Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
रामगढ़ : जिले के पतरातू थाना क्षेत्र के किरीगढा गांव के पास रेलवे लाइन पर एक महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई। घायल महिला की पहचान खुशबू देवी के रूप में हुई है। वह पोल संख्या 124/2 और 124/4 के बीच स्थित एक नाले के पास पड़ी मिली। सुबह ड्यूटी के दौरान रेलवे कर्मी आकाश पासवान ने खुशबू को देखा और तुरंत आरपीएफ को सूचना दी। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से 108 एंबुलेंस बुलाई गई और खुशबू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पतरातू पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर…
हजारीबाग : ईडी की टीम ने शुक्रवार सुबह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व विधायक अंबा प्रसाद से जुड़े 8 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की है। यह छापेमारी रांची और हजारीबाग जिले के विभिन्न ठिकानों पर की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एक टीम रांची के किशोरगंज इलाके में अंबा प्रसाद के आवास पर पहुंची, जबकि दूसरी टीम बड़कागांव और हजारीबाग में मौजूद ठिकानों की तलाशी ले रही है। यह पूरा मामला आरकेटीसी कोल ट्रांसपोर्टिंग से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग जांच से जुड़ा हुआ है। गौरतलब है कि इससे पहले 18 मार्च 2024 को भी ईडी ने अंबा प्रसाद,…
रांची : राजधानी रांची के तुपुदाना क्षेत्र के पुगरु निवासी पूर्व नक्सली मंटू महतो ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर राजेश यादव को 25 लाख रंगदारी नहीं दी तो उसके घर पर उग्रवादियों ने गोलीबारी की। इसे लेकर मंटू ने राजेश समेत अन्य पर तुपुदाना ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी है। मंटू ने पुलिस को बताया कि वह नक्सली संगठन में था, लेकिन उसने पुलिस से समक्ष सरेंडर कर दिया। जेल से बाहर आने के बाद अब वह जमीन के धंधे में लग गया है। 26 जून को खुद को पीएलएफआई का जोनल कमांडर राजेश यादव बताकर एक शख्स ने फोन…
रांची : आउटसोर्सिंग के माध्यम से काम कर रहे कर्मियों से न्यूनतम वेतन की मांग वाली याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आउटसोर्स कर्मियों को नियमित कर्मियों का न्यूनतम वेतन देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने आठ सप्ताह के अंदर आदेश का अनुपालन करने को कहा है। इस संबंध में याचिकाकर्ता बिमल कुमार ठाकुर ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता सौरभ शेखर ने कहा कि याचिकाकर्ता को सरकार ने पहले दैनिक वेतन पर रखा था। उसके बाद…
रांची। रामगढ़ में CGL के मृत कर्मियों के आश्रितों को PF फंड का रुपया लौटाने के लिए फर्जी तरीके से 44 खाता खुलवाकर गलत तरीके से करोड़ों रुपयों की निकासी के मामले की जांच अब सीबीआइ करेगी। सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने इस मामले में 30 जून को छह नामजद व अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। रामगढ़ थाना में 24 अगस्त 2021 को कांड संख्या 250/2021 में दर्ज इससे संबंधित केस को ही टेकओवर करते हुए सीबीआइ ने यह प्राथमिकी दर्ज की है। केस में शामिल हैं ये लोग इसके लिए गत 18 अप्रैल…
रांची। पुलिस मुख्यालय के सभागार में मंगलवार को डीआईजी कार्मिक सुरेंद्र कुमार झा की अध्यक्षता में बीमा कंपनी टाटा एआईजी इंश्योरेंस प्राइवेट लिमिटेड और झारखंड पुलिस एसोसिएशन, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारियों के बीच बैठक हुई। इस बैठक में झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों को स्वास्थ्य बीमा योजना का समुचित लाभ नहीं मिलने का मामला उठा। सवाल उठा कि टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी से अनुबंध के तहत पंजीकृत राज्य पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों के अस्वस्थ होने पर अस्पताल में भर्ती होने के खर्च का लाभ बीमा कंपनी नहीं दे रही है। बैठक में टाटा एआईजी इंश्योरेंस कंपनी प्राइवेट…
RANCHI : रांची के रातू रोड फ्लाईओवर का तीन जुलाई को उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी करेंगे। इसको लेकर शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इससे संबंधित आदेश बुधवार को ट्रैफिक एसपी कैलाश करमाली ने जारी किया है। आदेश के अनुसार, गुरुवार सुबह 9 से शाम पांच बजे तक जाकिर हुसैन पार्क से पिस्का मोड़ तक सभी प्रकार के वाहनों की नो इंट्री रहेगी। आदेश में कहा गया है कि तीन जुलाई की सुबह आठ से रात दस बजे तक शहर में मालवाहक वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। शहरी क्षेत्र में भी सुबह नौ से शाम पांच…
नई दिल्ली : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के सबसे बड़े डार्कनेट ड्रग बेचने वाले गिरोह ‘Ketamelon’ का पर्दाफाश किया है. इस ऑपरेशन का नाम ‘MELON’ रखा गया था. इस ऑपरेशन में भारी मात्रा में ड्रग्स और क्रिप्टोकरेंसी जब्त की गई है. NCB की कोच्चि टीम ने लगातार सर्विलांस और जांच के बाद 28 जून को तीन पार्सलों में से 280 LSD ब्लॉट्स पकड़े. अगले ही दिन, 29 जून को आरोपी के घर में छापा मारकर 847 और LSD ब्लॉट्स और 132 ग्राम केटामाइन भी बरामद किया गया. छापे के दौरान एक पेन ड्राइव, हार्ड…
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जेनरल ऑफिस में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आरके सिंह का जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, एचआर हेड प्रणव कुमार, ईआर , सीएसआर एवं स्किल डेवलपमेंट विभाग के जीएम सौमिक रॉय , एडमिनिस्ट्रेशन हेड बीएन सिंह , डीजीएम केशव मणि , ईआर के डीजीएम वर्सिल सहाय, अंचल सिंहा समेत यूनियन के वरीय पदाधिकारियों समेत अन्य मौजूद थे। यहां महामंत्री आरके सिंह के हाथों केक काटा गया। उन्होंने इस आयोजन के लिए प्रबंधन के प्रति आभार जताया। प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी ने कहा कि आरके सिंह स्वस्थ रहें,…
नरसिंहपुर : मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिला अस्पताल अस्पताल में नर्स की ट्रेनिंग ले रही छात्रा संध्या चौधरी को एक युवक ने सरेआम गला रेतकर मार डाला। जब आरोपी छात्रा का गला काट रहा था, उस समय उसके आसपास काफी लोग मौजूद थे। लेकिन कोई भी छात्रा को बचाने की हिम्मत नहीं कर सका। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना का बेहद वीभत्स वीडियो भी सामने आया है। हालांकि, वीडियो इतनी हिंसक हैं कि झारखंड वार्ता उसे अपने पाठकों को दिखा नहीं सकता। सैकड़ों लोगों के बीच आरोपी अभिषेक कोष्ठी ने छात्रा का गला चाकू से काटा। उसने…