चाईबासा : झारखंड के चाईबासा जिले के सारंडा के बीहड़ों में जराइकेला थाना क्षेत्र के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. बुधवार को सारंडा के जंगली क्षेत्र में झारखंड पुलिस, झारखंड जगुआर और कोबरा बटालियन के द्वारा अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों से पुलिस का आमना सामना हो गया. जंगल में ही सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला और गोलीबारी से नक्सलियों को पस्त कर दिया. पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की तरफ फरार हो गए. मुठभेड़ स्थल से सर्च ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद किए गए हैं।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

