Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
हजारीबाग : झारखंड में नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान में हजारीबाग पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। रांची-पटना मार्ग NH-20 पर 15 माइल चेकपोस्ट के पास गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने एक मारुति ऑल्टो कार से 91 किलोग्राम डोडा छिलका बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक (SP) अंजनी अंजन को मिली गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विष्णुगढ़, बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और 15 माइल के पास सघन वाहन चेकिंग शुरू की गई। पुलिस को देख चालक गाड़ी छोड़कर भागा सोमवार देर रात…
सूरत : गुजरात में सूरत जिले के उधना इलाके में एक 12 साल के छात्र ने अपने घर के पास की शुभम रेजीडेंसी की नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी. बताया जाता है कि परीक्षा के दौरान माता-पिता द्वारा पढ़ाई के लिए डांटे जाने के बाद छात्र ने यह कदम उठाया. आत्महत्या से पहले का छात्र का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें वह लिफ्ट से बिल्डिंग पर जाते हुए दिखाई दे रहा है. मृतक छात्र की पहचान 12 वर्षीय अवनीश तिवारी के रूप में हुई है. आत्महत्या से पहले आए सीसीटीवी में उसके चेहरे के हाव भाव…
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने 11वीं से 13वीं संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा (विज्ञापन संख्या–01/2024) के मुख्य परीक्षा परिणाम को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की खंडपीठ ने प्रार्थी और प्रतिवादी पक्षों के आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए समय दिया। अदालत ने अगली सुनवाई की तिथि 10 नवंबर 2025 निर्धारित की है। सुनवाई के दौरान प्रार्थियों की ओर से अधिवक्ता कुमार हर्ष और अधिवक्ता राजेश कुमार ने पैरवी की, जबकि जेपीएससी की ओर से महाधिवक्ता राजीव रंजन ने समय देने का अनुरोध किया, जिसे अदालत ने…
रांची। झारखंड में ई-कल्याण पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति का भुगतान अब तक नहीं होने से लाखों छात्रों में नाराज़गी बढ़ रही है। यह छात्रवृत्ति राज्य सरकार की ओर से आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों को उच्च शिक्षा जारी रखने के लिए दी जाती है। शैक्षणिक सत्र 2024–25 के लिए आवेदन किए लगभग एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन कई छात्रों के खातों में राशि अभी तक नहीं पहुंची। इस मुद्दे को लेकर छात्र हित सर्वोपरि मंच के प्रतिनिधि राहुल कुमार राणा और आमिर हमज़ा कल्याण विभाग पहुंचे और आदिवासी कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी से मुलाकात की। आयुक्त ने बताया कि केंद्र…
जमशेदपुर : श्रीनाथ यूनिवर्सिटी जमशेदपुर की एनएसएस टीम ने ‘ स्वच्छ उत्सव स्वच्छता ही सेवा 2025’ के अंतर्गत एक उल्लेखनीय पहल करते हुए सोनारी स्थित दोमुहानी नदी तट पर व्यापक स्वच्छता अभियान का आयोजन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मूर्ति विसर्जन के बाद नदी तट पर फैले कचरे की सफाई करना और लोगों में स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी तथा पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना था। इस स्वच्छता अभियान का नेतृत्व एनएसएस कोऑर्डिनेटर और अस्सिटेंट प्रोफेसर शालिनी ओझा ने किया। उनके साथ अलग अलग विभाग के अन्य सदस्य मेघनाथ महतो, सुमित और चंदन कुमार भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।…
रांची : निर्वाचन आयोग ने झारखंड की घाटशिला विधानसभा सीट पर उपचुनाव (बाय-इलेक्शन) की तारीखों का ऐलान कर दिया है। यह उपचुनाव 11 नवंबर 2025 को कराया जाएगा, और नतीजे 14 नवंबर 2025 को घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव घाटशिला से विधायक रहे रामदास सोरेन के निधन के कारण कराया जा रहा है। रामदास सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता थे और इलाके में एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि माने जाते थे। निर्वाचन आयोग ने बताया कि घाटशिला सीट के लिए नामांकन, स्क्रूटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। चुनाव के साथ ही राज्य में इस सीट के…
नई दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर चुनाव आयोग की ओर से तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि बिहार की सभी 243 सीट पर दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग होगी। वहीं, चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को जारी किए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव को लेकर आयोग ने तमाम तैयारियां पूरी कर ली हैं। उन्होंने आगे कहा कि…
जमशेदपुर : जन सेवा संघ ट्रस्ट के द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 162 यूनिट रक्त एकत्रित करने में सफलता मिली है। इस अवसर पर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू, बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले , जेएमएम के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाडंगी, शिव शंकर सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश कुमार, समाजसेवी बंटी सिंह, जंबू अखाड़ा के बंटी सिंह, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, चेयरमैन जिला परिषद बारी मुर्मू, समाज सेवी जुगुन पांडे, अनीशा सिन्हा, पत्रकार चिंटू सिंह उपस्थित हुए और ट्रस्ट के सदस्यों के साथ राकदाताओं का हौंसला बढ़ाया. पर्यावरण के प्रति जागरूकता रक्तदाताओं और अतिथियों के बीच पर्यावरण…
जमशेदपुर : गोलमुरी जॉगर्स पार्क स्थित नवयुवक चेतना मंच द्वारा इस वर्ष भव्य काली पूजा का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति के संयोजक अप्पू तिवारी ने बताया कि मंगलवार को पूजा पंडाल निर्माण हेतु भूमि पूजन संपन्न होगा। इस बार पूजा पंडाल निर्माण पर लगभग 3 लाख रुपये की लागत अनुमानित है। पूजा समिति के मुख्य संरक्षक कमल किशोर, शिवशंकर सिंह और रत्नेश तिवारी हैं, जबकि मुख्य संयोजक की जिम्मेदारी दिनेश कुमार, कन्हैया सिंह और डॉ. कुंदन सिंह निभाएंगे। समिति के संस्थापक मंटू तिवारी हैं। संयोजक मंडल में बबुआ सिंह, अंजनी पांडेय, अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, बबलू प्रसाद,…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने जिले में नशाखोरी के खिलाफ अपनी कार्रवाई को जारी रखते हुए मानगो (ओलीडीह ओपी) थाना क्षेत्र में दो शातिर नशा तस्करों को ब्राउन शुगर की अवैध बिक्री करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 18 ग्राम ब्राउन शुगर और ₹2000 नकद बरामद किए हैं। वरीय पुलिस अधीक्षक के इनपुट पर त्वरित कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, को क्षेत्र में नशे के कारोबार के संबंध में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के अनुसार, ओलीडीह ओपी क्षेत्र के मुर्दा मैदान के पास भारी मात्रा में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री की जा…