Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
जमशेदपुर : पब्लिक रिलेशंस काउंसिल ऑफ इंडिया (पीआरसीआई ) के जमशेदपुर चैप्टर का गठन किया गया है. बेंगलुरु स्थित मुख्यालय द्वारा जारी अधिसूचना में जमशेदपुर चैप्टर की सूचना दी गयी है. पीआरसीआई ईस्ट ज़ोन के निदेशक प्रभात शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि वरिष्ठ पत्रकार संजय मिश्रा को जमशेदपुर चैप्टर का अध्यक्ष बनाया गया है. इस घोषणा के बाद, पीआरसीआई के जमशेदपुर चैप्टर की एक महत्वपूर्ण बैठक यूनाइटेड क्लब में आयोजित की गई, जिसकी शुरुआत अध्यक्ष संजय मिश्रा द्वारा स्वागत भाषण के साथ हुई। बैठक में मीडिया व कॉरपोरेट क्षेत्र से जुड़े कई पेशेवरों ने हिस्सा लिया।…
JAMSHEDPUR : भारती ग्रुप ऑफ़ एजूकेशन और पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में पांच दिवसीय आध्यात्मिक योग यात्रा का सुखद और प्रेरणादायी समापन आधुनिक साइंस गेम्स के प्रत्यक्ष अनुभव के साथ पी. एंड एम. मॉल जमशेदपुर में हुआ। समापन समारोह में पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने भारती ग्रुप आफ एजुकेशन के डायरेक्टर गनौरी प्रसाद को अंग वस्त्र और तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर भारती ग्रुप आफ एजुकेशन के सभी सदस्यों को तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। विदित हो कि 3 सितंबर से 7 सितंबर तक इस आध्यात्मिक योग यात्रा…
SARAIKELA : सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगु में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान चिलगु निवासी आकलू गोराई के रूप में हुई हैं। 407 वैन वाहन सहित चालक आकलू गोराई एक पुराने पत्थर खदान में डूब गया, जिसमें 20 से 25 फीट पानी भरा हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार आकलू गोराई ने वाहन पर चढ़कर उसे चालू करने का प्रयास किया, लेकिन वैन पहले से गियर में होने के कारण अनियंत्रित होकर सीधे खदान में जा गिरा और गहरे पानी में समा गया। स्थानीय…
जमशेदपुर : सिदगोड़ा में एक विवाहिता स्नेहा श्रीवास्तव का शव फंदे से लटकता हुआ मिला है। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर सबूत छुपाने के लिए शव फंदे से लटका दिया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर बागबेड़ा से उनके महिला के मायके वाले सिदगोड़ा पहुंचे। इसके बाद शव को टीएमएच ले जाया गया। शव को टीएमएच में शीत गृह में रख दिया गया है। बागबेड़ा के रहने वाले युवक ने बताया कि उसकी बहन सनेहा श्रीवास्तव का विवाह 8 साल पहले सिदगोड़ा में निखिल श्रीवास्तव से हुआ था। बताते हैं की शादी के बाद…
जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में सोमवार को स्थानीय पांच मंडलों सुंदरनगर, घाघीडीह, बागबेड़ा, जुगसलाई और परसुडीह क्षेत्र में व्याप्त विभिन्न गंभीर जनसमस्याओं को लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन चौक पर एकदिवसीय धरना दिया गया। महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा के नेतृत्व में आयोजित इस धरने में मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं, जिला पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों के साथ पार्टी के कई वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले धरने के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन से आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए जरूरी सुविधाओं के त्वरित प्रबंध की मांग की। धरना समाप्ति के बाद भाजपा की…
राजनगर : रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े हाईवा के पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। आपको बता दे कि हाईवा गाड़ी खराब अवस्था में सड़क पर खड़ी थी, जिसका आगे का दोनों चक्का निकला हुआ था और पीछे की लाइट या पार्किंग लाइट नहीं जल रही थी। जिस कारण अंधेरे में हाईवा गाड़ी दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ। बाइक सवार राजनगर से…
घाटशिला : भाजपा नेत्री सह समाजसेवी डॉ सुनीता देबदुत सोरेन को दामपारा क्षेत्र के कालचीती पंचायत के चापड़ी गांव के सोनोका गोराई का घर भारी बरसात के कारण गिर गया था. आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण घर का मरम्मत नहीं कर पा रही है। उक्त बात की जानकारी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूरभाष के जरिए भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन को दिया जैसे सूचना मिली शाम तक पीड़ित सोनोका का घर पहुंच कर देखा कि परिवार को बारिश की वजह से घर पूरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई है। जिसके वजह से उक्त परिवार को रहने में दिक्कत…
जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड एम्पलाइज यूनियन में जीत दर्ज करने के पश्चात आज यूनियन के कमिटी मेंबर एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार का उनके आवासीय कार्यालय में सहयोगी कर्मचारियों ने गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे और फूल-मालाओं से स्वागत किया। मौके पर दिनेश कुमार ने कहा, “मेरी जीत वास्तव में कर्मचारियों की जीत है। उनके हितों का ध्यान रखना मेरा कर्तव्य है। आज के इस सम्मान से मैं अभिभूत हूं और कर्मचारियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं।” कार्यक्रम में स्वागत करने वालों…
जमशेदपुर : आजसू प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की गोबिंदपुर जलापूर्ति योजना के तहत आम जनता को मिल रहे पानी बंद हो गया है कुल 18 कर्मचारी हड़ताल पर है उनका (पीएफ – ई एस आई )तक नहीं मिल पा रहा है , क्षेत्र के जनप्रतिनिधी और जिला पंचायत समिति सदस्य के कान में जूं नहीं रेंग रहे है ठिकेदार सरकार की कमियां उजागर कर अपना पल्ला झाड़ ले रहा है। इस गंभीर विषय पर आजसू चुप नहीं रहेगा क्योंकि आजसू पार्टी चुनावी वायदे और झूठ की बात कर जनता को गुमराह नहीं कर रही है…
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व में जवाहर नगर रोड नंबर 14 में केबल लगाने का काम शुरू किया गया। अंसार खान ने बताया शनिवार को बिस्टुपुर ऑफिस में जाकर झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के महाप्रबंधक महोदय को मानगो क्षेत्र की बिजली समस्याओं से संबंधित जानकारी दिया गया था। महाप्रबंधक ने फोन करके विद्युत कार्यपालक अभियंता कपिल रंजन तिग्गा को कार्य करने के लिए कहा गया था। जो आज विद्युत कार्यपालक अभियंता ने बिजली के केवल लेकर लेबरों को भेजा गया। अंसार खान ने कहा बिजली के तार रोड पर नीचे…