Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हजारीबाग : बरही थाना पुलिस ने पशु तस्करी के एक बड़े प्रयास को विफल करते हुए शनिवार अहले सुबह जीटी रोड पर बिलौतिया मोड़ के पास मवेशी लदे एक डीसीएम मिनी ट्रक (संख्या जेएच 10 सीएक्स 6599) को जब्त कर लिया है. वाहन की जांच के दौरान पुलिस ने मौके से चालक को भी गिरफ्तार कर लिया. बरही थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बिलौतिया मोड़ पर वाहन जांच अभियान चलाया गया था. जब्त किए गए ट्रक में क्रूरतापूर्वक और क्षमता से अधिक संख्या में कुल 14 गौवंशीय…
जमशेदपुर : श्रीनाथ कॉलेज ऑफ एजुकेशन के “सेमिनार- वर्कशॉप सेल” ने 11/10/25 को कॉलेज परिसर में “क्वालिटी एनहानस इन एजुकेशन ” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । संगोष्ठी का उद्देश्य शिक्षक प्रशिक्षण संस्थानों और अन्य संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने में योगदान देने वाली नीतियों और दृष्टिकोणों पर चर्चा करना था। उद्घाटन सत्र का आरंभ संगोष्ठी प्रकोष्ठ की प्रभारी श्रीमती जयश्री सिंह के स्वागत भाषण से हुआ जिसके बाद दीप प्रज्वलन और संगोष्ठी के विषय का संक्षिप्त परिचय दिया गया। मुख्य अतिथि, श्रीमती पामेला घोष दत्ता, सहायक प्राध्यापक डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन…
जमशेदपुर : कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट सेक्टर में एक बड़ी खबर के तहत, पैन इंडिया कार्य करने वाली और मूल रूप से झारखंड की कंपनी हैक्सायर इंफ़्रा (Hexair Infra) ने जमशेदपुर में अपना पहला ब्रांच खोल दिया है। बर्मामाइंस ट्यूब कंपनी के सामने खुले इस ब्रांच का उद्घाटन आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने फीता काटकर किया। कंपनी का दावा है कि यह एक ही छत के नीचे कंस्ट्रक्शन का पूरा समाधान उपलब्ध कराती है। ग्राहक सिर्फ जमीन दें, कंपनी तैयार करेगी सपनों का आशियाना हैक्सायर इंफ़्रा के सीईओ रंजीत पाठक ने इस दौरान मीडिया को बताया कि…
बिहार : आर के. मिश्रा (भारतीय पुलिस सेवा) लंबे समय तक पुलिस सेवा में रहे हैं और अपनी सख्त कार्यशैली के लिए जाने जाते हैं. जन सुराज से जुड़ने के बाद उन्होंने कहा था कि वे बिहार की राजनीति में ईमानदारी और विकास की नई दिशा लाना चाहते हैं. जन सुराज पार्टी की और से दरभंगा सदर सीट से विधान सभा चुनाव लड़ेंगे. वह जमशेदपुर के एसपी रह चुके हैं. यहां के बिल्डर हरि सावा हत्याकांड का सफल उद्वेदन कर बड़े लोगों को जेल भेजा था. इस हत्याकांड की बड़ी चर्चा हुई थी, क्योंकि उसे दिन तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
राँची : झारखंड सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह चलती गाड़ी की सनरूफ से बाहर निकलकर खड़ा नजर आ रहा है। यह हरकत मोटर वाहन अधिनियम के तहत स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। इस वीडियो को सबसे पहले खूरपेंच नामक एक ट्विटर/X अकाउंट से शेयर किया गया था, जिसमें मंत्री पुत्र के इस स्टंट को ट्रैफिक नियमों की अवहेलना बताते हुए कार्रवाई की मांग की गई थी। पोस्ट के साथ यह भी उल्लेख किया गया था कि आम नागरिक अगर ऐसा करे तो…
जमशेदपुर : जिला ट्रैफ़िक पुलिस की जांच से जहां पूरा शहर परेशान हो रहा है वही टेल्को क्षेत्र में आम आदमी दहशत मे गाड़ियां लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं. पहले हेल्मेट पहनने वालों को जाने दिया जाता था पर अब हालात ऐसे बन रहे है कि हेल्मेट वालों को रोककर उन्हें परेशान किया जा रहा है और दूसरे तीसरे कागजात की मांग की जा रही है इसी क्रम में कुछ घटना ऐसी भी हो रही है कि लोग आपातकालीन परिस्थिति में भी इस तरह के दौर से गुजर रहे है इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है. जिला…
पटना : हैरान कर देने वाली खबर आ रही है। पत्नी से विवादों के बीच भोजपुरी फिल्म स्टार और बीजेपी नेता पवन सिंह ने साफ कर दिया है कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। बता दें कि, हाल ही में वो बीजेपी में दोबारा शामिल हुए थे। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि वो चुनाव जरूर लड़ेंगे। लेकिन अब इन अटकलों पर विराम लग गया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनाव न लड़ने का एलान किया। पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज को बताना चाहता हूं कि…
समिति के सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा जमशेदपुर : दि टिस्को शिपिंग डिपार्टमेंट को-ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड के 57वीं वार्षिक आमसभा बिस्टुपुर स्थित जी टाउन क्लब में हुई जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष देवल नारायण ने किया। सभा के प्रारम्भ में सचिव सुब्रतो राय ने सभा के संदर्भ में अपना संक्षिप्त वक्तव्य प्रस्तुत किया। उसके बाद सभा के अध्यक्ष देवल नारायण ने अपना वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने इस वर्ष समिति द्वारा सदस्यों को 12 प्रतिशत लाभांश देने की घोषणा किया। सभा की शुरुआत में समिति के उपाध्यक्ष सलीम अहमद ने आम सदस्यों के बीच में प्रभु…
जमशेदपुर : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर श्रीनाथ विश्वविद्यालय, जमशेदपुर में मेंटल हेल्थ क्लब एवं योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के तत्वावधान में “सेवाओं तक पहुँच: आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता के महत्व को रेखांकित करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी के आयुर्वेद संकाय की विकृति विज्ञान विभाग की विशेषज्ञ सुश्री दिव्या सिंह आमंत्रित…
नई दिल्ली। शनिवार को बड़ी खबर आई है, प्रवर्तन निदेशालय ने अनिल अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस पावर के अधिकारी अशोक कुमार पाल को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक पाल से फर्जी बैंक गारंटी और फर्जी बिलिंग से जुड़े मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी के दिल्ली कार्यालय में पूछताछ की गई और इसके बाद गिरफ्तार कर लिया गया। यहां बताते चलें कि, अशोक कुमार पाल को अनिल अंबानी को करीबी के तौर पर जाना जाता है। पाल रिलायंस पावर लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक और मुख्य वित्तीय अधिकारी हैं। ईडी ने पाल पर कई आरोप लगाए हैं। ईडी…