Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : माओवादियों ने बुधवार से ‘प्रतिरोध सप्ताह’ की घोषणा की है और 15 अक्टूबर को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है.इस ऐलान के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है और राज्यभर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं. पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चौकसी बरत रही हैं. राज्य के विभिन्न हिस्सों में हजारों जवानों को तैनात कर दिया गया है, ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी रोजमर्रा की गतिविधियां जारी रख सकें. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि जनता को अफवाहों पर ध्यान नहीं…
जमशेदपुर : हिन्द एकता सामाजिक संस्था के तत्वावधान में गुरुवार को जमशेदपुर ब्लड बैंक परिसर में देश के औद्योगिक पितामह स्वर्गीय रतन टाटा की पहली पुण्यतिथि को समर्पित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संपन्न हो गया। इसमें 71 इकाई रक्त एकत्रित हुआ। जो जरूरतमंद को उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता एवं संगठन के प्रमुख सिमरन सिंह भाटिया के नेतृत्व में हुए इस रक्तदान समारोह में रक्तदाताओं का हौसला आफजाई करने पोटका के झामुमो विधायक संजीव सरदार, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, टाटा मोटर्स यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सरदार गुरमीत सिंह तोते, विधायक सरयू राय…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन द्वारा टाटा समूह के चेयरमैन रहे रतन टाटा साहब को उनके प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी गई। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर तथा आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्यों ने बारी-बारी से स्वर्गीय रतन टाटा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि रतन टाटा साहब के व्यक्तित्व का बखान करना सूरज को दिया दिखाने जैसा है। वो मजदूरों में खासे लोकप्रिय रहे। उनके शहर आगमन पर लोग उनकी एक झलक पाने के लिए लालाइत रहते थे।…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में टीएमएसटी तथा अप्रेंटिसशिप के उपरांत जिन 148 प्रशिक्षुओं को विगत दिनों डिप्लोमा के लिए सूचीबद्ध किया गया था उस मामले में उत्पन्न भ्रांतियों को दूर कर लिया गया है । यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का प्लांट हेड सुनील तिवारी के साथ इस मुद्दे पर वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत यूनियन कार्यालय में सभी यूनियन पदाधिकारियों के संग अध्यक्ष व महामंत्री बैठक कर सारी वस्तु स्थिति को स्पष्ट किये। महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि सभी 148 प्रशिक्षुओं को डिप्लोमा के उपरांत टाटा मोटर्स में ही नियोजित किया जाएगा। यह…
लोकतंत्र सवेरा : म्यांमार के मध्य हिस्से में एक धार्मिक त्योहार और सैन्य सरकार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन पर हुए पैरामोटर हमले में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई. 47 अन्य घायल हो गए. ये जानकारी निर्वासित नेशनल यूनिटी गवर्नमेंट (NUG) के प्रवक्ता ने दी है. यह हमला थादिंग्युत त्योहार के मौके पर हुआ, जो बौद्ध परंपराओं से जुड़ा एक राष्ट्रीय अवकाश है. सोमवार शाम चाऊंग यू टाउनशिप में लगभग 100 लोग इकट्ठा हुए थे. यह आयोजन न केवल त्योहार मनाने के लिए था, बल्कि एक कैंडललाइट विरोध सभा भी थी जिसमें लोग सैन्य जुंटा…
जमशेदपुर : गुरुद्वारा कलगिधर साहिब, टुईलाडूंगरी में सिख नवजवान सभा के तत्वावधान में श्री गुरु रामदास का पावन प्रकाश गुरुपर्व का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, प्रेम और उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारे में सुबह से ही शब्द कीर्तन, अरदास, गुरु का लंगर और दीवान सजाए गए, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की बरकतें प्राप्त कीं। कीर्तन दरबार में रागी भाई प्रभजोत सिंह मन्नी का जथा और भाई निर्मल सिंह का रागी जथा ने गुरु रामदास जी की महिमा का सुंदर गायन कर संगत को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में सिख नवजवान सभा,…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौलाना अंसार खान के नेतृत्व में मानगो क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल मानगो नगर निगम के उपनगर नगर आयुक्त के नाम तीन सूत्रीय मांग पत्र सोपा गया। अंसार खान ने बताया जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, गुलाब बाग फेस 2, वारिस कॉलोनी क्षेत्र, जवाहर नगर रोड नंबर 15, बागान शाही और मानगों के कई क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है उन्हें जल्द से जल्द बनवाया। जवाहर नगर रोड नंबर 13 में नाली पास होने के बावजूद भी अभी तक शुरू नहीं किया गया…
हिमाचल प्रदेश : बिलासपुर जिले में भारी बारिश के बाद एक भयंकर हादसा हुआ है। जिले के बरठी के पास भालू में एक निजी बस भूस्खलन की चपेट में आ गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार बस में करीब 30 यात्री सवार थे। हादसे का मंजर बस पर मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने से बस तहस-नहस हो गई। बताया जा रहा है कि बस मरोतन से घुमारवीं जा रही थी, तभी भालू पुल और बरठी के पास पहाड़ी टूटकर बस पर गिर गई। यह हादसा शाम लगभग 6:25 बजे हुआ। राहत और बचाव कार्य घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच…
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए दीपावली के पहले अच्छी खबर आयी है। दिल्ली स्थित पीएमएलए (PMLA) अपीलीय ट्रिब्यूनल ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के दिल्ली आवास से जब्त की गई बीएमडब्ल्यू कार को तत्काल प्रभाव से छोड़ने का आदेश प्रवर्तन निदेशालय (ED) को दिया है। अपने फैसले में ट्रिब्यूनल ने कहा है कि इस आदेश के बाद ईडी कार पर अब कोई दावा नहीं कर सकेगी, लेकिन यदि भविष्य में इस मामले से संबंधित नए साक्ष्य सामने आते हैं तो एजेंसी कानूनी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र रहेगी।यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। ट्रिब्यूनल ने अपने…
राँची : रांची स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की प्रगति एक बार फिर जमीन विवाद में उलझ गई है। करीब 656 एकड़ जमीन, जो एचईसी से लेकर राज्य सरकार ने रांची स्मार्ट सिटी लिमिटेड को सौंपी थी, उसका म्यूटेशन अब तक राजस्व रिकॉर्ड में पूरा नहीं हो सका है। सात साल बीतने के बाद भी भूमि का स्वामित्व स्पष्ट नहीं है, जिससे स्मार्ट सिटी परियोजना सिर्फ फाइलों और कागजों तक सीमित रह गई है। झारखंड बिल्डिंग बाइलॉज के मुताबिक, जब तक जमीन का म्यूटेशन पूरा नहीं होता, तब तक बिल्डिंग प्लान की स्वीकृति नहीं मिल सकती। इस वजह से करोड़ों रुपये की…