Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
झारखंड : एसटी का दर्जा देने के लिए कुड़मी आंदोलन के कारण धनबाद मंडल में ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया है। इस दौरान ट्रेनें बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं। धनबाद सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस को रद्द कर दी गई है। गोमो से ट्रेन को वापस धनबाद लौटा दिया गया है। सोनुवा स्टेशन बना पुलिस छावनी कुड़मी समाज द्वारा पूर्व घोषित आंदोलन के तहत कोल्हान प्रमंडल के सोनुवा रेलवे स्टेशन में रेल ट्रैक जाम करने का अब तक कोई असर नहीं दिख रहा है। कुड़मी समाज के आंदोलनकारी नेता व समाज के लोग अब तक सोनुवा स्टेशन के समीप रेल…
चतरा : झारखंड में खौफनाक घटना सामने आई है। यहां एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या कर दी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद लड़की ने चाकुओं से गोद डाला, जिससे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला चतरा जिले के लावालोंग थाना क्षेत्र का है। यहां के लमटा गांव में मोहम्मद मुंतजिर लातेहार से चलकर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने आया था। मुंतजिर की उम्र 34 साल थी, जबकि उसकी पार्टनर नूरजहां की उम्र महज 24 साल थी। दोनों के बीच उम्र का…
ओडिशा : देवगढ़ और केन्दुझर जिलों में लगभग 1996 किलोग्राम सोने का भंडार मिला है। राज्य के मंत्री बिभूति भूषण जेना ने विधानसभा में बताया कि देवगढ़ के आदाश क्षेत्र में 1685 किलो और केन्दुझर के गोपुर क्षेत्र में 311.07 किलो सोना मिला है।
नई दिल्ली : महंगाई से जूझ रही आम जनता के लिए मोदी सरकार 22 सितंबर से बड़ा तोहफा देने जा रही है। केंद्र सरकार ने ऐलान किया है कि कई जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर गुड्स एंड सर्विस टैक्स (GST) पूरी तरह खत्म कर दिया जाएगा। इसका सीधा असर मध्यम वर्ग, कम आय वर्ग, किसानों, मजदूरों और छोटे व्यापारियों को मिलेगा, क्योंकि रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब और सस्ती हो जाएंगी। खाद्य वस्तुओं में रोटी, खाखरा, पराठा, परोट्टा, पिज़्ज़ा ब्रेड, पैकेज्ड पनीर और UHT दूध जैसी चीजों पर अब जीएसटी बिल्कुल नहीं लगेगा। पहले इन पर 5 से 18…
रांची : झारखंड सरकार ने आम जनता के स्वास्थ्य हित को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्यभर में 700 “अबुआ मेडिकल स्टोर” खोले जाएंगे। इन स्टोर्स के जरिए गरीब और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयाँ उपलब्ध कराई जाएंगी। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस योजना से न केवल आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को राहत मिलेगी बल्कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सस्ती व समय पर दवा उपलब्ध कराने की समस्या भी दूर होगी। सरकार का लक्ष्य है कि राज्य के हर जिले और प्रखंड में चरणबद्ध तरीके से ये स्टोर शुरू किए जाएँ, ताकि अधिक…
लोहरदगा : जिले से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस जघन्य वारदात में शामिल सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला जानकारी के मुताबिक पीड़िता अपनी नानी के घर आई हुई थी। गुरुवार की शाम नानी के गांव के पास मेला लगा था। पीड़िता भी मेला घूमने पहुंची थी। जब वह मेले से वापस लौट रही थी, तभी गांव के ही पांच युवकों ने उसे जबरन अगवा कर लिया। आरोपियों ने उसे…
रांची। पुंदाग की रहने वाली एक महिला संवेदना कुमारी से साइबर अपराधियों ने घर बैठे पार्ट टाइम करने का झांसा देकर 7.56 लाख रुपए की ठगी कर ली। संवेदना कुमारी ने साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया है कि उन्हें इंस्टाग्राम पर एक विज्ञापन दिखा। जिसमें गैर कामकाजी महिलाओं के लिए घर बैठे हर दिन दो से तीन घंटे काम कर 2 से 5 हजार रुपए ऑन लाइन कमाने का ऑफर दिखा। संवेदना को ऑफर अच्छा लगा। उन्हें एक महिला ने टेलीग्राम पर संपर्क किया और अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। पहले कुछ छोटे…
राँची : झारखंड में कुड़मी समाज ने खुद को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर आज, 20 सितंबर से रेल रोको आंदोलन की शुरुआत कर दी है। राज्य के कई जिलों में सुबह से संख्या में आंदोलनकारी रेलवे ट्रैक पर उतर आए, जिससे रेल परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। राजधानी रांची के मुरी रेलवे स्टेशन पर भी भारी संख्या में कुड़मी समाज के लोग मौजूद है। जिससे ट्रेनों की आवाजाही बाधित हो गई है। रेलवे ने स्थिति को देखते हुए सभी प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की…
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने जन शिकायत निवारण दिवस में आए नागरिकों की समस्याओं को सुना । इस दौरान पेंशन, कचड़ा निस्तारण, झारखंड मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना का लाभ, भूमि विवाद, पेयजल समस्या, सरना स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराने, पारिवारिक विवाद, दुकान आवंटन, चौकीदार के रिक्त पदों पर बहाली, चेंगजोड़ा के विस्थापितों का पुनर्वास, घर खाली कराने सहित अन्य मूलभूत समस्याओं से संबंधित आवेदन एवं ज्ञापन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने सभी शिकायतों/ सुझावों/मांगो को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदन अग्रसारित करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए…
जमशेदपुर : पिछले दिनों बोकारो में ( 12-13 सितंबर 2025 को ) 33 वां सीसीक्यूसी ( चैप्टर कन्वरसेशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स – 2025 ) नामक प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। इसे क्यूसीएफआई बोकारो चैप्टर द्वारा आयोजित की गई थी। जिसमें विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों की कुल 44 टीमें भाग ली थी। इसी कड़ी में टाटा मोटर्स के फाउंड्री डिवीजन की सफल टीम सर्वोच्च पुरस्कार ( पर एक्सलेंस अवार्ड ) हासिल करने में सफल हुई । इस प्रतिस्पर्धा का थीम था क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स फॉर आत्मनिर्भर विकसित भारत। निर्माण एवं सेवा क्षेत्र में निरंतर सुधार को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता…