जमशेदपुर : दीपावली के शुभ अवसर पर EYA Foundation द्वारा आज जुस्को स्कूल, साउथ पार्क के पास 100 सफाई कर्मियों के बीच दीपावली किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह पहल उन सफाई कर्मियों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए की गई जो वर्षभर हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वितरित की गई किट में दीये, तेल, मिठाई, मोमबत्ती, अगरबत्ती, पटाखे आदि सामग्री शामिल थी ताकि सभी सफाई कर्मी और उनके परिवारजन भी दीपावली का पर्व उल्लासपूर्वक मना सकें।

इस अवसर पर अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे जिनमें INTUC झारखंड (इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष टुनु चौधरी, महासचिव सतीश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज़ आलम, सह सचिव नितेश राज, अजय चौधरी, यूसीएम तर्केश्वर लाल, यूसीएम बमबम, श्याम सुंदर गोप, हरी ओम, संतोष सिंह, दिनेश सहित कई यूनियन प्रतिनिधि शामिल रहे।
इसके अलावा आरजेडी पार्टी के साराइकला-खरसावां जिला युवा अध्यक्ष उदित यादव भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और सफाई कर्मियों को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में EYA Foundation के सदस्य सुमित सुमन, बंटी, सैफी, चिक्कू, लखन, अमेंदेव, धीरज, अनुराग सिंह, रवि गुप्ता, मन्नू, साहिल, गौरव, कुंदन, निखिल, आदित्य भारती, मोंटी महतो, राकेश, शुक्ला और कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे उत्साह और सेवा भाव के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम का नेतृत्व EYA Foundation के संस्थापक दीपक मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि, “ईया फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के उन अनदेखे नायकों को सम्मान देना है जो हर दिन हमारी स्वच्छता और सुख-समृद्धि के लिए मेहनत करते हैं।” कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित अतिथियों और सदस्यों ने मिलकर दीप प्रज्वलित किया और समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया सचमुच यह रही एक “खुशियों वाली दिवाली।”
