Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
चुनाव में राजद अध्यक्ष लालू यादव को बड़ा झटका लगते दिख रहा है. रुझानों में लालू के दोनों लाल (बेटे) पिछड़ रहे हैं. राघोपुर से तेजस्वी यादव को बीजेपी के सतीश यादव ने पीछे छोड़ दिया है. वहीं महुआ से तेज प्रताप यादव चौथे नंबर पर हैं. बता दें कि इस बार तेज प्रताप अपनी पार्टी जेजेडी से चुनावी ताल ठोंक रहे थे. Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए ने 190 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर एकतरफा बढ़त हासिल की है। लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप और…
घाटशिला उपचुनाव, 6 वें राउंड में भी JMM प्रत्याशी सोमेश चन्द्र सोरेन आगे, जानें बीजेपी प्रत्याशी व झामुमो को कितने अबतक कितने वोट मिले.. मतगणना- राउंड 06 1. बाबूलाल सोरेन, भाजपा- 21250 2. सोमेश चंद्र सोरेन, झामुमो- 27467 3. पंचानन सोरेन, भारत आदिवासी पार्टी (BAP) -239 4. पार्वती हांसदा, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया(डेमोक्रेटिक) -106 5. रामदास मुर्मू, जेएलकेएम-6061 6. नारायण सिंह, निर्दलीय प्रत्याशी-76 7. परमेश्वर टुडू, निर्दलीय-59 8. बसंत कुमार तोपनो, निर्दलीय-43 9. मनसा राम हांसदा, निर्दलीय प्रत्याशी-394 10. मनोज कुमार सिंह, निर्दलीय- 137 11. रामकृष्ण कांति माहली, निर्दलीय- 85 12. विकास हेम्ब्रम, निर्दलीय-264 13. डॉ. श्रीलाल किस्कू, निर्दलीय-…
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद अब मतगणना की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की पत्नी और काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार ज्योति सिंह नई परिशानी में फंस गई हैं। उनके खिलाफ आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस की यह कार्रवाई बिक्रमगंज के अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी प्रभात कुमार की लिखित शिकायत पर की गई है। ज्योति सिंह के अलावे उनके माता-पिता, भाई, बहन सहित कुल 18 लोगों के खिलाफ यह केस दर्ज किया गया हैं। किया है…
रांची : झारखंड में इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे कोर्स की पढ़ाई अब थोड़ी सस्ती और पारदर्शी हो सकती है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ऐसे पाठ्यक्रमों की फीस नियंत्रित करने के लिए विधानसभा से पारित ‘झारखंड व्यावसायिक शिक्षण संस्थान (शुल्क विनियमन) विधेयक, 2025’ को मंजूरी दे दी है।अब गजट नोटिफिकेशन के बाद यह कानून लागू हो जाएगा। इस बिल को विधानसभा के पूरक मानसून सत्र में 25 अगस्त को ध्वनिमत से पारित किया गया था। इसके लागू होने के बाद राज्य के निजी व्यावसायिक कॉलेज अपनी मनमर्जी से फीस नहीं बढ़ा सकेंगे। अब फीस तय करने का…
मुंबई : पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर गुरुवार शाम एक बड़ा और भीषण सड़क हादसा हुआ। पुणे शहर में नवले ब्रिज के पास हुई इस दुर्घटना में दो कंटेनर, एक मिनी बस और 3 से 4 कारें आपस में टकरा गईं . टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसके बाद वाहनों में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 8 लोगों की जलकर मौत, कई घायल प्राथमिक जानकारी के अनुसार, इस भयानक हादसे में अब तक आठ लोगों की जलकर मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी ससून और नवले…
जमशेदपुर : पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार की पहल पर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पंसस सुनील गुप्ता, बागबेड़ा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव सहित कई स्थानीय लोगों ने विधायक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। ग्रामीण कार्य विभाग (आर्या) के तहत ₹2 करोड़ 37 लाख की लागत से 4.30 किलोमीटर लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण किया जाएगा। यह सड़क रोड नंबर 1 से 6 तक के क्रॉस रोड के साथ-साथ रोड नंबर 1 और 4 की मुख्य सड़क को भी जोड़ेगी। विधायक संजीव सरदार ने निर्माण…
जमशेदपुर : विश्व प्रसिद्ध योग गुरु स्वामी रामदेव के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में पांच दिवसीय मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिले से सात एवं झारखंड से कुल 98 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया । प्रशिक्षण में सफल सभी प्रतिभागियों को स्वामी रामदेव ने रुद्राक्ष माला पहनाकर आशीर्वाद प्रदान किया । उन्होंने कहा कि अखंड प्रचंड पुरुषार्थ और निरंतर निस्वार्थ सेवा भाव से ही स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण होगा और इसके लिए पतंजलि का हर एक कार्यकर्ता प्रतिबद्ध है। आज पतंजलि के माध्यम से देश भर में एक लाख से ज्यादा नि:शुल्क योग…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के एनएसएस (राष्ट्रीय सेवा योजना) के 40 छात्रों ने नई दिल्ली स्थित संसद भवन का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस भ्रमण का उद्देश्य छात्रों में नागरिक चेतना जागृत करना और भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली की समझ विकसित करना था। छात्रों ने लोकसभा और राज्यसभा की दीर्घाओं का अवलोकन किया तथा संसद भवन की ऐतिहासिक, स्थापत्य और सांविधानिक महत्ता के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। यह शैक्षणिक यात्रा विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों शालिनी ओझा, सुमित कुमार और डॉ. रिया बसु के नेतृत्व में संपन्न की जा रही है। प्रभारी शिक्षक ने बताया कि इस…
धनबाद : झारखंड स्थापना दिवस समारोह के तीसरे दिन धनबाद में जोश और उमंग के साथ साइक्लोथॉन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, एसपी प्रभात कुमार समेत कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों प्रतिभागियों ने भाग लिया और शहर की सड़कों पर साइक्लिंग कर स्वस्थ जीवन व स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। युवाओं में विशेष उत्साह और ऊर्जा देखने को मिली, जिसने पूरे आयोजन को और भी आकर्षक बना दिया।
बिहार : मोतिहारी में महुआवा थाना क्षेत्र के चन्द्रमन गांव में मंगलवार को पत्नी ने अपने पति की बेवफाई से तंग होकर गले में फंदा लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। मृतका 22 वर्षीया लालमुनि खातून चन्द्रमन गांव निवासी रोज मियां की पत्नी थी। घटना भारत नेपाल सीमा से सटे नो मेंस लैंड के बगल में स्थित भारतीय क्षेत्र की है। मिली जानकारी के मुताबिक लालमुनि खातून का मायका रक्सौल में है। उसकी शादी एक वर्ष पहले चन्द्रमन गांव के रोज मियां से हुई थी। कपल को कोई संतान नहीं हुआ था। रोज मियां का किसी महिला से अवैध संबंध…