Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
DHANBAD : धनबाद शहर के सरायढेला इलाके में शुक्रवार देर रात वाहन जांच के दौरान पुलिसकर्मी पर दुर्व्यवहार का गंभीर आरोप लगा है. सुगियाडीह निवासी विशाल महतो ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक जवान ने उनकी कार का शीशा तोड़ दिया, जिससे कार में बैठे बच्चे को चोट लग गई. विशाल महतो ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ हीरापुर से मेला देखकर घर लौट रहे थे. सरायढेला में पुलिस वाहन जांच अभियान चला रही थी. पुलिस में उनकी कार को रोक दी. विशाल का कहना है कि उन्होंने पुलिसकर्मी को सभी कागजात और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने…
मध्यप्रदेश : छिंदवाड़ा में हाल ही में तीन बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राथमिक जांच में पता चला कि सरकारी योजना के तहत वितरित की गई कफ सिरप के सेवन के बाद ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी। इसी तरह राजस्थान के दोनों जिलों में भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से दी गई दवा का ही सेवन हुआ था। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक काबरा ने कहा, “कफ सिरप में मौजूद कुछ रसायन छोटे बच्चों की सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकते हैं। माता-पिता को बिना डॉक्टर की सलाह कोई दवा नहीं देनी…
रांची : झारखंड के लाखों गरीब परिवार इस समय गंभीर राशन संकट से जूझ रहे हैं। राज्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन कार्डधारियों को पिछले कई महीनों से केवल चावल और गेहूं ही मिल रहा है। जबकि दाल, चीनी और नमक जैसी आवश्यक वस्तुएं वितरण प्रणाली से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं। दुर्गापूजा बीत चुकी है और अब दीपावली जैसे बड़े त्योहार में भी इन आवश्यक वस्तुओं के वितरण की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। सरकार द्वारा दाल और चीनी की खरीद प्रक्रिया शुरू की गई है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक इसे पूरा होने…
जमशेदपुर : झारखंड के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा के पश्चात पूर्वी सिंहभूम जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनने पर परविंदर सिंह को युवा कॉंग्रेस की ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया. युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार कॉंग्रेस के सच्चे सिपाही और लंबे समय से कॉंग्रेस के विभिन्न इकाई मे कार्य कर चुके परविंदर सिंह जैसे युवा चेहरा को अध्यक्ष घोषित करने पर आने वाले दिनों मे युवाओं और सभी पुराने कॉंग्रेसज़न को एक साथ लेकर चलने की कवायद तेज होगी. इससे…
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) से संबंधित समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में ओडीएफ प्लस मॉडल गांव, शौचालय निर्माण, गोबर गैस प्लांट, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट तथा हर घर नल जल योजना के अंतर्गत संचालित विभिन्न ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। जल जीवन मिशन की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बहु-ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की वास्तविक पूर्णता तिथि प्रस्तुत करने एवं परिसंपत्तियों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने शौचालय निर्माण कार्य…
बोकारो : जिला के गोमिया प्रखंड अंतर्गत पलिहारी गुरुडीह पंचायत की युवा मुखिया सपना कुमारी पिछले दो दिनों से लापता हैं। बताया जा रहा है कि दो अक्टूबर को गांधी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह घर लौटी थीं, लेकिन दोपहर में किसी काम से बाहर निकलीं और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः मुखिया सपना कुमारी के पति आशीष कुमार ने गोमिया थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस टीम सक्रिय होकर उनकी…
रांची : तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची के JSCA इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला होने जा रहा है. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर 2025 को यहीं खेला जाएगा. इधर शुभम गिल को वन डे टीम का नया कप्तान बनाया गया है।
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के डुमरिया में शुक्रवार की सुबह दशहरा के पावन अवसर पर अद्वितीय और रोमांचक दृश्य देखने को मिला। यहां मां दुर्गा के भक्तों ने दहकते अंगारों के बीच चलकर अपनी अटूट आस्था और विश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इस पारंपरिक ‘अग्नि परीक्षा’ की रस्म में बच्चे, युवक और युवतियों ने समान रूप से हिस्सा लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय ऊर्जा से भर उठा। मंत्रोच्चारण व पूजा-अर्चना के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना के साथ हुई। भक्तों ने मां दुर्गा की आराधना करते हुए नंगे पैर…
जमशेदपुर : पत्रकार आनंद सिंह की पुस्तक ‘समय के साथ’ का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया. इस अवसर पर हिंदी पत्रकारिता में विकासपरक रिपोर्टिंग का स्थान” विषय पर संगोष्ठी का भी आयोजन हुआ. कार्यक्रम में वक्ताओं ने विकासपरक पत्रकारिता की दिशा, आवश्यकता और चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की गई. कार्यक्रम का आयोजन मिलानी हॉल में किया गया था. लोकार्पण समारोह में विधायक सरयू राय, वरीय पत्रकार संजय मिश्रा, वरीय पत्रकार चंद्र भूषण सिंह, जय प्रकाश राय, राजेंद्र विद्यालय के उपाध्यक्ष एसके सिंह और जनता दल (यूनाइटेड) के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित थे. मौके पर सरयू राय ने कहा कि अखबार…
जमशेदपुर : टेल्को स्थित बारीनगर के पंचायत भवन में उत्तरी घोड़ाबांधा पंचायत भवन में श्रद्धा सुमन के साथ गांधी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर पंचायत के प्रतिनिधि एवं बारीनगर बस्तीवासी उपस्थित थे।सभी ने गांधीजी की तस्वीर पर फूल माला पहनाकर एवं अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिवक्ता गुड्डू हैदर ने गांधीजी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मोहनदास करमचंद्र गांधी एक व्यक्ति नहीं एक विचार का नाम है। ऐसे लोग पृथ्वी पर एक बार जन्म लेते हैं और युगोंतक प्रेरणा के स्रोत बने रहते हैं। उपमुखिया आलमताज़ ने कहा कि सत्य और अहिंसा का…