Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : दीपावली से एक दिन पूर्व हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन द्वारा जिला मुख्यालय सभागार में शहीद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिले में निवास करने वाले सात शहीद परिवारों को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने सभी शहीदों के परिजनों को गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके परिजन समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और प्रशासन सदैव उनके सम्मान एवं सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। सम्मानित…
जमशेदपुर : दीपावली के अवसर पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल की सौगात दी। उन्होंने अपने पंचायत मद से लगभग 7 लाख रुपये की लागत से एक आरओ फिल्टर प्लांट का निर्माण कराया है, जिसे कुंवर सिंह मैदान सामुदायिक भवन के समीप स्थापित किया गया है। आरओ प्लांट का विधिवत उद्घाटन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि बागबेड़ा क्षेत्र में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या थी। इसे देखते हुए…
मुंबई। मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में हादसा हो गया, जिसमें 3 यात्रियों की मौत हो गई और 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ। यह दुर्घटना नासिक रोड रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर हुई। मृतक सभी मुंबई से बिहार लौट रहे थे। हादसे में मरने वाले युवकों की उम्र लगभग 30 से 35 साल थी। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। त्योहार और चुनाव में बढ़ी भीड़ दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग…
वैशाली : बिहार के वैशाली जिले में पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है। मामला उस वक्त चर्चा में आया जब पुलिस ने एक किराए के मकान में रहने वाली महिला और उसके साथ मौजूद चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान जो सच्चाई सामने आई, उसने पुलिस के भी होश उड़ा दिए। दरअसल, ये गिरोह बेरोजगार युवाओं को सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस ने मौके से 9 मोबाइल, 13 सिमकार्ड, 8 एटीएम कार्ड, 2 पासबुक, 2 पैन कार्ड,…
रांची : झारखंड में उपचुनाव और दूसरी तरफ लगातार विधायक और नेता की तबियत खराब होने से हलचल मच गई है। हाल के दिनों में शिबू सोरेन, रामदास सोरेन की निधन और कई नेताओं की तबियत खराब से पूरा राज्य के शुभचिंतक सकते में है। राजनीतिक गलियारों से अब गढ़वा विधायक की तबियत खराब होने की सूचना है। गढ़वा भाजपा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद उन्हें दिवाली के दिन सोमवार को दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है. उनके परिवार वाले दिल्ली में डेरा डाले हुए…
नई दिल्ली : दीवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। आतिशबाजी के कारण हवा जहरीली हो गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
रांची। झारखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 25 और 26 अक्टूबर को राज्य के कई हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। खासकर राज्य के पूर्वी और उत्तरी-पूर्वी जिलों में इसका असर देखने को मिल सकता है। इनमें पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, दुमका, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़ और जामताड़ा प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन इलाकों में आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे और कई जगह गरज के साथ बिजली चमक सकती है। वहीं राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क…
बेडो : थाना क्षेत्र के मुडामु गांव के अखरा में दिपावली की रात सोमवार को रात्रि लगभग दो बजे गांव के निवासी 40 वर्षीय युवक सोमा उरांव पिता फागु उरांव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार दीपावली होने की वजह से गांव के हीं अखरा में जुआ खेल रहे थे। तभी लगभग 02:00 बजे रात को गोली चलने की आवाज हुई जिससे आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो पाया की सोमा अचेत पड़ा हुआ है। वहीं ग्रामीणों ने आनन फानन में उसके परिवार वालों को सूचना दी गई और साथ ही…
जमशेदपुर : नवयुवक काली पूजा समिति, छोटा गोविंदपुर के स्वर्ण जयंती वर्ष के भव्य पंडाल का उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक मंगल कालिंदी, सम्मानित अतिथि पूर्व विधायक अरविंद सिंह, शंभुनाथ सिंह, शिवशंकर सिंह, राजकुमार सिंह, पंकज सिन्हा, डॉ परितोष सिंह, सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि नवयुवक काली पूजा समिति द्वारा विगत 50 वर्षों से लगातार भव्य पूजा का आयोजन करते आ रही है. कार्यक्रम में स्वागत भाषण अध्यक्ष शंभु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन शैलेंद्र सिंह और संचालन रमेश अग्निहोत्री ने किया।
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर दो स्थित एक आवास में 9 अक्टूबर की शाम नसिंग होम के संचालक के दीपराज दास के घर हुई डकैती कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. हालांकि, एक ब्रेसलेट और एक घड़ी के सिवाय बाकी आभूषण की बरामदगी नहीं हो पाई है. सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन कर मामले का खुलासा किया. उन्होेंने बताया कि इस कांड का साजिशकर्ता जुगसलाई का इसराफिल है. उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की योजना बनाई थी. वह दिलीप दास और…