Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
गिद्धौर(जमुई) : गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गुगुलडीह पंचायत अंतर्गत छेदलाही गांव में गुरुवार को ग्रामीणों ने शादीशुदा प्रेमी जोड़े की शादी करा दी। गांव वासियों ने शादीशुदा प्रेमी जोड़े को इश्क लड़ाते पकड़ लिया और मंदिर में शादी करवा दी। मामले का वीडियो इलाके भर में इंटरनेट मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल है। प्रेमी जोड़े की पहचान छेदलाही गांव निवासी रोहित तांती की पत्नी मालती देवी और प्रेमी की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव निवासी राहुल शर्मा के रूप में हुई है। दोनों पूर्व से ही शादीशुदा बताए जा रहे हैं। मालती देवी के चार पुत्री…
धनबाद : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर जिले में खनिज पदार्थों के अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने आज पूर्वी टुंडी थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदा एक ट्रक को जब्त किया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी श्री राजेश कुमार ने बताया कि उनके नेतृत्व में आज दोपहर लगभग 12:45 बजे जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिवाकर सी द्विवेदी, जिला खनन पदाधिकारी श्री रितेश राज तिग्गा, खान निरीक्षक श्री बिनोद बिहारी प्रमाणिक, श्री सुमित प्रसाद, श्री बसंत उरांव एवं आवंटित सशस्त्र पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप…
सिमडेगा : दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से आज नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो मामले सामने आए। जो समाज के लिए निश्चित रूप से चिंताजनक खबर है। सिमडेगा ठेठईटांगर थाना क्षेत्र और महिला थाना क्षेत्र से आज नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दो मामले प्रकाश में आए। हालांकि दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिमडेगा एसपी एम अर्शी ने आज प्रेसवार्ता करते हुए इन दोनों घटनाओं की जानकारी मीडिया के साथ साझा की। उन्होंने बताया कि पहली घटना ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है। जहां सूरज राम नामक युवक के द्वारा एक नाबालिग के…
राजनगर के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में हादसे से सदमे में परिवार… RAJNAGAR : थाना क्षेत्र के बड़ा कुनाबेड़ा गांव में 15 वर्षीय छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान सुषमा महतो के रूप में हुई है, जो आठवीं कक्षा में पढ़ती थी. घटना के समय घर में कोई नहीं था, सिवाय उसकी दादी के जो बर्तन माँज रही थीं. सुषमा की मां अपने मायके सिंगपुर गई हुई थीं और उसके पिता उषा मार्टिन में मजदूरी करते हैं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों…
GIRIDIH : गिरिडीह से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है,जहां गिरिडीह के हरलाडीह ओपी क्षेत्र के कुडको पंचायत के कुलखी गांव में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जानकारी के अनुसार दोनों के शव फंदे से झूलते पाए गए है.वही जानकारी मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची है. मृतक युवक मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पंचरुखी गांव का निवासी बताया गया है, जबकि युवती का मायका कुलखी और ससुराल खेदवारा बताया जा रहा है.इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.आगे की…
जमशेदपुर : बाबा बैधनाथ सेवा संघ के द्वारा प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले नि:शुल्क कांवर यात्रा इस वर्ष 25 जुलाई दिन शुक्रवार को जमशेदपुर से सुल्तानगंज रवाना होगी। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी एवं संबंधित व्यवस्थापकों का नंबर के साथ प्रचार प्रसार हेतु बनाया गया पोस्टर का विमोचन पूरे विधि विधान के कदमा के रंकणी मंदिर में पूजा अर्चना कर किया गया । पोस्टर के विमोचन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि आगामी 25 जुलाई दिन शुक्रवार को 1000 शिवभक्तों का जत्था जमशेदपुर से बस, छोटी गाड़ी और ट्रेन के माध्यम से…
जमशेदपुर : पृथ्वी पर्यावरण पार्क मानगो में पतंजलि योग परिवार, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सह योग शिक्षकों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत की गई। पतंजलि भारत स्वाभिमान के कोल्हान प्रभारी अजय कुमार झा ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में सह योग शिक्षकों के लिए 100 घंटे का विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा, अध्यात्म एवं भारतीय संस्कृति की शिक्षा पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित सुयोग्य प्रशिक्षकों द्वारा दी जाएगी। प्रशिक्षण के तहत प्रतिदिन 5 घंटे का प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें प्रातः 3 घंटे योग का व्यावहारिक प्रशिक्षण तथा संध्या बेला…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की एक बैठक यूनियन कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया। बैठक में विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। जिसमें बाबाधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही यात्रा को सुगम , सुलभ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए सबों से सुझाव आमंत्रित किये गये। बैठक में तय हुआ कि आगामी 13 जुलाई को यूनियन का जत्था बाबानगरी के लिए सुबह 7 बजे टेल्को लेबल ब्यूरो स्थित यूनियन कार्यालय से प्रस्थान करेगी। वहीं बाबाधाम से वापसी के पश्चात यूनियन परिसर में आगामी 28 जुलाई को भव्य…
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स के मैनेजमेंट ट्रेनिंग सेंटर ( एमटीसी ) में परिचयात्मक कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर , सीएसआर व स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , ट्रांसमिशन डिवीजन के जीएम शुभाशीष दास आदि उपस्थित थे। बताते चलें कि आगामी दो दिनों तक यह परिचयात्मक कार्यक्रम चलेगी। कार्यक्रम के दौरान नये स्थाई हुए कर्मचारियों को व्यक्तित्व विकास, सुरक्षा एवं विभिन्न क्षेत्रों के जरूरी विषयों की जानकारी दी गई। इस दौरान अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद , महामंत्री आरके सिंह , स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , शुभाशीष…
रांची : राजधानी रांची के पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को हाईटेक और इको-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव होने वाला है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक कार्यक्रम में रांची में फ्लैश चार्ज बस शुरू करने की घोषणा की। उन्होने कहा फ्लैशचार्ज बस का पायलट प्रोजेक्ट नागपुर में शुरू किया गया है और अब रांची देश का दूसरा शहर होगा, जहां यह अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाएगी। गडकरी ने बताया कि नागपुर में इस प्रोजेक्ट का टेंडर मंगलवार को ही फाइनल हुआ है। इस बस में 135 सीटें होंगी, जो एयरलाइंस जैसी आरामदायक होंगी।…