Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
सीएम ने 48.72 करोड़ स्वीकृत किया, मंत्री ने दिया काम शुरू कराने का निर्देश आकर्षक व आधुनिक यात्री सुविधाओं से युक्त होंगे टर्मिनल भवन, फूड प्लाजा भी रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी रांची के तीनों बस टर्मिनलों का राष्ट्रीय मानक के आधार पर आधुनिकता के साथ सुविधायुक्त बनाने और जीर्णोद्धार करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार ने तीनों बस स्टैंड के लिए लगभग 47.72 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। मंत्री ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को बस टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने…
जमशेदपुर : घाटशिला विधानसभा उपचुनाव-2025 के सुचारू, निष्पक्ष एवं पारदर्शी संचालन को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष, सी-विजिल (cVIGIL) कंट्रोल रूम एवं एम.सी.एम.सी (Media Certification and Monitoring Committee) कोषांग का निरीक्षण किया गया । इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारियों द्वारा नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों से निर्वाचन संबंधी शिकायतों के प्राप्ति, पंजीकरण एवं उसके त्वरित निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली गई। उन्होंने निर्देश दिया कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त किसी भी शिकायत या सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा संबंधित अधिकारियों को सूचित कर समयबद्ध…
जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पांच दिवसीय पतंजलि योग प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रहे पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. मनीष डूड़िया ने कहा कि योग – आयुर्वेद एक चिकित्सा पद्धति ना होकर संपूर्ण जीवन पद्धति है। करवा चौथ के अवसर पर उन्होंने उपवास के महत्व की चर्चा करते हुए कहा कि कई अनुसंधान से यह सिद्ध हो चुका है कि सही ढंग से उपवास करने पर शरीर में ऑटो फैजी प्रक्रिया प्रारंभ हो जाती है जिससे कैंसर जैसे भयावह रोग से भी बचा जा सकता है। समापन समारोह के अवसर पर…
जमशेदपुर : बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के हजारों निवासियों के लिए खुशखबरी है। लंबे इंतजार के बाद अब जल्द ही कॉलोनीवासियों को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलने जा रही है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के एसडीओ महेंद्र बैठा और जेई आशुतोष ने जानकारी दी कि एक महीने के अंदर बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना शुरू कर दी जाएगी, जिसके बाद लोगों को नियमित रूप से स्वच्छ पानी की आपूर्ति की जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने सौंपा छह सूत्री मांग पत्र इस संबंध में बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत प्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने विभाग को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा, जिसे कार्यपालक अभियंता सुमित…
जमशेदपुर । अरका जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर के ऑप्टोमेट्री विभाग द्वारा विश्व दृष्टि दिवस 2025 (World Sight Day) के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के गणमान्य अतिथियों, शिक्षकों, छात्रों एवं नेत्र स्वास्थ्य से जुड़े विशेषज्ञों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे: अर्णब बनर्जी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर, ऑप्टोमेट्री विभाग, NSHM कोलकाता एवं पूर्व कंसल्टेंट ऑप्टोमेट्रिस्ट, शंकर नेत्रालय, कोलकाता ,आईएचएमओ जिला अध्यक्ष सह कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश कोल्हान के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, जो वर्षों से नेत्र स्वास्थ्य और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियानों से जुड़े हुए हैं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन…
रांची। झारखंड में अब स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नया नियम लागू हो गया है। बिजली उपभोक्ताओं को अपने मीटर बैलेंस को हमेशा पॉजिटिव रखना होगा। यदि बैलेंस नेगेटिव हुआ, तो कनेक्शन स्वतः कट जाएगा। रांची एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (GM) मनमोहन कुमार ने चेतावनी दी है कि सभी उपभोक्ताओं को समय पर बिल भुगतान करना अनिवार्य है।मानवाधिकार मीडिया कांके बुढ़मू। उन्होंने कहा कि बकायेदारों का कनेक्शन अब स्वतः डिसकनेक्ट हो रहा है और पूरा बकाया जमा करने पर कनेक्शन फिर से चालू हो जाएगा। जिन उपभोक्ताओं पर अधिक बकाया है, उनके लिए किस्तों में भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध…
BIHAR : आगामी बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के मद्देनजर लागू आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित करने के लिए चंपारण जिला प्रशासन द्वारा संयुक्त वाहन जाँच अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में दिनांक 09/10/2025 को लगभग 20:30 बजे हजारीबाग के चौपारण थाना अंतर्गत चोरदाहा चेक पोस्ट पर पंचायत सचिव केदार साव एवं सहायक निरीक्षक राज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त छापामार दल द्वारा वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान इरटिगा वाहन संख्या JH02BV-0702 को रोककर जाँच की गई। वाहन की जाँच के दौरान वाहन में सवार एक व्यक्ति श्री आकृति कनौजिया, पता- दक्षिण दिल्ली (मोबाइल नंबर- 8505824474) के…
राँची : झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने रांची के शहीद अलबर्ट एक्का चोक स्थित जय हिंद फार्मा मेडिकल दुकान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने दुकान में उपलब्ध सभी कंपनियों के कफ सिरप के सैम्पल प्राप्त कर राज्य ड्रग्स निदेशक को सुपुर्द किया और निर्देश दिया कि सभी नमूनों की गुणवत्ता जांच शीघ्र की जाए तथा अभिलंब जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। डॉ. अंसारी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि झारखंड के हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण, सुरक्षित और मानक के अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराई जाएं। इसी दिशा में आज से पूरे…
रांची : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन नार्कोस के तहत टाटीसिलवे रेलवे स्टेशन से 37 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरपीएफ के अनुसार, बरामद गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत 3.75 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों आरोपियों के बैग से कुल 6 पैकेट गांजा बरामद हुए, जो भूरे प्लास्टिक में लिपटे हुए थे। आरपीएफ ने गांजा और संबंधित सामान को जब्त कर दोनों आरोपियों को जीआरपी राँची के सुपुर्द कर दिया है।
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर स्थित श्रीनाथ विश्वविद्यालय ने अपने शिक्षा प्रणाली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए DADB इंडिया के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया है। DADB इंडिया डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में एक अग्रणी संस्था है, जो जर्मन तकनीकी विशेषज्ञता को वैश्विक स्तर पर पहुँचाने के लिए जानी जाती है। यह एमओयू श्रीनाथ यूनिवर्सिटी के डीन ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन जे. राजेश और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग के प्रमुख शशिकांत सिंह ने DADB इंडिया के प्रतिनिधियों श्री विवेक शर्मा (रीजनल हब मैनेजर), नीलाद्रि बिहारी राय (रजिस्ट्रेशन हब मैनेजर) और सुश्री ओइंद्रिला घोष के साथ…