Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
राँची : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पावन भूमि झारखंड के राँची स्थित द पाम गेस्ट हाऊस डोरंडा में राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट तिरंगा द्वारा एकदिवसीय बैठक आयोजित की गई! जिसमें झारखंड प्रदेश कार्यसमिति एवं सभी जिलों के पदाधिकारी उपस्थित हुए! सैल्यूट तिरंगा के संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय डॉ. राजेश झा ने विस्तार पूर्वक संगठन के कार्यों एवम आगे की रणनीति पर विस्तार से झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी की टीम का ध्यानाकर्षण किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सह उत्तराखंड सरकार में पूर्व राज्य मंत्री रहे माननीय सच्चिदानंद पोखरियाल जी ने भी संगठनात्मक उपलब्धियों एवं भविष्य संगठन द्वारा भविष्य…
85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार हुए सम्मानित… शिविर में 50 यूनिट हुआ रक्त संग्रहित.. जमशेदपुर : 85 बार रक्तदान करने वाले रक्तदाता पंकज कुमार ( टाटा मोटर्स कर्मी ) के सम्मान में टाटा मोटर्स ब्लड डोनेशन सेंटर में सम्मान समारोह सह रक्तदान शिविर कार्यक्रम आयोजित की गई। शिविर में कुल 50 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ। टाटा मोटर्स कॉमन सर्विसेज डिपार्टमेंट की ओर से आयोजित इस रक्तदान शिविर सह सम्मान समारोह में सीसीई के हेड गुलाम मंडल, ईआर एवं सीएसआर के जीएम सौमिक रॉय , टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, ईआर…
जमशेदपुर: बीते तीन दिनों से हो रही मूसलधार बारिश ने जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों में जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। विशेष रूप से सोनारी का आदर्श नगर इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित नजर आ रहा है। यहां बारिश का पानी कई घरों और खाली प्लॉटों में घुस चुका है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी सड़कों से होता हुआ रिहायशी इलाकों में प्रवेश कर गया है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।वहीं, जमशेदपुर की प्रमुख नदियाँ खरकाई और स्वर्णरेखा भी उफान पर हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण दोनों…
CHANDIL : चांडिल अनुमंडल में पिछले तीन दिनों से हो रही झमाझम बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लगातार हो रही भारी बारिश से चांडिल डैम का जलस्तर काफी अधिक बढ़ गया है, जिसके बाद डैम के 6 रेडियल गेट को ढाई-ढाई मीटर करके खोला गया। इधर जमशेदपुर से सटे टाटा-रांची मुख्य मार्ग पारडीह काली मंदिर के पास से गुजरने वाली बोड़ाम-पटमदा मार्ग पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। कई बड़ी गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। चांडिल डैम का जलस्तर बढ़ने से आसपास के ग्रामीणों को डूबने का डर सता रहा है।
आदित्यपुर :आदित्यपुर क्षेत्र में पिछले कई दिनों से जारी मूसलधार बारिश का प्रभाव अब नदियों पर दिखने लगा है. जलस्तर में लगातार हो रही बढ़ोतरी से बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशील तटीय इलाकों का निरीक्षण किया.गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी निवेदिता, अंचल अधिकारी कुमार अरविंद बेदिया, आदित्यपुर थाना प्रभारी विनोद तिर्की, आरआईटी थाना प्रभारी विनय कुमार सहित अन्य अधिकारियों की टीम ने आसंगी, कुलुपटांगा, राधा स्वामी मार्ग, रायडीह बस्ती और जयप्रकाश उद्यान जैसे संभावित प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान इन इलाकों में बढ़ते जलस्तर से उत्पन्न संभावित दुष्प्रभावों की…
JAMSHEDPUR : दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के प्रभाव से पूर्वी सिंंहभूम समेत राज्य केे कई जिलों में दो दिन की भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. मंगलवार से शुरू हुई बारिश गुरुवार को भी जारी है. जमशेदपुर डीसी ने लोगों से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. जनसाधारण से अपील की जाती है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें. जमशेदपुर में पहली बार मॉनसून आने के 24 घंटे में 100 मिमी से…
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले में बीते दो दिनों से लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। दोनों नदियां अब खतरे के निशान के बेहद नजदीक पहुंच चुकी हैं, जिससे तटीय और डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बढ़ गया है।प्रशासन ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट मोड में काम शुरू कर दिया है। नदी तटवर्ती इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है और NDRF व सिविल डिफेंस की टीमें भी तैयार रखी गई हैं। प्रशासन की अपील: जिला प्रशासन द्वारा जनसाधारण से यह…
जमशेदपुर : टाटानगर और आदित्यपुर के आउटर में रेलवे ट्रैक में पानी भर जाने के कारण कई ट्रेनों को रद कर दिया गया। जबकि, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया जा रहा है। गुरुवार सुबह 3:15 एवं 4:20 बजे पर चलने वाली टाटानगर से खड़गपुर जाने वाली दोनों पैसेंजर ट्रेनों को अचानक रद कर दिया गया है। बुधवार रात 11:00 बजे खड़गपुर से टाटानगर आने वाली पैसेंजर ट्रेन गुरुवार सुबह 4:00 बजे टाटानगर स्टेशन पहुंची। दोनों ट्रेनों के रद हो जाने से यात्री परेशान है। रेलवे के कर्मचारियों ने बताया कि अप और डाउन रेलवे ट्रैकों में टाटानगर एवं आदित्यपुर…
चाईबासा : चाईबासा के टोकलो थाना क्षेत्र के चितपील गांव के जंगली पहाड़ी इलाके में चलाए गए एक विशेष अभियान के दौरान 14 आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) बम और 52 किलो विस्फोटक बरामद किए गए हैं। एसडीपीओ शिवम प्रकाश के नेतृत्व में चाईबासा पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। सुरक्षाबलों को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन ने इस क्षेत्र में विस्फोटक छिपा रखा है। नक्सली इन विस्फोटकों का इस्तेमाल सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए करने वाले थे। मंगलवार से चल रहे इस अभियान में चाईबासा-सरायकेला जिला सीमा के पास…
रांची : झारखंड के धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करते हुए कॉरिडोर बनाने की तैयारी है। इसके लिए राज्य सरकार ने 16वें वित्त आयोग (16th Finance Commission) से अनुदान के तौर पर 1277 करोड़ की मांग रखी है। यह कॉरिडोर देवघर से रांची को सीधे जोड़ेगा। इससे 255 किमी की दूरी 85 किमी घटकर 170 किमी तक हो जाएगी। यह कॉरिडोर चार धार्मिक स्थल रजरप्पा, लुगुबुरु, पारसनाथ, बाबाधाम से गुजरेगा। बीते दिनों रांची दौरे पर आए 16वें वित्त आयोग के समक्ष सौंपे ज्ञापन में झारखंड सरकार ने यह बात कही है।