Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर समेत झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है. अगले 72 घंटों तक राज्य में भारी बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने पूर्वी सिंहभूम सहित राज्य के कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है. आज यानी शनिवार को 7 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है, जबकि 7 जुलाई तक राज्य में मूसलाधार बारिश का अलर्ट है.जमशेदपुर में शाम में मूसलाधार बारिश हुई. दो-तीन घंटे झमाझम बारिश हुई, जिससे सड़कें जलमग्न हो गयीं.
जमशेदपुर : मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, जमशेदपुर के शरीर क्रिया विज्ञान विभाग द्वारा “डायबिटिक न्यूरोपैथीः प्रारंभिक निदान के लिए ऑटोनॉमिक फंक्शन टेस्ट् की भूमिका” विषय पर राष्ट्रीय सीएमई एवं कार्यशाला का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया। यह कार्यक्रम अकादमिक संवाद और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए एक उत्कृष्ट मंच बना, जिसमें देश भर से प्रतिष्ठित संकाय सदस्यों, चिकित्सकों और शोधकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यशाला की प्रमुख झलकियाँ: कार्यक्रम के दो मुख्य हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण सत्र रहे: ऑटोनॉमिक फंक्शन असेसमेंट का प्रशिक्षण डॉ. शिवल श्रीवास्तव, एसोसिएट प्रोफेसर, शारीरिकी विभाग, एम्स, जोधपुर. नर्व कंडक्शन टेस्ट् का प्रशिक्षण डॉ. मितेश सिन्हा, प्रोफेसर, शारीरिकी विभाग, बिरसा…
सिमडेगा :सिमडेगा जिले में अंतरराज्यीय गांजा तस्करों के खिलाफ पुलिस की सतर्कता रंग ला रही है। शनिवार को खम्मनटांड़ इंटर स्टेट चेकपोस्ट पर एक यात्री बस से गांजा की तस्करी करते हुए तीन तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। सिमडेगा पुलिस ने ओडिशा से झारखंड आ रही एक बस से 4.084 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पकड़े गए तस्करों की पहचान कैलाश चंद्र सुरेश, पवनदीप सिंह और अशोक कुमार महंत के रूप में हुई है, जो सभी ओडिशा के निवासी हैं।सिमडेगा पुलिस अधीक्षक एम. अर्शी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि एनएच-143 पर खम्मनटांड़ चेकपोस्ट पर वाहनों…
रांची : साइबर अपराधियों पर शिकंजा करते हुए सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच टीम ने रांची से सात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी साइबर अपराधी चीनी साइबर अपराधियों के भारतीय एजेंट हैं। ये सभी झारखंड में रहकर चीनी साइबर अपराधियों के लिए काम करते थे।गिरफ्तार किए गए लोगों में कुमार दीपक, कुमार सौरभ, प्रभात कुमार, लखन चौरसिया, शिवम कुमार, अनिल कुमार और प्रदीप कुमार शामिल हैं। CID की ओर से जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि साइबर क्राइम ब्रांच को अपनी टेक्निकल टीम के जरिए सूचना मिली थी कि रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के…
DHANBAD : धनबाद के राजगंज के डोमनपुर में भीषण सड़क दुर्घटना में धनबाद के ही दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। मृतकों में एक युवक #रेमंड शोरूम के मालिक विशाल कृष्णानी के पुत्र #साहिल कृष्णानी एवं मोटर पार्ट्स व्यवसायी हरदयाल सिंह के पुत्र #अनमोल रतन की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। खबरों के अनुसार उनका कार डिवाइडर से टकराकर पलट गयी जिससे भीषण हादसा हुआ… हादसे के बाद कार पुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. दोनों युवक 24-25 वर्ष के थे और दोनों दोस्त थे..
जमशेदपुर : पोटका प्रखंड अंतर्गत पीएचसी, आसनबनी में प्रसव सेवाएं आज से प्रारंभ हो गई हैं। उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में एक पहल है जिसका उद्देश्य ग्रामीण व सुदूरवर्ती क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की सुलभता और गुणवत्ता को सुदृढ़ करना है । पीएचसी, आसनबनी में पहली बार सुरक्षित प्रसव कराते हुए एक बालिका शिशु का जन्म हुआ, जच्चा और बच्चा दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। उपायुक्त ने इस मौके पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि हर गांव, हर महिला को अपने…
JAMSHEDPUR : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में नगर निकायों के माध्यम से संचालित विभिन्न विकास योजनाओं में प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा प्रवर्तित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, राजस्व संग्रहण पर विस्तृत चर्चा हुई। अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद, उप नगर आयुक्त जेएनएसी कृष्ण कुमार, सभी सहायक नगर आयुक्त समेत एई, जेई, सिटी मैनेजर व अन्य कर्मी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी नगर निकायों में मदवार योजनाओं की स्थिति, स्वीकृत कार्यों की संख्या, निविदा प्रक्रिया, अनुबंध उपरांत कार्यादेश निर्गमन तथा कार्य प्रगति की…
CHAIBASA : पश्चिमी सिंहभूम जिले के वन क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को 30 आईईडी बरामद किए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आईईडी को संभवतः किसी प्रतिबंधित नक्सली संगठन द्वारा छिपाया गया था. उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों ने वन क्षेत्र के एक हिस्से से आईईडी बरामद किया जो टोकलो पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है. पश्चिमी सिंहभूम जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राकेश रंजन को खुफिया सूचना मिली थी कि भाकपा (माओवादी) ने टोकलो पुलिस थाने और दलभंगा पुलिस चौकी की सीमा से लगे जंगल में भारी मात्रा में…
RAMGARH : रामगढ़ जिले में ‘अवैध’ खनन के दौरान कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से तीन व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य लोगों के वहां फंसे होने की आशंका है. मृतकों की पहचान वकील करमाली,, इम्तियाज और निर्मल मुंडा के रूप में हुई है. यह घटना जिले के कर्मा इलाके में शनिवार तड़के हुई. पुलिस ने बताया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए एक टीम को भेजा गया है. रामगढ़ के उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा, हमें सुबह घटना की जानकारी मिली. मामले की जांच के लिए प्रशासन की एक टीम मौके पर भेजी…
RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के दीपाटोली न्यूनगर से एक दुःखद घटना प्रकाश में आई है, जहां शादी के महज दो महीने बाद एक नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सदर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का ससुराल वालों पर हत्या का आरोप जानकारी के अनुसार मृतका की शादी दो माह पूर्व ही हुई थी। शुक्रवार को वह अपने कमरे में फंदे पर लटकी हुई पाई गई। परिजनों का आरोप है कि उसकी…