Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
पुरूलिया : पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बांदोवान थाना क्षेत्र के लतापाड़ा गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक मां और उसकी तीन बेटियों ने गुरुवार रात जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। मृतकों की पहचान पिया गोराई (30), उसकी तीन बेटियां बैशाखी गोराई (13), पल्लवी गोराई (10) और सबसे छोटी सौरवी गोराई (6) के रूप में हुई है। चारों के शवों का शुक्रवार को पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें जहर खाने की पुष्टि हुई। ऐसे हुआ खुलासा परिवार का मुखिया आनंद गोराई सब्जी बेचने के लिए गुरुवार सुबह…
रांची। झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी की सेवानिवृत्ति की तारीख 30 सितंबर 2025 है, लेकिन प्रशासनिक परिस्थितियों के चलते उनका अंतिम कार्य दिवस शुक्रवार, 26 सितंबर को ही समाप्त हो गया है। हालांकि वह 30 सितंबर तक आधिकारिक तौर पर पद पर बनी रहेंगी। इसी दिन नए कार्यकारी मुख्य सचिव की नियुक्ति की घोषणा होने की प्रबल संभावना है, जिससे राज्य प्रशासन में नेतृत्व परिवर्तन होगा। इस महत्वपूर्ण पद के लिए झारखंड कैडर के दो वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों अविनाश कुमार और अजय कुमार सिंह सबसे आगे चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वर्तमान हालात को देखते हुए अविनाश…
JAMSHEDPUR : दुर्गा पूजा और महादशमी के विसर्जन को लेकर जमशेदपुर जिला प्रशासन और पुलिस-प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था के लिए सख्त आदेश जारी कर दिया है. डीसी कर्ण सत्यार्थी, एसएसपी पीयुष पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से आदेश जारी करते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी भी जारी की है. 28 सितंबर (महासप्तमी) से 1 अक्टूबर तक प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 11 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन दोनों ओर से चालू रहेगा. वहीं सुबह 11:30 बजे से अगले दिन सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार के भारी वाहनों (बसों को छोड़कर) का परिचालन पूरी…
जमशेदपुर : जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम द्वारा छात्राओं को साइकिल वितरण योजना के तहत दिए गए कुछ साइकिलों के खराब होने की शिकायत पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने त्वरित संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। इस संबंध में उपायुक्त के निर्देश पर जिला कल्याण पदाधिकारी शंकराचार्य समद एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी, जमशेदपुर सदर सुमित प्रकाश की दो सदस्यीय जांच टीम ने जांच के क्रम में पाया कि 10 छात्राओं को ऐसे साइकिल मिले थे जो चलने योग्य स्थिति में नहीं थे। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद त्वरित रूप से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल, कदमा के 10 छात्राओं के खराब साइकिल को…
झारखंड : चतरा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पत्थलगड्डा थाना अंतर्गत ग्राम लेम्बाईया के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी महोदय, सिमरिया के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल गठित कर छापामारी की गई जिसके दौरान ग्राम लेम्बाईया जाने वाली सड़क पर तालाब के पास एक व्यक्ति को अवैध ब्राउन शुगर 12.1 ग्राम एवं एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। पत्थलगड्डा थाना कांड संख्या – 42/2025, दिनांक – 26.09.2025, अंतर्गत धारा – 111(2)(b) BNS एवं 17(b)/18(b)/21(b)/25/27/28/29…
JHARKHAND : मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है, साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।इस मौसम का असर दुर्गा पूजा समारोहों पर पड़ सकता है, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 से 30 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है,इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी, तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ बारिश होगी.कई क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
रांचीः झारखंड के सभी जिलों में चिन्हित थानों में महिला मुंशी के पदस्थापन का सपना सच हो गया है. महिला सशक्तिकरण और संवेदनशील पुलिसिंग को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा राज्य के सभी जिलों के चिन्हित थानों में मुंशी का कार्य करने के लिए ट्रेंड महिला आरक्षियो को जिलों में पदस्थापित कर दिया गया है. इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई. डीजीपी की पहल झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने अपने पद पर योगदान देने के बाद घोषणा की थी की हर थाने में महिला मुंशी होंगी. डीजीपी ने अपने वादे को पूरा कर दिया है.…
रांची : पुलिस और जिला प्रशासन की टीम ने शुक्रवार की सुबह बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा (होटवार) में छापेमारी की। तीन घंटे तक जेल के अंदर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान जेल के अंदर कुख्यात कैदियों सहित अन्य सभी कैदियों के वार्डों को खंगाला गया। प्रशासन और पुलिस की टीम ने अलग-अलग टीम बनाकर जेल के सभी वार्ड, महिला वार्ड, सेल और यहां तक कि जेल अस्पताल की भी गहन जांच की। DC मंजू नाथ भजंत्री और SSP राकेश रंजन के निर्देश पर यह छापेमारी अभियान सिटी एसपी पारस राणा और सदर एसडीओ उत्कर्ष गुप्ता के नेतृत्व…
जमशेदपुर : तमिलनाड़ू के डिंडीगुल जिले में हो रही 71वी सीनियर नेशनल बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप अपने पुल में झारखंड बॉल बैडमिंटन की पुरुष टीम ने बिहार ,(DAE) डी ए ई ,असम, चण्डीगढ़, त्रिपुरा, उत्तराखंड को हराकर प्री क्वॉटर फाइनल में प्रवेश किया ।वही महिला बॉल बैडमिंटन टीम ने मध्य प्रदेश, हरियाणा,गुजरात ,त्रिपुरा को हराया। पुरूष और महिला दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्री क्वॉटर फाइनल में जगह पक्का किया। झारखंड बॉल बैडमिंटन के महा सचिव मज्जी रवि कुमार और संघ के सभी पदाधिकारी गणों ने पुरुष और महिला दोनों ही टीम खिलाड़ियों और टीम के…
JAMSHEDPUR : बिष्टुपुर थाना अंतर्गत खाऊ गली में शुक्रवार को प्रशासन का डंडा चला और यहां लगने वाले करीब दो दर्जन फुटपाथी खाने-पीने के दुकानों को हटाया गया. अचानक से चले इस अभियान से फुटपाथी दुकानदारों में हड़कंप मच गया. बता दें कि इस कार्रवाई में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति और जुस्को की टीम शामिल थी. JNAC के सिटी मैनेजर जितेंद्र कुमार ने बताया कि अतिक्रमण की वजह से सड़क पर काफी भीड़ रहती थी. दुर्गा पूजा को लेकर लगने वाले जाम और सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह कार्रवाई की गई है. बता दें कि पूर्व में खाऊ गली के…