रांची : कृषि पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने राज्य में गैर सरकारी सहायता प्राप्त ( अल्प संख्यक सहित ) प्रारंभिक एवं माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षकों की समस्या , झारखंड राज्य में आलिम और फाजिल की मान्यता बी ए या एम ए के समकक्ष रखने के साथ – साथ इसी आधार पर सहायक आचार्य परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर आज झारखंड मंत्रालय में CM हेमंत सोरेन से मुलाकात किया .
Advertisements
Advertisements

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी , ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह की मौजूदगी में ज्ञापन सौंपा गया . अल्प संख्यक मध्य विद्यालयों में नियुक्तियों के अनुमोदन आदि से संबंधित विभिन्न मुद्दों के समाधान पर चर्चा की गई।
