JHARKHAND : मौसम विभाग के अनुसार, 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना है, साथ ही कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की भी संभावना है।इस मौसम का असर दुर्गा पूजा समारोहों पर पड़ सकता है, क्योंकि अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने 26 से 30 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है,इस दौरान रुक-रुक कर बारिश होगी, तेज हवाएं चलेंगी. गरज के साथ बारिश होगी.कई क्षेत्रों में 30 से 40 किमी/घंटा की तेज हवाएं चलने की संभावना है.
Advertisements

Advertisements
