Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रांची : झारखंड सरकार ने महिलाओं को त्योहार से पहले खुशखबरी दी है। मंइयां सम्मान योजना के तहत सितंबर महीने की किस्त महिलाओं के खातों में भेजने की तैयारी पूरी हो गई है। हर लाभुक महिला को 2,500 रुपये की राशि मिलेगी।महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग ने सभी जिलों को आदेश दिया है कि 26 सितंबर से पहले यह राशि खातों में ट्रांसफर कर दी जाए। सोमवार को कलश स्थापना की वजह से बैंक बंद रहेंगे, इसलिए पैसों का वितरण मंगलवार से शुरू होने की संभावना है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी लाभुकों को संदेश भेजकर कहा कि…
रांची : त्योहारों पर मिठाई और घी खरीदने वालों के लिए अलर्ट है। रांची जिला प्रशासन की विशेष जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान सुखदेव नगर के मधुकम स्थित एक प्रतिष्ठान से 42 किलो मिलावटी घी बरामद किया गया। दुकान बिना लाइसेंस के चल रही थी, जिसे अब सील कर दिया गया है। जांच टीम ने पिस्का मोड़ के कावेरी रेस्टोरेंट, भोला मिष्ठान भंडार, बीकानेर स्वीट्स और छप्पन भोग समेत कई दुकानों का भी निरीक्षण किया। सभी को FSSAI लाइसेंस प्रदर्शित करने, मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट रखने और साफ-सफाई का…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा विभाग के विद्यार्थियों ने मंगलवार को एमटीएमएच जमशेदपुर के वेलनेस क्लब का शैक्षणिक दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य कैंसर रोगियों के उपचार और देखभाल से संबंधित ज्ञान अर्जित करना तथा उन्हें मानसिक रूप से सहयोग देना था। “वेलनेस क्लब” के दौरे पर आए विद्यार्थियों ने अस्पताल में भर्ती कैंसर रोगियों से मुलाकात की और उन्हें गुलाब, कार्ड तथा फल भेंट कर उनका हालचाल जाना। इस पहल से मरीजों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल बढ़ाने का संदेश देखने को मिला। दौरे के दौरान योग और नेचरोपैथी विभाग के छात्रों ने एमटीएमएच…
श्रीनाथ विश्वविद्यालय महिला प्रकोष्ठ द्वारा यौन उत्पीड़न और कानूनी अधिकारों पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ द्वारा मंगलवार को “यौन उत्पीड़न की समझ और कानूनी अधिकार” विषय पर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को लैंगिक संवेदनशीलता और उपलब्ध कानूनी प्रावधानों की जानकारी देना था। इस अवसर पर अधिवक्ता एवं डीबीए जमशेदपुर के पूर्व महासचिव श्री अनिल कुमार तिवारी मुख्य विशेषज्ञ और अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. इस एन सिंह, रजिस्ट्रार डॉ. मौसुमी महतो, आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष सहायक पप्रोफेसर कमलेश्वरी वर्मा भी मौजूद थीं। अपने संबोधन में तिवारी ने…
रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड (जमशेदपुर) की बेटी एवं बॉलीवुड गायिका श्रीमती शिल्पा राव ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ महिला पार्श्वगायिका का पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर शिल्पा राव को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कई मौकों पर हमारी बेटियों ने राष्ट्रीय फलक पर राज्य का नाम रोशन किया है। आपकी यह सफलता झारखंड की युवा पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने शिल्पा राव से कहा कि आपको…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह बागबेड़ा प्रखंड कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडेय ने 22 सितंबर से लागू हुए जीएसटी छूट पर केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने कहा कि जीएसटी में दी गई छूट का हवाला देकर मोदी सरकार उत्सव मनाने की बात कह रही है. जबकि इस छूट से मध्यम एवं गरीब वर्ग को कोई लाभ नहीं मिलने वाला है. ऐसे में जनता को मुर्ख बनाने के लिए यह दिखावा किया गया है. उन्होंने कहा कि अपनी ही सरकार द्वारा 8 वर्ष पूर्व थोपी गई जीएसटी में छूट देना एनडीए सरकार की सबका साथ,…
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व धुरंधर ऑलराउंडर युवराज सिंह से प्रवर्तन निदेशालय ED ने मंगलवार को ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की। यह पूछताछ ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म वनXबेट से जुड़े एक बड़े केस का हिस्सा है। ईडी ने युवराज को इस मामले में समन जारी किया था और वे आज एजेंसी के दिल्ली कार्यालय पहुंचे। ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले सूत्रों के मुताबिक, यह मामला एक बड़े मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क से जुड़ा है, जिसमें कई हाई-प्रोफाइल लोग और सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं। ईडी ने युवराज से ऐप के…
रांची/दरभंगा : “जिस बिटिया का बड़े धूमधाम से शादी किया, एक पढ़े-लिखे M-Tech पास इंजीनियर लड़का खोज कर उसके हाथों में अपनी बिटिया का हाथ सौंपा, उसी दरिंदे ने मेरी फूल सी बिटिया का कत्ल कर दिया। मैं एक ऐसा अभागा बाप हूं कि अपनी ब्याहता बेटी की चिता को आग दे कर आ रहा हूं।” यह कहते हुए फफक-फफक कर रो पड़ते हैं नेपाल के जाने-माने स्वर्ण व्यवसायी पवन कुमार ठाकुऱ। उनका इल्जाम है कि दामाद रजनीश ठाकुर ने बेरहमी से उनकी 30 साल की बेटी तुलसी ठाकुर की हत्या कर दी। भोर के करीब साढ़े तीन बजे गहरी…
जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के पूर्वी सिंहभूम जिले में हो रहे पन्ना के अवैध खनन का संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में सरकार को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया है। गत 19 सितंबर को दैनिक समाचार पत्र दैनिक भास्कर की ओर से इस संबंध में रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। संबंधित मीडिया रिपोर्ट को आधार बनाते हुए न्यायालय ने स्वत: संज्ञान लिया है। कोर्ट की इस कार्रवाई के संबंध में एडवोकेट जनरल की तरफ से राज्य सरकार के मुख्य सचिव और सचिव खनन एवं भूतत्व विभाग को पत्र लिखकर जानकारी दी गई है। कुछ…
उत्तर प्रदेश : संभल जिले में विद्यालय से पढ़ाकर वापस लौट रही शिक्षिका पर स्कूटी सवार युवक ने एसिड फेंक दिया. एसिड अटैक के बाद शिक्षिका झुलसकर मौके पर ही गिर गई. स्थानीय लोगों के शोर मचाने पर एसिड अटैकर मौके से फरार हो गया. जिसके बाद परिजन शिक्षिका को उपचार के लिए संभल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे तो पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शिक्षिका के बयान दर्ज किए. वहीं प्राथमिक उपचार देकर शिक्षिका को संभल जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है. दरअसल, नखासा थाना इलाके के गांव की निवासी शिक्षिका भावना बीएल पब्लिक स्कूल में पढ़ाकर…