Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
झारखंड : खरसावां-कुचाई सड़क मार्ग पर आज यानी 19 सितंबर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जमशेदपुर से चक्रधरपुर जा रही आशीष नामक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भयंकर दुर्घटना में बस में सवार 20 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना कुचाई के पास हुई, जब बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क से नीचे पलट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुँचे और तुरंत राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों…
जमशेदपुर : एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में चयनित सैकड़ों आदिवासी छात्र-छात्राओं का भविष्य एक साल से अधिक समय से अधर में लटका हुआ है। छात्रों को स्कूल में दाखिला दिए जाने के बावजूद, अब तक उन्हें एक बार भी कक्षा के लिए नहीं बुलाया गया है, जिससे उनके शैक्षणिक सत्र का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। इस गंभीर लापरवाही के खिलाफ आज आक्रोशित ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया प्रदर्शनकारियों का कहना है कि एडमिशन होने के बावजूद बच्चों को एक साल से घर पर बैठना पड़ रहा है, जिससे उनका भविष्य…
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने औपचारिक रूप से राखा खनन पट्टा विलेख (लीज डीड) का निष्पादन किया है, जो भारत के खनन उद्योग के लिए एक मील का पत्थर है। इस विलेख से पूर्वी सिंहभूम जिले में स्थित राखा कॉपर माइंस के बहुप्रतीक्षित पुनः उद्घाटन और विस्तार का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यह पट्टा विलेख पूर्वी सिंहभूम जिला के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी द्वारा सरकार की ओर से हस्ताक्षरित किया गया । हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (HCL) की ओर से इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स (ICC) के कार्यकारी निदेशक-सह-यूनिट प्रमुख ने इस समझौते पर हस्ताक्षर किया। मौके पर अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद और जिला…
जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) संबंधी समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिले में संचालित एवं प्रस्तावित सीएसआर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। मुख्य रूप से आजीविका संवर्धन, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं कौशल विकास से संबंधित प्रोजेक्ट्स पर विशेष बल दिया गया। बैठक में जिले में कार्यरत विभिन्न कंपनियों एवं संस्थानों के प्रतिनिधियों ने अपनी-अपनी परियोजनाओं का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि CSR के अंतर्गत किए जा रहे सभी कार्य जन-हितकारी, दीर्घकालिक एवं स्थायी विकास की दिशा में परिणामदायी हों, इस दिशा…
नई दिल्ली : लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने वोट चोरी के मुद्दे को और भी मजबूत बनाते हुए कहा कि, सबसे पहले, यह हाइड्रोजन-बॉम्ब नहीं है, हाइड्रोजन-बॉम्ब तो आने वाला है। यह सिर्फ एक और कदम है जो देश के युवाओं को यह दिखाने के लिए है कि चुनावों में धांधली कैसे की जा रही है।” उन्होंने कहा कि टारगेट करके वोटरों के नाम हटाए गए। मैं बताऊंगा यह वोट का खेल कैसे हुआ। उन्होंने दावा किया है कि कर्नाटक के आलंद में 6018 वोट काटे गए।…
जमशेदपुर : बृहस्पतिवार को प्रात 10 बजे टाटा मोटर्स प्लांट में आयोजित सेंट्रल विश्वकर्मा पूजा के मूर्ति का विसर्जन गाजे बाजे के साथ तार कंपनी स्थित सीटू तालाब में संपन्न हुआ। जुलूस के शक्ल में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह समेत पूरी टीम कंपनी परिसर से पैदल चलकर सीटू तालाब पहुंचे। जहां विधि पूर्वक भगवान विश्वकर्मा के प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई। सौहार्दपूर्ण वातावरण में विश्वकर्मा पूजा एवं विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न होने पर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके प्रबंधन की पूरी टीम , यूनियन के सदस्यों समेत कर्मचारियों के…
जमशेदपुर: बुधवार को टाटा मोटर्स में विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया। प्लांट हेड सुनील तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर हेड सौमिक रॉय, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह , विभिन्न डिवीजनों के वरीय पदाधिकारी, यूनियन के पदाधिकारी समेत भारी संख्या में कर्मचारी इस अवसर पर मौजूद थे। प्लांट हेड सुनील तिवारी सबों को विश्वकर्मा पूजा की ढ़ेरों शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब सुरक्षित रहे यह बात सबसे पहले सुनिश्चित करनी है। उसके बाद गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देना है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर हम सबों को…
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर में बहुप्रतीक्षित तीन दिवसीय टेक फेस्ट टेकरूट 3.0 का शानदार आगाज आज उद्घाटन समारोह के साथ हुआ। यह आयोजन झारखंड ही नहीं बल्कि पूरे देश के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण तकनीकी मंच साबित हो रहा है। इस बार देशभर के 100 से अधिक स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों से 1500 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कराया है। इतनी बड़ी भागीदारी ने इसे प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा तकनीकी महोत्सव बना दिया है। कार्यक्रम के पहले दिन सीएसआईआर-एनएमएल, जमशेदपुर के वैज्ञानिक डॉ. विनोद बेलावंशी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की…
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के बारा, सी आर और डिमेग यूनिट तीनों प्लांट के शॉपफ्लोर में धूम धाम से भगवान विश्वकर्मा की पूजा सम्पन्न हुई, यूनियन और प्रबंधन के लोगो ने बढ़ चढ़ कर हिंसा लिया और श्रम और निर्माण के देवता भगवान विश्वकर्मा से अपने आगामी जीवन की खुशहाली और कंपनी की प्रगति की कमाना की, बारा प्लांट में यूनियन अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय ने पूजा अर्चना की वही सी आर प्लांट में जी एम अश्वनी कुमार ने यूनियन नेताओं के साथ पूजा की। जी एम अश्वनी कुमार ने यह पूजा कारीगरों और शिल्पकारों के श्रम…
BOKARO : बोकारो पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लूटपाट और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। अपराधियों को चंद्रपुरा थाना क्षेत्र में लूट की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में रहते हुए दबोचा गया। पुलिस की इस तत्परता से एक बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया गया। हथियार के साथ दो अपराधी पहले हुए गिरफ्तार मामले की शुरुआत चंद्रपुरा थाना अन्तर्गत न्यू पिपराडीह मिलन चौक के पास हुई, जब पुलिस ने दो कार सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रोका। तलाशी के दौरान, मुकेश कुमार दास के पास से उसकी…