Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : शिक्षा और करियर विकास के क्षेत्र में एक अहम कदम उठाते हुए श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर ने देश के अग्रणी प्रतियोगी परीक्षा प्रशिक्षण संस्थान TIME. (Triumphant Institute of Management Education T.I.M.E.) जमशेदपुर के साथ एक रणनीतिक सहयोग समझौता किया है। यह समझौता दोनों संस्थानों के बीच छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं, कौशल विकास तथा करियर निर्माण के क्षेत्र में नई दिशा देने की दृष्टि से किया गया है। इस एमओयू पर औपचारिक हस्ताक्षर श्रीनाथ यूनिवर्सिटी की ओर से डीन एडमिनिस्ट्रेशन श्री जे. राजेश तथा टी.आई.एम.ई. जमशेदपुर के सेंटर डायरेक्टर श्री शुभम खन्ना ने किए। इस अवसर पर दोनों संस्थानों के…
घाटशिला : बांग्ला के सुप्रसिद्ध लेखक और उपन्यासकार बिभूतिभूषण बंधोपाध्याय का 131 वी जयंती डॉ सुनीता देबदूत सोरेन के द्वारा मनाया गया. मौके पर घाटशिला की चर्चित समाजसेवी सह भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देबदुत सोरेन ने घाटशिला स्थित विभूति बाबू के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की- मौके पर डॉ सुनीता ने कहा कि विभूति बाबू ने घाटशिला को साहित्य के क्षेत्र में बहुत आगे बढ़ाएं हैं , वे अपने सुप्रसिध्द उपन्यास पाथेर पंचाली के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं, भारत की आधुनिक सांस्कृतिक निर्मिति की विलक्षणता को जानने-समझने के लिए बंगाल की संस्कृति और उससे जुड़े…
जमशेदपुर : आईटी सेक्टर की प्रतिष्ठित कम्पनी विप्रो टेक्नोलॉजी प्रा. लि. के द्वारा विगत दिनों जमशेदपुर के विभिन्न विश्वविद्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों में दो दिवसीय पूल कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया है। इस प्लेसमेंट ड्राइव में नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय, आरवीएस कॉलेज, आर्का जैन विश्वविद्यालय, जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, एबीएम कॉलेज, जमशेदपुर कोऑपरेटिव कॉलेज सहित कई अन्य शैक्षणिक संस्थानों ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित की है। इस पूल कैम्पस ड्राइव के तहत नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में आयोजित रोजगार सत्र में विश्वविद्यालय के बीसीए, बीटेक, डिप्लोमा सहित अन्य कई विभागों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया है। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित इस…
जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को औपचारिक मान्यता प्राप्त होने के बाद, विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विश्वविद्यालय परिवार बल्कि पूरे झारखंड और आसपास के क्षेत्रों के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। मेडिकल कॉलेज को मिली इस मान्यता से अब यहाँ पढ़ाई का संचालन पूरी तरह से वैधानिक और व्यवस्थित तरीके से हो सकेगा। छात्रों को वह सभी शैक्षणिक और व्यावहारिक सुविधाएँ मिलेंगी, जो एक राष्ट्रीय स्तर के मेडिकल संस्थान में अपेक्षित होती हैं।…
जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के तत्वावधान में TSFIF हॉल, धातकीडीह में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें टाटा स्टील के विभिन्न विभागों से जुड़े स्वयंसेवकों को उनके सामाजिक कार्यों एवं योगदान के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में टाटा स्टील हेड – ट्राइबल कल्चर जिरेन ज़ेवियर टोपनो ने स्वयंसेवकों को सम्मानित किया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। इस अवसर पर ईया फाउंडेशन से जुड़े टाटा स्टील के सभी कर्मचारी सदस्य भी शामिल हुए। स्वयंसेवकों को उनके निरंतर सामाजिक कार्यों, जनहितकारी गतिविधियों और समाज के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। ईया फाउंडेशन के संस्थापक एवं…
छत्तीसगढ़ : गरियाबंद में नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई। इसमें सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अभी तक 10 नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। रायपुर रेंज के आईजी अमरेश मिश्रा ने कहा कि गरियाबंद में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई और काफी देर तक रुक-रुक कर गोलीबारी होती रही। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मार्च 2026 के पहले नक्सलियों का खात्मा हो जाएगा। 31 मार्च से पहले लाल आतंक का समूल नाश निश्चित- अमित शाह नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने X पर…
रांची : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और फूड सेफ्टी ऑफिसर (एफएसओ) भर्ती परीक्षा का परिणाम सितंबर 2025 के अंत तक घोषित किया जाएगा। यह भर्ती प्रक्रिया लंबे समय से रुकी हुई थी, जिससे कई अभ्यर्थियों में नाराजगी पैदा हुई थी। हाल ही में अभ्यर्थियों ने जेपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन भी किया था। सीडीपीओ के कुल 64 पदों में 50% पद महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। इस पद के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जून 2024 को आयोजित की गई थी, जबकि मॉडल आंसर-की जुलाई 2024 के पहले सप्ताह में जारी…
झारखंड : सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है. अब युवाओं का 7 साल का लंबा इंतजार खत्म हो गया है. जेपीएससी 508 पदों पर जल्द ही भर्ती लेने वाला है.इसके लिए विज्ञापन जारी कर दिये गये हैं. दरअसल, हिंदी दैनिक, दैनिक जगरण की रिपोर्ट के अनुसार, छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा के लिए जेपीएससी ने 508 पदों पर भर्ती निकाली है. गौरतलब है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के तहत उप समाहर्ता के पदों पर नियुक्ति के लिए छठी सीमित प्रतियोगिता परीक्षा सात वर्ष बाद आयोजित की जाएगी. झारखंड लोक सेवा आयोग यानी जेपीएससी…
रांची : खेलगांव में शुक्रवार की सुबह 06:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक स्कूटी सवार लड़की की मौत हो गई। यह घटना एक सरला बिरला स्कूल बस और स्कूटी के बीच टक्कर होने से हुई, स्थानीय लोगों के अनुसार जानकारी मिली की शुक्रवार की सुबह सरला बिरला स्कूल की बस गति से जा रही थी। इसी दौरान खेलगांव के पास बस ने स्कूटी पर सवार एक लड़की को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर गई और बस उसे कुचलते हुए निकल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।…
बोकारो : तर्पण कर जा रहे पति-पत्नी भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गये। इस घटना में पति पत्नी की मौके पर ही जान चली गयी। घटना बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट के करीब की है। जानकारी के मुताबिक तर्पण करने के बाद कही जा रहे पति-पत्नी की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और ट्रक चालक की गिरफ्तारी की मांग की।पितृपक्ष के दौरान घर में तर्पण कर लौट रहे पति-पत्नी की ट्रक से कुचल दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया…