Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की पेसा (पंचायत उपबंध अधिनियम) नियमावली लागू करने में देरी पर कड़ा रुख अपनाते हुए ग्राम स्तर पर बालू घाटों की नीलामी पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने पंचायती राज सचिव को 23 सितंबर को अगली सुनवाई में प्रगति रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता की ओर से कोर्ट को बताया कि सरकार जानबूझकर पेसा नियमावली लागू करने में विलंब कर रही है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून के तहत लघु खनिजों की नीलामी के लिए ग्राम सभा की सहमति अनिवार्य है, लेकिन सरकार ने 440 बालू…
जमशेदपुर : आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 100 सीट एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए मान्यता मिल चुकी है. जो झारखंड के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इस मेडिकल कॉलेज का उद्देश्य क्षेत्र में चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देना है। एमबीबीएस कोर्स में अक्टूबर 2025 से छात्रों का नामांकन शुरू होगा, जिसमें 100 छात्रों को प्रवेश मिलेगा। अस्पताल में अब तक 241 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और 153 सफल सर्जरी की गई हैं।आदित्यपुर स्थित नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल को 100 सीट एमबीबीएस कोर्स में एडमिशन के लिए मान्यता मिल…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के एचवी ट्रांसमिशन फैक्ट्री के यूनियन कार्यालय में पवन कुमार को मैन ऑफ द ईयर का पुरस्कार मिलने के उपलक्ष्य में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस दौरान पवन कुमार को अंगवस्त्र भेंटकर अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह ने बधाई दी। अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि डिपार्टमेंट के तय मानकों एवं दिशा-निर्देशों का सही ढंग से पालन करने तथा काम के प्रति समर्पण का प्रतिफल है यह अवार्ड। महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि आज पवन कुमार को यह…
रातू : झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, बिजली चोरी के खिलाफ निगम के आदेश पर विभाग की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को इलाके के रातु आमटांड में बिजली चोरी के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया । सहायक विद्युत अभियंता, विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल हिमांशु वर्मा के नेतृत्व में की गई छापेमारी में रातु आमटांड के 7 लोग बिजली चोरी करते पकड़े गये। इन पर कुल 81 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आरोपियों में इदरीश अंसारी पिता याकूब अंसारी पर 18 हजार बबली देव पति कंदरु साहू पर 18 हजार के अलावा माधुरी देवी पति सुरेंदर मिर्धा, फूल मनी…
JAMSHEDPUR : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना है, साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए। उपायुक्त द्वारा 30 सितंबर तक 1000 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया…
जमशेदपुर : भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन ने जिला उपायुक्त कार्यालय में जाकर घाटशिला मुख्य सड़क एवं बुरूडीह डेम के हाई मास लाइट की मरमती तथा बुरुडीह डेम में शौचालय निर्माण कराने के लिए जमशेदपुर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी जी से मिली एवं ज्ञापन देकर घाटशिला के जन समस्याओं को रूबरू किया ,जिसमें मुख्य रूप से पिछले कई सालों से घाटशिला बाजार के मुख्य पथ गोपालपुर फटाक से स्टेशन तक जाने वाली सड़क बिल्कुल जर्जर स्थिति हो चुका है। यह सड़क घाटशिला बाजार को जोड़ता है। इस सड़क से सैकड़ो लोगों का रोजाना आना जाना होता है। बरसात के कारण…
रांची : झारखंड राज्यस्तरीय कलाकारों के महाजुटान 2025 नामक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को रांची के एसडीसी सभागार में हुआ। कार्यक्रम का आयोजन झारखंड कलाकार सोसाइटी की ओर से किया गया, जिसमें राज्य के सभी 24 जिलों और नौ भाषाओं के कलाकार शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत झारखंड की कला-संस्कृति में योगदान देने वाले दिवंगत कलाकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य के कलाकारों ने झारखंड को गढ़ने का काम किया है। बदलते दौर में झारखंडी कलाकारों ने नृत्य, संगीत, कला और संस्कृति के माध्यम से न सिर्फ राज्य…
JHARKHAND : गिरिडीह जिले के निमाड़ीह पंचायत के चरकी गांवा से लापता दो महिलाओं का शव गोलगो पहाड़ी जंगल के नाले से पुलिस ने बरामद किया. दोनों महिलाओं की पहचान रिंकू देवी और सोनी देवी के रूप में की गई है.दोनों महिलाएं चार दिन पहले अचानक गायब हो गई थीं. इसके बाद परिजनों ने गांवा थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई. परिजनों के अनुसार, महिलाएं बकरियों के लिए जंगल में पत्ते लेने गई थीं. देर शाम तक घर न लौटने पर परिजनों गांवाा थाना में शिकायत की.आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई. थाना प्रभारी…
JAMSHEDPUR : भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई है। टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को से जुड़े पदाधिकारियों पर फर्जी शिकायतें और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रचने वालों का चेहरा उजागर हो चुका है। इस षड्यंत्र से कंपनी प्रबंधन को अनावश्यक जांच करनी पड़ी और अच्छे अधिकारियों की बदनामी हुई, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने साइबर थाना प्रभारी से संगठित अपराध में शामिल अन्य लोगों का जल्द उद्भेदन कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने तथा टाटा मोटर्स प्रबंधन से निर्दोष…
जमशेदपुर : माइकल जॉन ऑडिटोरियम में झारखंड गौरव सम्मान 2025 का आयोजन किया। जिसमें विविध क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान करने वाले प्रतिभावान एवं शहर के गौरव सेनानियों के सम्मान का कार्यक्रम रखा गया था। जिसके मुख्य अतिथि माननीय सरयू राय एवम उद्घाटन कर्ता सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राजेश झा , मुख्य वक्ता यदुनाथ पाण्डे ,विशिष्ठ अतिथि राष्ट्रीय महामंत्री नवीन कुमार,एवम विकसित भारत अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भरथुआर ,सम्मानित अथिति प्रमोद मिश्रा,रंजन चौधरी थे । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना एवं दीप प्रज्ववलन कर किया गया साथ ही कई देश भक्ति गीत संगीत का कार्यकर्म किया गया ।आज…