Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
महुआ : राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने आज महुआ सीट से जनशक्ति जनता दल के उम्मीदवार के तौर पर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. वे अपनी दादी मरछिया देवी की तस्वीर लेकर नामांकन स्थल पहुंचे थे, जिसे उन्होंने अपना गुरु बताया. मीडिया से बात करते हुए तेज प्रताप ने कहा कि मेरे माता-पिता और दादी का आशीर्वाद मेरे साथ है. मेरी दादी मेरे लिए सर्वोच्च हैं, वे मेरी गुरु हैं. जब गुरु साथ हों, तो आगे कोई चुनौती नहीं हो सकती है. महुआ की जनता हमें बुला रही है और हम उनके बीच…
Bihar Chunav : टिकट नहीं मिलने से नाराज गोपाल मंडल ने निर्दलीय लड़ने का ऐलान कर दिया है। कहा है कि बैकवार्ड का वोट लेकर नीतीश कुमार सीएम बनते हैं पर अपने आस पास सवर्णों को बैठाते हैं। BIHAR : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड(जेडीयू) ने सभी 101 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दिया है। दूसरी लिस्ट में 44 नामों का ऐलान किया गया जिसमें भागलपुर के गोपालपुर विधायक नरेंद्र कुमार उर्फ गोपाल मंडल का टिकट काटकर पूर्व सांसद बुलो मंडल को दे दिया गया। इधर बड़बोले गोपाल मंडल ने बगावत का बिगुल…
जमशेदपुर : झारखंड के घाटशिला विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस की सख्ती बढ़ा दी गई है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ऋषभ गर्ग ने रासुनचोपा चेकनाका का निरीक्षण किया। इस दौरान वाहन जांच अभियान चलाया गया, जिसमें एक वाहन से 10 लाख 40 हजार रुपये बरामद किए गए। बताया जा रहा है कि यह राशि उड़ीसा से जमशेदपुर लाई जा रही थी.. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पिछले दो दिनों में यह दूसरी बड़ी बरामदगी है। इससे पहले 13 अक्टूबर को 12 लाख 28 हजार 400 रुपये बरामद किए गए थे। इस तरह अब तक कुल 22 लाख 68 हजार 400…
RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। रांची एसीबी की टीम ने सिटी डीएसपी के रीडर सुनील पासवान को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी शहर में सरकारी तंत्र के भीतर फैले भ्रष्टाचार पर सीधा प्रहार मानी जा रही है। शिकायत के बाद ACB ने रची रणनीति जानकारी के अनुसार, रीडर सुनील पासवान ने एक व्यक्ति से एक मामले में रिश्वत की मांग की थी। जब वह व्यक्ति रिश्वत देने को तैयार नहीं हुआ, तो उसने एसीबी से संपर्क कर शिकायत दर्ज…
झारखंड : पतरातु प्रखंड की कुरसे पंचायत अंतर्गत घाघरा बस्ती की आंगनबाड़ी सेविका अंजलि गाड़ी के साथ दुष्कर्म और निर्मम हत्या ने पूरे झारखंड को झकझोर दिया है। । यह सिर्फ एक महिला के साथ अन्याय नहीं, बल्कि उनके पीछे 2 बच्चे और 14 साल की एक बेटी छूट गई है यह हमारी सामाजिक चेतना पर गहरा प्रहार है। अपराधी सुबेंद्र यादव, जो गया (बिहार) के शेरघाटी का रहने वाला है, को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैंने स्वयं रामगढ़ एसपी से बात कर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में कार्यवाही करते हुए अपराधी…
रांची : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में गैर सरकारी सहायता प्राप्त ( अल्प संख्यक सहित ) प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्या , झारखंड राज्य में आलिम और फाजिल की मान्यता बी ए या एम ए के समकक्ष रखने के साथ – साथ इसी आधार पर सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर आज झारखंड मंत्रालय में CM हेमंत सोरेन से मुलाकात किया . राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी , ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की मौजूदगी में…
रांची। राजधानी रांची में स्थित कटहल मोड में अपराधियों के द्वारा एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान में की गई गोलीबारी पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने राज्य की शासन व्यवस्था को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने पूरे सिस्टम पर कई सवाल खड़े किए हैं। इसके साथ ही रक्षा राज्य मंत्री ने झारखंड में अपराध नियंत्रण के लिए योगी मॉडल लागू करने की वकालत की है। रक्षा मंत्री ने कहा कि अपराधियों की गोलीबारी से एक बार फिर राजधानी रांची थर्राई है। अपराधियों का तांडव बेरोक-टोक चल रहा है और पूरा सिस्टम मूकदर्शक बना हुआ है। यह अब समझ से परे हो…
राँची : राजधानी रांची से एक बड़ी वारदात की खबर सामने आई है। शहर के कटहल मोड़ क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक दुकानदार पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रातू और नगड़ी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि फायरिंग की वजह क्या थी और कितनी गोलियां चलाई गईं। पुलिस आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के साइंस क्लब द्वारा “माइंड मैटर्स: द साइंस ऑफ जॉय विद आर्ट ऑफ लिविंग” विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्घाटन श्रीनाथ विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. मौसमी महतो और मुख्य अतिथि सुश्री चेतना मोहंता ने संयुक्त रूप से किया। सुश्री चेतना मोहंता एक लाइफ कोच एवं आर्ट ऑफ लिविंग की प्रशिक्षक हैं, जिन्होंने अपने संबोधन में कई ज्ञानपरक बातें कहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुश्री चेतना मोहंता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मन, भावनाओं और संपूर्ण जीवन के संतुलन के बीच संबंध पर प्रकाश डाला। उन्होंने आत्म-जागरूकता, माइंडफुलनेस और…
जमशेदपुर : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 45–घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा उपचुनाव–2025 के दौरान निर्वाचन कार्य में संलग्न मतदान कर्मियों एवं सुरक्षा बलों को आकस्मिक बीमारी या दुर्घटना की स्थिति में कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इस संबंध में समाहरणालय सभागार में जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के सरकारी एवं निजी अस्पतालों के प्रबंधकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में रूरल एसपी ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान, सिविल सर्जन डॉ साहिर पाल, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारी, अनुमंडल अस्पताल तथा सीएचसी प्रभारी एवं निजी अस्पतालों…