Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
RANCHI : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में मुख्य सचिव पद से सेवानिवृत्त हो रही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी अलका तिवारी को भावभीनी विदाई दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि निवर्तमान मुख्य सचिव अलका तिवारी ने अपने कार्यकाल के दौरान बेहतर प्रशासनिक क्षमता का परिचय देते हुए राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं नीतियों के क्रियान्वयन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि उनके मार्गदर्शन से राज्य सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने में मदद मिली है। मुख्यमंत्री ने उनके सेवा काल की सराहना करते हुए कहा कि श्रीमती तिवारी ने…
जमशेदपुर : जी टाउन क्लब मैदान, बिष्टुपुर में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में आठ दिवसीय सह योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर संपन्न हुआ। शिविर के मुख्य संचालक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शिविर में योग, आयुर्वेद, अध्यात्म, भारतीय संस्कृति और प्राकृतिक चिकित्सा से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया प्रशिक्षण के उपरांत प्रतिभागी अपने-अपने घरों के आसपास नए योग कक्षा का विस्तार करेंगे फिर मुख्य योग शिक्षक का प्रशिक्षण स्वामी रामदेव जी महाराज के सानिध्य में पतंजलि योगपीठ हरिद्वार में संपन्न होगा। शिविर में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन समारोह में…
जमशेदपुर : टेल्को में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। पड़ोसियों को सोमवार की शाम टेल्को कॉलोनी में एक क्वार्टर का ताला टूटा मिला। लोगों को आशंका हुई की चोरों ने क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच पड़ताल में सामने आया है कि क्वार्टर में चोरी हुई है। सारा सामान बिखरा हुआ है। अलमारी का ताला टूटा हुआ है। पड़ोसियों ने घटना की जानकारी मकान मालिक को दी तो उन्होंने अपने चचेरे भाई संजीव चौधरी को घर पर भेजा…
जमशेदपुर : सुंदरनगर में उस समय सनसनी फैल गई जब 22 वर्षीय बिसु मुर्मू का शव सोमवार को तुरामडीह स्थित जोड़ा तालाब से बरामद हुआ। तीन दिन पहले लापता हुए युवक का शव मिलने के बाद हत्या की आशंका गहरा गई है। माना जा रहा है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव तालाब में फेंक दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि 27 सितंबर की शाम बिसु अपने दोस्तों दुर्गा सोरेन, दशमत टुडू और राजेश महली के साथ मेला घूमने निकला था।…
GIRIDIH : झारखंड के गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। घटना के बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कपड़ा धोने गई थी बराकर नदी मृतका के पिता ने थाने में आवेदन देकर बताया कि शनिवार को उनकी तीसरी बेटी दो छोटी बहनों और रिश्ते की चाची के साथ बराकर नदी पर कपड़ा धोने और नहाने गई…
रांची / लोकतंत्र सवेरा की ग्राउंड रिपोर्ट : इन दिनों लगातार देखा जा रहा है कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बिल्कुल चरमरा सी गई है बात करे 108 की संचालन कर रही एजेंसी सम्मान फाउंडेशन अच्छी तरह से काम कर रही है लेकिन सदर लोहरदगा की गाड़ी संख्या JH01CH2102 की लगातार कमियां गिनाई जा रही थी इसीलिए हमारे संवाददाता ने इसकी जांच पड़ताल की तो सच्चाई सुन चौक जाएंगे न तो आम व्यक्ति की कॉल रिसीव की जा रही थी न ही डायल 112 ऑफिशल नंबर की कॉल रिसीव की जा रही थी अगर रिसीव हुआ भी तो कॉल कट…
जमशेदपुर। टाटा मोटर्स एक ऐतिहासिक बदलाव के लिए तैयार है। 1 अक्टूबर 2025 से कंपनी का वाणिज्यिक और यात्री वाहन विभाग पूरी तरह से अलग-अलग दो कंपनियों के रूप में काम करेगा। जमशेदपुर के “मदर प्लांट” में अब केवल वाणिज्यिक वाहनों का उत्पादन होगा, जिसे नया नाम टाटा मोटर्स कॉमर्शियल व्हीकल्स लिमिटेड मिलेगा। इस बदलाव के बाद, लगभग 8,500 कर्मचारी इस नई कंपनी के साथ जुड़ेंगे, जबकि यात्री वाहनों के लिए अलग टीम और प्रबंधन स्थापित किया जाएगा। अधिकारियों की रिपोर्टिंग प्रणाली में भी बदलाव आएगा ताकि दोनों कंपनियां स्वतंत्र रूप से काम कर सकें। टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट…
जमशेदपुर : मारवाड़ी-अग्रवाल समाज द्वारा जयराम युथ सपोर्टिंग क्लब- प्रवीण सेवा संस्थान (मलखान सिंह पंडाल) कमिटी की सराहना की गई है, जिन्होंने इस वर्ष दुर्गा पूजा पंडाल को राजस्थान की सभ्यता, परंपरा एवं संस्कृति के आधार पर बनाया है। पूरे पंडाल में राजस्थानी कला को दर्शाया गया है, जिसमें राजस्थान के उदयपुर स्थित ऐतिहासिक राजमहल और ग्रामीण परिवेश को प्रदर्शित किया गया है। इस पंडाल की विशेषता यह है कि इसमें सालासर बालाजी, झुंझुनूं वाली राणी सती दादी समेत कई प्रमुख धार्मिक स्थानों को पेंटिंग के माध्यम से दर्शाया गया है। मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा एवं पुर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल…
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक सराहनीय कार्य करते हुए बिरसानगर निवासी गुरुचरण गोराई का खोया हुआ करीब 15 लाख रुपये मूल्य का सामान बरामद कर लिया। यह सफलता बर्मा माइंस थाना प्रभारी दिलीप कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हासिल की है। कैसे खोया था बैग….? गुरुचरण गोराई 26 सितंबर को टाटानगर स्टेशन से ऑटो द्वारा अपने घर बिरसानगर लौट रहे थे। रास्ते में, ट्यूब कंपनी गेट के पास उनका बैग ऑटो से गिर गया। बैग में सोने-हीरे के कीमती जेवर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। घटना के तुरंत बाद उन्होंने बर्मा माइंस थाना में…
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की प्रेस वार्ता, निर्वाचक सूची का अंतिम प्रकाशन के संबंध में दी जानकारी जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा 45-घाटशिला (अ.ज.जा) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचक नामावली के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्राप्त दावों एवं आपत्तियों के निराकरण के उपरांत अंतिम निर्वाचक सूची के प्रकाशन की जानकारी दी गई । मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह उपस्थित रहीं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा…