JAMSHEDPUR : भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ने कहा कि अंततः सत्य की जीत हुई है। टाटा मोटर्स के वरिष्ठ अधिकारियों एवं विद्या भारती चिन्मया विद्यालय, टेल्को से जुड़े पदाधिकारियों पर फर्जी शिकायतें और झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि धूमिल करने की साजिश रचने वालों का चेहरा उजागर हो चुका है। इस षड्यंत्र से कंपनी प्रबंधन को अनावश्यक जांच करनी पड़ी और अच्छे अधिकारियों की बदनामी हुई, जिसकी भरपाई संभव नहीं। उन्होंने साइबर थाना प्रभारी से संगठित अपराध में शामिल अन्य लोगों का जल्द उद्भेदन कर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करने तथा टाटा मोटर्स प्रबंधन से निर्दोष अधिकारियों पर चल रही आंतरिक पूछताछ रोकने की मांग की।
Advertisements

Advertisements

