Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : श्रीनाथ विश्वविद्यालय जमशेदपुर स्थित स्कूल ऑफ फाइन आर्ट्स में शनिवार को “फ्रेशर्स 2025” का भव्य आयोजन किया गया। रेट्रो थीम पर आधारित इस समारोह में नए सत्र के छात्रों का स्वागत किया गया। जिसने विश्वविद्यालय की सांस्कृतिक और शैक्षणिक परंपरा से छात्रों को परिचय कराने का कार्य किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की एसोसिएट डीन ऑफ एकेडमिक्स डॉ. भाव्या भूषण , ट्रस्टी सदस्य श्रीमती मौमिता महतो, फाइन आर्ट्स के विभागाध्यक्ष गणेश महतो सहित विभाग के प्रोफेसर अरुण मुखुती, अंजन महंती, सुश्री रीमी अदक और सुश्री सयंतनी दासगुप्ता उपस्थित रहे। अतिथियों की मौजूदगी से आयोजन…
सरायकेला : जिले के पुलिस विभाग को एक बड़ी क्षति पहुंची है। जिला बल में तैनात सब इंस्पेक्टर राजेश्वर राम का ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया हैं। वह जज कॉलोनी के पास पोस्टेड थे और सामान्य ड्यूटी कर रहे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ गई और वे जमीन पर गिर पड़े। तत्काल उन्हें सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उनकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई…
जमशेदपुर : शनिवार को जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में इस साल सीबीएसई एवं आईसीएसई के 10वीं और 12वीं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने खुद छात्रों को सम्मानित किया. इस दौरान उपायुक्त ने 2 लाख का चेक, लैपटॉप और स्मार्ट फोन देकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया. कार्यक्रम में अभिभावक भी रहे मौजूद कार्यक्रम के दौरान छात्रों के साथ अभिभावक भी मौजूद रहे और उन्होंने उपायुक्त के द्वारा छात्रों के सम्मान को लेकर सराहना की. वहीं कई छात्र अपनी उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर होने की वजह से सम्मान समारोह में…
JAMSHEDPUR : सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव आज शनिवार को शुरू हो चुका है। चुनाव का परिणाम भी शनिवार देर शाम तक आ जाएगा। इसमें पदाधिकारी के चार पदों पर चुनाव होना है। शेष सात पदों पर पदाधिकारी निर्विरोध रूप से चुने गए हैं। निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी में अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, मानव केडिया, राजीव अग्रवाल (एडवोकेट), अनिल मोदी, विनोद शर्मा, अंशु रंगसिया, अनिल रिंगसिया। 30 पदों पर चुनाव होना है। शनिवार शाम तक मतगणना होगी और रिजल्ट भी आ जाएगा। 2073 वोटर करेंगे फैसला कुल 2073 वोटर्स इस चुनाव में मतदान करेंगे, ऑनलाइन चुनाव प्रक्रिया को संचालित कर…
मिज़ोरम : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिजोरम को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क (Indian Railway) से जोड़ने वाली बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन का उद्घाटन किया है। मिजोरम की राजधानी आइजोल, भारत के रेलवे मानचित्र में शामिल हो गया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने तीन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बैराबी-सैरांग नई रेल लाइन 8,070 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से बनकर तैयार हुई है। इसके लिए जटिल भौगोलिक स्थितियों के तहत 45 सुरंगें बनाई गई हैं। इसमें 55 बड़े पुल और 88 छोटे पुल भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को कार्यक्रम में वीडियो…
दुर्गा पूजा से पहले मंईयां योजना की राशि और तीन माह की पेंशन देगी सरकार, लाखों लाभुक होंगे लाभान्वित
राँची : झारखंड सरकार ने दुर्गा पूजा से पहले राज्यवासियों को आर्थिक राहत देने की तैयारी कर ली है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लाभुक महिलाओं को सितंबर महीने की सहायता राशि त्योहार से पहले ही प्रदान की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार वृद्धा, विधवा और दिव्यांगजन पेंशनधारियों को तीन महीने (जुलाई से सितंबर) की पेंशन एक साथ देने जा रही है। सितंबर माह में 50 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में मंईयां योजना की राशि ट्रांसफर की जाएगी। अगस्त महीने में भी इतनी ही संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिला था। राशि के भुगतान को लेकर…
गैंगस्टर मयंक सिंह ने झारखंड एटीएस को राहुल सिंह के बारे में दी पूरी इनपुट, विदेश में बैठकर चलाता है आजाद सरकार और झांगुर गिरोह रांची : झारखंड एटीएस अपराध पर लगाम कसने के लिए काफी मशक्कत कर रही है। हाल के दिनों में रिमांड पर आये गैंगस्टर मयंक सिंह उर्फ सुनील मीणा ने कई खुलासे किए है। मयंक सिंह ने हाल के दिनों में अपराध जगत में चर्चित नाम राहुल सिंह का पूरा चिट्ठा खोल दिया है। मयंक सिंह से जानकारी मिलने के बाद झारखंड एटीएस की रडार पर अब राहुल सिंह है। झारखंड एटीएस की टीम लगातार निगरानी…
जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के नागरिकों की समस्याएं सुनी । उपायुक्त ने एक-एक कर सभी शिकायतों/ समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित और समयबद्ध निपटारे का निर्देश दिया । इस दौरान नागरिकों ने चिकित्सा सहायता, सरकारी भूमि पर अतिक्रमण, दबंगों द्वारा प्रताड़ना, एफआईआर दर्ज होने के बावजूद थाना द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने, पैतृक संपत्ति में अवैध निर्माण, बिजली मीटर स्थापना, खतियान से संबंधित विवाद, भूमि विवाद, विस्थापितों की मांग, लंबित भुगतान, ग्रेच्युटी राशि प्राप्ति,…
गिरिडीह : जिले के पथलडीहा गांव के लोग रात में जंगली जानवरों के उत्पात और लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से परेशान हो गए थे. तमाम प्रयास के बाद भी जब कहीं से कोई समाधान नहीं नजर आया तो गांव के लोगों ने बैठक की. आखिरकार चार बुजुर्गों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली. वे रातभर लाठी-डंडा, भाला, टॉर्च और सीटी लेकर गांव में घूमते हैं. युवक भी इनसे प्रेरित होकर इनका साथ दे रहे हैं. एसपी के निर्देश पर इन बुजुर्गों को पुलिस मित्र की भूमिका के लिए सम्मानित किया गया. इससे इनका हौसला बढ़ा है. चोरी और…
नई दिल्ली : शुक्रवार को नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि “आपके नेतृत्व में लोकतंत्र की गरिमा और अधिक प्रखर होगी, संवाद की संस्कृति सशक्त बनेगी तथा राष्ट्रहित के संकल्प को नई ऊर्जा प्राप्त होगी।” उन्होंने उपराष्ट्रपति के सफल, प्रेरणादायी एवं राष्ट्र निर्माण में योगदानकारी कार्यकाल की मंगलकामना की। आपको बता दे सीपी राधाकृष्णन ने देश के 15वें उपराष्ट्रपति की शपथ शुक्रवार को ली है, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु राधाकृष्णन को राष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति पद की…