जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में टीएमएसटी तथा अप्रेंटिसशिप के उपरांत जिन 148 प्रशिक्षुओं को विगत दिनों डिप्लोमा के लिए सूचीबद्ध किया गया था उस मामले में उत्पन्न भ्रांतियों को दूर कर लिया गया है । यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह का प्लांट हेड सुनील तिवारी के साथ इस मुद्दे पर वार्ता हुई। वार्ता के उपरांत यूनियन कार्यालय में सभी यूनियन पदाधिकारियों के संग अध्यक्ष व महामंत्री बैठक कर सारी वस्तु स्थिति को स्पष्ट किये। महामंत्री आरके सिंह ने बताया कि सभी 148 प्रशिक्षुओं को डिप्लोमा के उपरांत टाटा मोटर्स में ही नियोजित किया जाएगा। यह बात पूरी तरह से स्पष्ट हो चुकी है।
Advertisements

Advertisements

Advertisements

