Author: LOKTANTRA SAVERA

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अल्ब्रेट लोमगा उर्फ रेंगा लोमगा (19) और विकास लोमगा उर्फ रापा लोमगा उर्फ बाल्का लोमगा (20) को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि दोनों ने जराइकेला थाना क्षेत्र में एक मोबाइल फोन टावर में आग लगा दी थी और छोटानागरा थाना क्षेत्र के राखामाटी में एक पुलिया को विस्फोट करके उड़ा दिया था. पुलिस ने बताया कि उनके पास से बरामद सामान में 9 वोल्ट की 22 बैटरियां और 200 मीटर लंबा तार शामिल है.…

Read More

जमशेदपुर : पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं योग शिक्षक गुलाब सिंह, वरिष्ठ योग शिक्षक रामवृक्ष निराला एवं वरिष्ठ महिला योग शिक्षिका आरती सिन्हा के गरिमामयी उपस्थिति में पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर के सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पतंजलि कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में होने वाले मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर एवं 14 दिसंबर 2025 को जमशेदपुर में होने वाले पतंजलि महासम्मेलन की जानकारी दी एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने पतंजलि सह योग शिक्षक…

Read More

जमशेदपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर EYA Foundation द्वारा आज जुस्को स्कूल, साउथ पार्क के पास 100 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल उन सफाई कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए की गई जो वर्षभर हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वितरित की गई किट में दीये, तेल, मिठाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती, पटाखे आदि सामग्री शामिल थी ताकि सभी सफाई कर्मी और उनके परिवारजन भी दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मना सकें। इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें INTUC झारखंड (इंडियन नेशनल…

Read More

जमशेदपुर : नव गठित टीसी कर्मचारी यूनियन का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय पहुंचकर यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह से शिष्टाचार मुलाकात किया। यहां दोनों नेताओं को अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया गया।  उधर टीसी कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अविनाश अनुपम समेत तमाम आगंतुक यूनियन पदाधिकारियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से भी अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया। महामंत्री आरके सिंह, सभी आगंतुक यूनियन पदाधिकारियों को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के कार्य करने की शैली , यूनियन कार्यालय के रख – रखाव से लेकर यूनियन संचालन के कार्य…

Read More

लोकतंत्र सवेरा न्यूज  : अमृतसर से बिहार के सहरसा जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस (12204) में अचानक आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। यह घटना फतेहगढ़ साहिब जिले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास ब्राह्मणमाजरा इलाके में हुई। ट्रेन के दो से तीन एसी कोच आग की चपेट में आ गए, जिससे धुआं फैलते ही यात्री घबराकर बाहर निकलने लगे। दमकल की त्वरित कार्रवाई आग लगने की सूचना मिलते ही नगर परिषद सरहिंद के दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रेलवे अधिकारियों ने बताया…

Read More

चतरा : जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान को बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को टीएसपीसी (तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी) के दो एरिया कमांडर, कुणाल और रोहिणी गंझू ने आईजी सुनील भास्कर के समक्ष हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर दिया। सरेंडर के दौरान दोनों नक्सलियों ने पुलिस को एक एसएलआर राइफल, एक ऑटोमैटिक राइफल और करीब 200 कारतूस सौंपे। बताया जा रहा है कि कुणाल पर चतरा और पलामू जिलों में 16 से अधिक नक्सली मामले दर्ज हैं, जबकि रोहिणी गंझू पर एक दर्जन से ज्यादा गंभीर मामले लंबित हैं। दोनों नक्सली कई नक्सली वारदातों में सीधे तौर पर शामिल रहे…

Read More

लोहरदगा : जिले के सदर थाना क्षेत्र के न्यू रोड स्थित वी मार्ट मॉल के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रांची हरमू निवासी प्रकाश उरांव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, प्रकाश उरांव स्कूटी (संख्या JH08J 1786) से शहर की ओर जा रहा था, तभी सामने से आ रहे बॉक्साइट लदे तेज रफ्तार ट्रक (संख्या JH08A 3464) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक कई मीटर तक घसीटता चला गया और मौके पर ही…

Read More

जमशेदपुर : साकची आमबागान स्थित बीआरसी ऑफिस के प्रथम तल्ले में नया आधार केंद्र खुला. अब यहां बच्चों से लेकर बुजुर्गों का आधार कार्ड बनाया जा रहा है. केंद्र के संचालक फणिदीप ने बताया कि नया आधार कार्ड बनाने के अलावा आधार कार्ड में संशोधन, शुद्धिकरण, स्कूली बच्चों के फिंगर प्रिंट अपटेड आदि का काम हो रहा है. सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड में नाम और स्पेलिंग बिल्कुल मैच होना जरूरी है। इसके अभाव में लोगों को दफ्तरों से लेकर आधार सेंटरों के चक्कर काटना पड़ता था । समय पर काम नहीं होने से कई बार…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय में शुक्रवार को दीपोत्सव 2025 का आयोजन हर्षोल्लास और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से किया गया। पूरे विश्वविद्यालय परिसर को दीपों की जगमग रोशनी, रंग-बिरंगी सजावट और मनमोहक संगीत ने एक जश्न के रूप में बदल दिया। हर कोना उत्सव की ऊर्जा से सराबोर था मानो पूरा परिसर प्रकाश, उत्साह और उमंग का संगम बन गया हो। यह आयोजन एनएसएस यूनिट, रोटरैक्ट क्लब, सांस्कृतिक समिति और आईक्यूएसी समिति के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया गया। इन समितियों के सामूहिक समन्वय ने इस उत्सव को न केवल रंगीन बल्कि शिक्षाप्रद और प्रेरणादायक भी बना दिया।…

Read More

रांची : सीमेंट और छड़ व्यवसाय से जुड़े राधेश्याम साहू पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर रांची पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में पुलिस ने करीब आधा दर्जन लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है, जिनमें दो बिल्डर और जमीन कारोबारी भी शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक हिरासत में लिए गए संदिग्धों में रांची के पुंदाग क्षेत्र से जुड़े दो बिल्डर और जमीन कारोबारी शामिल हैं। पुलिस की कई टीमें इस मामले के उद्भेदन में जुटी हुई हैं और हिरासत में लिए गए लोगों से लगातार पूछताछ की जा रही है। हालांकि,…

Read More