Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी निवासी अभिषेक शर्मा (24) ने सोमवार की सुबह अपनी लिव-इन पार्टनर के घर पर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर में फंदे पर लटका पाया गया। प्रेमिका ने दी परिजनों को सूचना सोमवार सुबह प्रेमिका ने खुद घटना की सूचना मृतक अभिषेक के परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन तत्काल मौके पर पहुँचे तो देखा कि अभिषेक फंदे पर लटका हुआ है। परिजन उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लेकर भागे, लेकिन जाँच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिव-इन संबंध पर परिजनों का आरोप…
सरायकेला। सरायकेला-खरसावां पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ चलाए जा रहे अपने अभियान में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ब्राउन शुगर के एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 207.91 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पेडलरों के तार पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ से जुड़े हुए हैं।सोमवार को सरायकेला एसपी कार्यालय में मामले का उद्भेदन करते हुए पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लूणायत ने बताया कि अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार, मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री एवं संपत्ति मूलक अपराधों की रोकथाम को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा था। मुस्लिम बस्ती…
पटना : बिहार के मशहूर यूट्यूबर मेराज को यूपी पुलिस ने पटना के अनीसाबाद इलाके से गिरफ्तार किया। मनी मेराज पर कथित गर्लफ्रेंड ने दुष्कर्म, जबरन धर्म परिवर्तन और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगायी है। इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के खोरा थाना क्षेत्र में केस दर्ज कराया गया था।मुजफ्फरपुर निवासी मनी मेराज बिहार और झारखंड के यूट्यूब दर्शकों के बीच कॉमेडी वीडियो और सोशल मीडिया कंटेंट के लिए काफी प्रसिद्ध है। सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स हैं।इस गिरफ्तारी के बाद मनी मेराज के फैंस में भी हैरानी हैं। इस कार्रवाई की जानकारी गर्दनीबाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार…
चक्रधरपुर। नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने 08 से 14 अक्टूबर तक प्रतिरोध सप्ताह और 15 अक्टूबर को झारखंड, बिहार, उडीसा, छतीसगढ, पश्चिम बंगाल और असम को बंद करने की घोषणा की है। इसी के मद्देनजर दक्षिण पूर्व रेलवे के आरपीएफ विभाग सतर्क हो गया है। चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी और सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। तीन स्टेशनों पर रेलवे प्रशासन की खास नजर चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत आने वाले बिसरा,भालूलता एवं…
चाईबासा। चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए विशेष न्यायालय में भाजपा नेता अमित शाह पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर चल रहे केस में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की सुनवाई शनिवार को नहीं हो सकी। राहुल गांधी ने अपने विरुद्ध दर्ज मुकदमे में ट्रायल के दौरान निजी उपस्थिति से छूट के लिए दंड प्रक्रिया संहिता (Cr.P.C.) की धारा 205 के तहत आवेदन दाखिल किया है। इस आवेदन पर अदालत को 4 अक्टूबर को फैसला सुनाना था। लेकिन न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण सुनवाई टल गई। अब इस मामले की अगली तारीख 9 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है। 22 सितंबर को…
रांची : झारखंड के सभी शहरी निकायों की प्रमुख सड़कों को राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) में शामिल करने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र सरकार ने नगर विकास विभाग से शहरों की महत्वपूर्ण सड़कों का प्रस्ताव मांगा है। इसको लेकर नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार (पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव भी है) ने सभी निकायों को अपने क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों की सूची तैयार करने का निर्देश दिया है। आगे इन सड़कों का एनएच की तर्ज पर विकास होगा। विभाग के प्रधान सचिव ने संबंधित निकायों को दिए निर्देश में प्रत्येक सड़क का शुरू…
झारखंड : रांची में बीबीए की छात्रा द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बिहार के सासाराम की रहने वाली स्वाती कुमारी रांची की एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए सेकंड ईयर की पढ़ाई कर रही थीं। वह हटिया में किराए के मकान में रहती थीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स से भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुड़ गई है। फिलहाल यह पता नहीं…
पटना : बिहार के लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है। पटना में मेट्रो ट्रेन दौड़ पड़ी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को पटना मेट्रो का उद्घाटन किया है। पटना मेट्रो का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद भी मेट्रो ट्रेन में बैठे। मेट्रो ट्रेन में सरकार के कुछ अन्य मंत्री और अफसर मौजूद थे। मेट्रो ट्रेन के पहले सफर के खत्म होने के बाद इसे आम लोगों के लिए पूरी तरह से खोल दिया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो को हरी झंडी दिखाई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना मेट्रो के फर्स्ट फेज का…
समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के आलमपुर डीह के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव गड्ढे में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान शिवम कुमार (21), पुत्र उमेश राय और इंदु देवी, निवासी मानाराय टोल के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है क्योंकि शव पर कई जख्म मिले थे. स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर निष्पक्ष जांच की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है. घटना की जानकारी अनुसार, शुक्रवार रात करीब 9:20 बजे शिवम अपने…
बिहार : शनिवार की शाम जहानाबाद जिले में तेज वर्षा के दौरान ठनका गिरने से तीन लोगों की जान चली गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. दो उत्तर पट्टी गांव के रहने वाले थे जबकि एक बीघा गांव के निवासी थे. उसी गांव के नौ लोग झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं नगर थाना क्षेत्र के लालसे बीघा गांव में भी ठनका गिरने से एक की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं घोसी मोड़ पर भी ठनका की चपेट में आने से कुल तीन लोग घायल हो…