Author: LOKTANTRA SAVERA

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में आगामी दुर्गा पूजा और नवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। त्यौहारों के दौरान शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। इसी क्रम में गुरुवार को पीसीआर परिसर में टैंगो मोबाइल, टाइगर मोबाइल, और महिला शक्ति स्क्वाड के जवानों को ब्रीफिंग दी गई। त्यौहारों के दौरान पूरी मुस्तैदी और सजगता  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष पाण्डेय ने स्वयं जवानों को संबोधित किया और उन्हें त्यौहारों के दौरान पूरी मुस्तैदी और सजगता के साथ अपनी ड्यूटी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि…

Read More

जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना रोड स्थित ब्ल्यू बेल्स स्कूल के पास बृहस्पतिवार रात लगभग 9:00 बजे मानगो फ्लाईओवर निर्माण कार्य में चल रही लापरवाही एक बार फिर सामने आई। यहां नगर निगम में कार्यरत नगर मिशन प्रबंधक निर्मल कुमार एक गंभीर हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, निर्मल कुमार अपनी बाइक संख्या JH 01 B 0198 को साइड में लगाकर सब्जी की खरीदारी कर रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर निर्माण कार्य में संलग्न एक हाइड्रा गाड़ी संख्या MH 16 CV 9539 मशीन सड़क पार कर रही थी। अचानक हाइड्रा ने नियंत्रण खो दिया और निर्मल…

Read More

चेन्नई : तमिलनाडु सरकार की प्रधान सचिव (ऊर्जा विभाग) और वरिष्ठ आईएएस अधिकारी व धनबाद की पूर्व डीसी डॉ. बीला राजेश (डॉ बीला वेंकटेशन) का सोमवार को निधन हो गया। धनबाद में डॉ. बीला राजेश 12-02-2004 से 26-04-2007 तक उपायुक्त के रूप में कार्यरत थीं. 56 वर्षीय बीला पिछले दो महीनों से चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स इलाके के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं, जहाँ इलाज के दौरान उनकी हालत लगातार गंभीर बनी रही और आज उनका असामयिक निधन हो गया. बीला वेंकटेशन का जन्म वर्ष 1969 में एक प्रतिष्ठित परिवार में हुआ था। उनके पिता वेंकटेशन पुलिस विभाग में…

Read More

जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय अंतर्गत कॉलेज ऑफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस वर्ष का विषय था “थिंक हेल्थ, थिंक फार्मासिस्ट।” इस अवसर पर फार्मासिस्ट की स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर महत्त्वपूर्ण प्रकाश डाला गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत छात्रों के लिए रंगोली और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और जागरूकता का परिचय देते हुए कई रचनात्मक कार्य प्रदर्शित किए। इस विशेष अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में ड्रग्स इंस्पेक्टर, सेंट्रल एफडीए एवं स्टेट एफडीए मोहम्मद अबरार आलम उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में छात्रों को…

Read More

जमशेदपुर  : सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-33) पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। दारुदा के पास तेज रफ्तार से आ रही मारुति ईको कार सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृत चालक की पहचान देवव्रत प्रधान (41 वर्ष) के रूप में की गई है। हादसे के बाद उनका शव कार में बुरी तरह फंस गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के…

Read More

रांची : राज्य में सरकारी डॉक्टरों की कमी को दूर करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राजधानी रांची स्थित झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) में 170 डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 70 डॉक्टरों की नियुक्ति झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के माध्यम से की गई है, जबकि 100 डॉक्टरों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत अनुबंध पर नियुक्त किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे और इसके लिए चिकित्सकों की नियुक्ति…

Read More

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र में एक बार फिर से चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के अनुसार, हरहरगुट्टू स्थित शिव मंदिर के समीप न्यू श्री कृष्ण ज्वेलरी दुकान से अज्ञात चोरों ने सोने की चैन और लॉकेट की चोरी कर ली। यह घटना विगत 22 सितंबर दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित हरहरगुट्टू निवासी दुकानदार राजू कुमार वर्मा ने इस मामले में थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में उन्होंने बताया कि दुकान में ग्राहक बनकर आए दो अज्ञात युवक मौका देखकर गहने लेकर फरार हो गए। चोरी का अंदाज़ा तब हुआ…

Read More

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। भाकपा (माओवादी) संगठन से जुड़े 10 नक्सलियों ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वालों में 6 पुरुष और 4 महिलाएं शामिल हैं। इसमें खास बात यह भी रही कि इनमें से एक इनामी नक्सली भी है, जिसकी तलाश पुलिस को काफी लंबे समय से थी। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कई कुख्यात नाम शामिल हैं, जिनमें रांदो बोइपाई उर्फ काति बोइपाई और गार्दी कोड़ा प्रमुख हैं। पुलिस ने बताया कि इन आत्मसमर्पित नक्सलियों पर…

Read More

रांची : केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में फास्टैग से जुड़ी वार्षिक पास स्कीम की शुरुआत की गई थी। इस स्कीम का उद्देश्य यात्रियों को सुविधा प्रदान करना था और टोल भुगतान में पारदर्शिता लाना था।लेकिन अब यह स्कीम कई वाहन चालकों के लिए सिरदर्द बनती जा रही है। वजह यह है कि इस स्कीम से जुड़े कई तकनीकी खामियों के चलते वाहन मालिकों को हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। दरअसल, फास्टैग गाड़ी के शीशे पर चिपका होता है। यदि किसी वाहन का शीशा टूट जाता है और चालक को नया फास्टैग जारी करवाना पड़ता है, तो…

Read More

रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य में पिछले 9 वर्षों से JTET परीक्षा आयोजित नहीं किये जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है. हाईकोर्ट ने रितेश महतो एवं अन्य की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य के शिक्षा सचिव को गुरूवार (25 सितंबर) को कोर्ट के समक्ष सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है.9 वर्षों से JTET परीक्षा नहीं होने के विरुद्ध रितेश महतो समेत 401 अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है. इस मामले की सुनवाई हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस आनंद सेन की अदालत में हुई. प्रार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता…

Read More