Author: LOKTANTRA SAVERA

बोकारो : झारखंड प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी देने की खबर आ रही है। यह धमकी उस वक्त दी गई है जब वह बोकारो सर्किट हाउस में रुके हुए थे।मंत्री ने इस संदर्भ में पुलिस को इस मामले की जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात मोबाइल नंबर 7005 758 24 7 से कॉल की गई है और धमकी दी गई है। इस दौरान अपशब्दों का भी प्रयोग किया गया है। प्राप्त जानकारी केअनुसार वे बोकारो के सर्किट हाउस में रुके थे, जहां वे आधिकारिक कार्यक्रमों के…

Read More

रामगढ़ : जिले के सतकौड़ी नगर में रविवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी की दुकान को निशाना बनाकर बड़ा तांडव मचाया। रामगढ़ थाना क्षेत्र के महज 300 मीटर दूरी पर स्थित जीसी ज्वेलर्स नामक सोने-चांदी की होलसेल दुकान में चार से पांच की संख्या में नकाबपोश अपराधी हथियार लेकर घुस गए और लूटपाट को अंजाम दिया। डकैतों ने दुकान से करीब ढाई लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर दुकान संचालक के पुत्र आशीष और स्टाफ के साथ मारपीट की गई। तिजोरी की चाबी नहीं देने पर अपराधियों ने आशीष को पिस्टल के बट से बुरी…

Read More

रांची : रविवार देर शाम रातू थाना क्षेत्र के झखरा टांड़ में हुए हत्याकांड का पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या में शामिल दो शूटर समेत कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों में चार साजिशकर्ता और तीन शूटर शामिल हैं। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना कैसे हुई 7 सितंबर की रात हजारीबाग के केरेडारी निवासी रवि साहू (उर्फ रवि कुमार) अपने परिचितों के साथ झखरा टांड़ गांव में बैठा था। इसी दौरान बाइक सवार अपराधी पहुंचे और अंधाधुंध…

Read More

कुलगाम: सोमवार सुबह दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ छिड़ गई। यह मुठभेड़ गुड्डर के घने जंगलों में हुई, जहां सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। सेना ने इस कार्रवाई को ‘ऑपरेशन गुड्डर’ नाम दिया है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को मार गिराया है। मारे गए आतंकी की पहचान आमिर डार के रूप में हुई है। सोपियां जिले का रहने वाला डार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा है। वहीं, मुठभेड़ में सेना के जूनियर कमीशंड रैंक के एक ऑफिसर…

Read More

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला मंदिर, टूइलाडूंगरी के चुनाव नियम सम्मत तीन वर्ष में होते है, तीन वर्ष पूर्ण होने पर आज कमिटी का चुनाव सर्वसम्मति से किया गया, अध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि मंदिर एक धार्मिक संस्था है यहां धर्म और अध्यात्म के कार्यों को बढ़ावा देने वाले लोगों की जरूरत है इसलिए सभी का समायोजन किया जा रहा है नए और पुराने लोगों का समायोजन मंदिर की प्रगति की राह बनाएगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से आज समाजसेवी सुकृत दास मानिकपुरी और मणिलाल साहू जी उपस्थित थे। अध्यक्ष के चुनाव में सर्वसम्मति बनने के पश्चात दिनेश कुमार…

Read More

जमशेदपुर : टाटा स्टील डाउन स्ट्रीम प्रोडक्ट लिमिटेड के यूनियन चुनाव में जीत मिलने पर बधाई देने वालों एवं स्वागत करने वालों का तांता लगा है आज इसी क्रम में यूनियन नेता अनीश झा के कदमा आवास में क्षत्रिय संघ महिला समिति की रीता विनोद सिंह, शिवानी सिंह, मनोरमा सिंह, पिंकी सिंह और कंचन झा ने यूनियन में लगातार जीत हासिल करने वाले अमन सिंह दिनेश कुमार और अनीश झा को शॉल और बुके भेंट कर अभिनन्दन किया और जीत को निरंतर मजदूरों और आम जनता के सहयोग करने का परिणाम बताया। ज्ञात हो कि अमन सिंह 1997 से यूनियन…

Read More

मध्यप्रदेश : इंदौर में तुलसी नगर स्थित सरस्वती माता मंदिर में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई. मंदिर के मुख्य गेट की बाउंड्रीवॉल जाली पर गाय की कटी हुई पूंछ लटकती हुई मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. खबर फैलते ही आसपास के लोग और बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए. बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि असामाजिक तत्वों ने जानबूझकर इस घटना को अंजाम दिया है ताकि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचे और शहर का माहौल खराब किया जा सके. कार्यकर्ताओं ने मौके पर जमकर आक्रोश व्यक्त किया और दोषियों की…

Read More

धनबाद :  झारखंड के धनबाद जिले में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर शव को घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने 10 दिन बाद शव को बरामद किया है। यह घटना धनबाद के टुंडी थाना क्षेत्र के बरवाटांड़ पंचायत स्थित तिलैयटांड़ गांव की है। यहां दिहाड़ी मजदूर सुरेश हांसदा पिछले 10 दिनों से लापता था। वह अपनी पत्नी सुरजी देवी और दो बच्चों के साथ रहता था। चाची के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचने पर हुआ शक सुरेश के लापता होने पर गांव और परिवार के लोगों को…

Read More

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोइलकेरा में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ चल रही है। यह मुठभेड़ रेलापारल गांव स्थित बुरजूवा पहाड़ी पर रविवार को सुबह से हो रही है। इस घटना की पुष्टि पश्चिमी सिंहभूम जिले के एसपी राकेश रंजन ने भी कर दी है। चाईबासा एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में नक्सली संगठन के सक्रिय सदस्य मौजूद हैं, जिसके बाद पुलिस टीम ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस की घेराबंदी के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू…

Read More

लखनऊ : शहीद पथ पर पलासियो मॉल के सामने अचानक एक ऑडी कार में आग लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार से शहीद पथ पर चल रही थी कि तभी उसमें से अचानक धुआं निकलने लगा. देखते ही देखते आग की लपटों ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई और लोग सुरक्षित दूरी बनाकर वीडियो बनाने लगे. जानकारी के अनुसार, कार में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.…

Read More