जमशेदपुर : जिला ट्रैफ़िक पुलिस की जांच से जहां पूरा शहर परेशान हो रहा है वही टेल्को क्षेत्र में आम आदमी दहशत मे गाड़ियां लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं. पहले हेल्मेट पहनने वालों को जाने दिया जाता था पर अब हालात ऐसे बन रहे है कि हेल्मेट वालों को रोककर उन्हें परेशान किया जा रहा है और दूसरे तीसरे कागजात की मांग की जा रही है इसी क्रम में कुछ घटना ऐसी भी हो रही है कि लोग आपातकालीन परिस्थिति में भी इस तरह के दौर से गुजर रहे है इससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ता है.



जिला प्रशासन से यह मांग किया जाता है कि टेल्को मे पिछले एक दो साल मे चेकिंग के डर से कुछ बड़ी घटना घट चुकी है जिसमें जान तक चली गयी है. युवा कॉंग्रेस यह मांग करती है कि ऐसी दीवारों और पेड़ के पीछे छुप कर जांच करने वाली घटना को तत्काल रोकने का काम करे और ऐसे घटनाओं को अंजाम देने वाले जवानों पर भी कार्रवाई करे.
प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने बताया कि वह खुद टेल्को क्षेत्र मे रहते हैं और आए दिन वह ऐसी घटनाओं को देखकर मौजूद ट्रॅफिक जवान को समझाने की कोशिश करते हैं जिससे कोई घटना ना घटे और ना ही कोई हंगामा की स्थिति पैदा हो. पर इसके बावजूद कुछ जवान अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे हैं और छुप कर खड़े रहते हैं और अचानक सामने आ जाते हैं.
युवा कॉंग्रेस आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री को ऐसे जांच की गलत प्रक्रिया एवं पिछली कुछ जानलेवा घटना से भी उन्हें अवगत कराएगा. जांच जनता की जान बचाने के लिए होना चाहिए ना कि जान गंवाने के लिए.
