Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : झारखंड की प्रसिद्ध शक्तिपीठ रजरप्पा मंदिर में पतंजलि झारखंड राज्य कार्यकारिणी की विशेष बैठक संपन्न हुई जिसमें झारखंड के सभी जिलों से पतंजलि प्रभारी एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का समावेश हुआ। विशेष राज्य कार्यकारिणी बैठक में भारत स्वाभिमान राज्य प्रभारी रामजीवन पाण्डेय, सह राज्य प्रभारी अमित कुमार, पतंजलि किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी करम कोइरी, पतंजलि राज्य संगठन मंत्री रविंद्र कुमार, राज्य कार्यालय प्रभारी सतीश कुमार और रजरप्पा आश्रम के महंत रामशरण गिरी जी महाराज का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर, सात दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर और नई योग कक्षाओं का विस्तार का संकल्प…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय और क्रॉस लिमिटेड के बीच छात्र विकास को प्रोत्साहित करने और उद्योग-शिक्षा के बीच सेतु स्थापित करने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन पर औपचारिक रूप से हस्ताक्षर किया गया। इस समझौते के तहत क्रॉस लिमिटेड विश्वविद्यालय के छात्रों के सर्वांगीण विकास और सक्रिय कॉर्पोरेट भागीदारी के लिए कार्य करेगा। कंपनी ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप, कैंपस भर्ती, औद्योगिक भ्रमण, पाठ्यक्रम डिज़ाइन में सहयोग करेगी साथ ही गेस्ट लेक्चर और कॉर्पोरेट कार्यशालाओं जैसे विविध शैक्षणिक और व्यावसायिक विकास कार्यक्रमों में सहयोग करेगी। यह समझौता विश्वविद्यालय के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट निदेशक शुभदीप भद्रा तथा क्रॉस लिमिटेड, गम्हरिया (आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र)…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम महिला पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में झारखंड बिहार राज्य प्रभारी सुधा झा के सानिध्य में आज दो विद्यालय में योग, विज्ञान शिविर आयोजित किया गया। प्रथम शिविर मध्य एवं उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर प्रधानाचार्या श्रीमती उमा रानी पांडे, राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी गौरी कर, आयुर्वेदाचार्य चिकित्सक मनीष डूड्डीया,मनोज श्रीवास्तव ,शिविर प्रभारी संगीता शर्मा अशोक कुमार शर्मा , पंकज कुमार, मनोज कुमार सिंह, इंदु देवी एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। दूसरा शिविर उत्क्रमित उच्च विद्यालय लक्ष्मी नगर प्रधानाचार्या श्रीमती प्रिया सिंह,राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी गौरीकर,…
राँची। अवैध बालू का कारोबार पर नकेल कसने के लिए बुढ़मू प्रखंड के ठाकुर गांव थाना की पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को थाना प्रभारी सिद्धांत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उरुगुट्टू के इलाके से अवैध रूप से बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया है। पुलिस को देखते ही दोनों ट्रैक्टर चालकों ने मौके से भागने में सफलता पा ली। फिलहाल पुलिस ने ट्रैक्टरों को जब्त कर आगे की कार्रवाई के लिए जिला खनन पदाधिकारी को सूचना भेज दी है। ज्ञात हो कि इन दिनों क्षेत्र में अवैध बालू खनन…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर नारायणा हॉस्पिटल ब्लड सेंटर, जमशेदपुर के सहयोग से आयोजित किया गया था। इस पहल का उद्देश्य रक्तदान जैसे पवित्र कार्य के माध्यम से जीवन बचाने और छात्रों में करुणा एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित करना था। शिविर में विश्वविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों तथा गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने बहुत उत्साहपूर्वक भाग लिया। नारायणा अस्पताल ब्लड सेंटर के चिकित्सकों और कर्मचारियों ने पूरी प्रक्रिया को अत्यंत स्वच्छता और सुरक्षा के साथ संचालित किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन सुश्री शालिनी ओझा (एनएसएस समन्वयक)…
पश्चिम बंगाल : दुर्गापुर में सेकेंड ईयर की एमबीबीएस छात्रा के साथ गैंगरेप के मामले ने पूरे राज्य को हिला दिया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अभी भी फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक, बंगाल पुलिस ने मोबाइल नेटवर्क ट्रैकिंग के ज़रिए आरोपियों का पता लगाया और उन्हें दबोच लिया। असंसोल-दुर्गापुर कमिश्नररेट के अनुसार, गिरफ्तार युवकों को आज ही कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना में और लोग भी शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पीड़िता का मोबाइल फोन छीनने की भी कोशिश की थी। मामले की जांच कई…
लोकतंत्र सवेरा न्यूज : झारखंड में भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गयी। घटना बिहार-झारखंड सीमा के दुमका जिले की बतायी जा रही है। जहां देर रात एक तेज रफ्तार सड़क हादसे ने तीन परिवारों को मातम में डाल दिया। हंसडीहा थाना क्षेत्र के महादेवगढ़ गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों सवार युवक घटनास्थल पर ही दम तोड़ गए। मृतकों की पहचान घटना में मारे गए युवकों की पहचान इस प्रकार हुई है: शिवशंकर महतो (भाटीन गांव, हंसडीहा थाना क्षेत्र), विभीषण महतो (बेलटीकरी गांव, हंसडीहा थाना क्षेत्र) और मनंजय…
झारखंड : लोहरदगा ट्रिपल मर्डर केस में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार करके न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. घटना पेशरार थानाक्षेत्र अंतर्गत केकरांग बरटोली गांव की है जहां डायन बिसाही और ओझा-गुनी के चक्कर में दंपति और उनके 9 वर्षीय बेटे की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने मृतक की बहू सुखमनिया नगेसिया के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की थी. जिले के एसपी ने घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है. एसआईटी ने गांव के ही 3 लोगों को हत्याकांड में संलिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है. पुलिस ने…
धनबाद : धनबाद की राजनीति में एक बार फिर से हलचल तेज हो गई है। झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह की धनबाद वापसी के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड से जुड़े मामले में आठ साल जेल में बिताने के बाद संजीव सिंह अगस्त में बरी हुए थे। अदालत ने साक्ष्य के अभाव में सभी आरोपियों को रिहा कर दिया था। लंबे इलाज और मेडिकल प्रक्रिया के बाद डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह फिट घोषित किया। रविवार को वह दिल्ली से दुर्गापुर एयरपोर्ट पहुंचे,…
जमशेदपुर : देहरादून में आयोजित सब-जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में झारखंड टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया। यह राज्य के बास्केटबॉल इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी उपलब्धि है। झारखंड के ऋतेश मुर्मू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए “बेस्ट 3-पॉइंट शूटर” घोषित किया गया और ₹25,000 का पुरस्कार मिला। वहीं, बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (BFI) ने टीम को ₹2,00,000 की प्रोत्साहन राशि दी। वापसी पर टाटानगर रेलवे स्टेशन पर खिलाड़ियों का फूल-मालाओं, मिठाइयों और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव जे पी सिंह,…