अंदाजा…
जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के गरीब नवाज कॉलोनी के पास एक स्कूटी सवार युवक द्वारा किसी अप्रिय वारदात की योजना बनाने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल जैसे ही गरीब नवाज कॉलोनी स्थित कब्रिस्तान के पास पहुँचा, एक संदिग्ध स्कूटी सवार व्यक्ति पुलिस वाहन को देखते ही घबराकर भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पीछा कर स्कूटी सहित पकड़ लिया। तलाशी के दौरान बरामदगी गिरफ्तार व्यक्ति की कमर में रखा एक देसी कट्टा मिला, जिसका चैम्बर…
जमशेदपुर : पतंजलि नि:शुल्क योगकक्षा जुबली पार्क में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण के सफल प्रशिक्षणार्थियों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया जिसमें सभी सफल प्रतिभागियों को तुलसी का पौधा और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि पिछले सप्ताह पतंजलि झारखंड राज्य कार्यकारिणी सदस्य अजय कुमार झा के नेतृत्व में पूरे झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 98 और पूर्वी सिंहभूम जिले से 7 प्रतिभागियों ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण में सम्मिलित हुए। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक विश्व प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में हुए एक…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन संकाय द्वारा आयोजित “डेटा एनालिटिक्स यूज़िंग एसपीएसएस” पर पाँच दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यशाला में काफी संख्या में छात्रों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रियब्रत पांडा, डॉ. रजनीश एवं डॉ. मृत्युंजय महतो द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों को डेटा विश्लेषण तकनीकों, सांख्यिकीय उपकरणों तथा एसपीएसएस के व्यावहारिक प्रयोगों पर विस्तृत और व्यवहारिक मार्गदर्शन प्रदान किया। समापन सत्र के दौरान विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह कार्यशाला विद्यार्थियों और शोधार्थियों…
खूंटी। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को उलिहातु में भव्य श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। समारोह में माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा जनजातीय कार्य मंत्रालय, भारत सरकार के मंत्री जुएल ओराम शामिल हुए। तीनों विशिष्ट अतिथि बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पहुंचे, जहां उन्होंने परंपरागत जनजातीय रीति-विधि से पूजा-अर्चना की। इसके बाद धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्हें शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह…
रांची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर हम सभी वीर नायकों और राज्य निर्माण के योगदानकर्ताओं को नमन करते हैं। यह केवल एक वर्षगांठ नहीं, बल्कि संघर्ष, आत्मसम्मान और स्वाभिमान की गौरवशाली यात्रा का उत्सव है।आइए, हम सभी मिलकर एक समृद्ध, आत्मनिर्भर और खुशहाल झारखण्ड के निर्माण का संकल्प लें।
SARAIKELA : आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय से कुछ ही दूरी पर अचानक काले धुएं का बादल उठता देख स्थानीय लोगों को समझते देर नहीं लगी कि किसी घर में भयंकर आग लगी है। घटना की सूचना तुरंत आदित्यपुर थाना और फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए और आग बुझाने के प्रयास में लग गए। आग कपड़े से भरे कमरे में लगी थी, जिस कारण तेजी से फैलती जा रही थी और उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। स्थानीय लोगों की कोशिशें जारी थीं कि इस बीच फायर ब्रिगेड की…