जमशेदपुर : झारखंड के सभी जिलाध्यक्षों की घोषणा के पश्चात पूर्वी सिंहभूम जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बनने पर परविंदर सिंह को युवा कॉंग्रेस की ओर से बहुत बहुत बधाई और शुभकामनाएं दिया. युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव संजीव रंजन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि जिस तरह से केंद्रीय नेतृत्व ने इस बार कॉंग्रेस के सच्चे सिपाही और लंबे समय से कॉंग्रेस के विभिन्न इकाई मे कार्य कर चुके परविंदर सिंह जैसे युवा चेहरा को अध्यक्ष घोषित करने पर आने वाले दिनों मे युवाओं और सभी पुराने कॉंग्रेसज़न को एक साथ लेकर चलने की कवायद तेज होगी.

इससे पार्टी और संगठन को नई ऊर्जा के साथ साथ कॉंग्रेस की विचारधारा को जिले के कोने कोने तक पहुंचाने का कार्य होगा. आलाकमान के इस फैसले से युवाओं मे उत्साह का माहौल है.
