Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
SARAIKELA : सरायकेला खरसावां जिले में एक बार फिर से रफ़्तार का कहर देखने को मिला है। राजनगर थाना अंतर्गत सिदो-कान्हू चौक पर आधी रात को एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क पर बैठे पशुओं के झुंड को रौंद डाला। इस हादसे में 7 पशुओं की मौत हो गई, जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद सुबह तक सड़क पर पशुओं के शव छत-विक्षत पड़े रहे। करीब 9 बजे राजनगर थाना प्रभारी, अंचलाधिकारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। उसके बाद पशुओं के मालिक और ग्रामीणों ने पशुओं के शव को सड़क से हटाया…
जमशेदपुर : सोनारी सेवेंथ एक्सटेंशन गांधी रोड की रहनेवाली नीलम कुमारी एक साइबर ठगी का शिकार हो गईं। एक अजनबी ने सोशल मीडिया के ज़रिए उनसे दोस्ती कर उन्हें 50 यूएस डॉलर और एक आईफोन गिफ्ट में भेजने का वादा किया और इसी बहाने उनसे कुल 1.83 लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता ने इस संबंध में सोनारी थाने में मामला दर्ज कराया है। प्राथमिकी में स्नैपचैट आईडी williamsjohn659 व्हाट्सएप नंबर 447393008084, मोबाइल नंबर 8414847152 और बैंक ऑफ महाराष्ट्र के खाता संख्या 60534725820 के धारक साइनाथ नामक व्यक्ति को नामजद किया गया है। यह घटना 9 जून की है। नीलम कुमारी…
ICC World Test Championship : दक्षिण अफ्रीका ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। यह जीत दक्षिण अफ्रीका के लिए ऐतिहासिक है, क्योंकि यह 27 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी जीतने का गौरव हासिल करने के साथ-साथ पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का खिताब जीतना भी है। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 282 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे दक्षिण अफ्रीका ने एडन मार्करम के शतक और कप्तान तेम्बा बावुमा के साथ 147 रनों की साझेदारी की बदौलत 5 विकेट से जीत लिया। मार्करम ने 207 गेंदों में 136 रन…
जमशेदपुर : बीते दिनों भारतीय जनता पार्टी एवं जन सुविधा मंच के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के द्वारा साकची थाना में अवैध कारोबार एवं साकची बाजार के भीतर अतिक्रमण के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया था. प्रदर्शन के उपरांत जिला प्रशासन के द्वारा सभी प्रदर्शनकारियों के ऊपर कई धाराओं को लगाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया गया. मुकदमा दर्ज का कड़ा विरोध करते हुए भाजपा के पूर्व नेता ने कहा कि जिले के वरीय पुलिस अधीक्षक एक बार स्वयं पैदल अगर साकची बाजार का दौरा कर लेंगे तो उन्हें यथास्थिति समझ में आ जाएगी। विकास सिंह ने कहा सैकड़ों वर्षों…
JAMTARA : जामताड़ा पुलिस ने हथियार के बल पर सीएसपी संचालक को लूटने वाला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसका खुलासा आज जामताड़ा एसएसपी राजकुमार मेहता ने प्रेस वार्ता कर किया । उन्होंने बताया कि सीएसपी संचालक से रुपया को लूटने वाला चार आरोपी सहित नगदी करीब 74 हजार ,हथियार एवं एक चार पहिया वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लुटेरों में से रियाजुद्दीन अंसारी ,शाहरुख अंसारी, सोहेल आलम हैदर अंसारी शामिल है जो की जामताड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहड़ा गांव का निवासी है। एसपी ने बताया कि इन आरोपियों के…
इंदौर/शिलांग : इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई हैं। इस बार वजह बनी है उसकी बॉयफ्रेंड राज कुशवाहा के साथ वायरल हो रही एक नई तस्वीर। हाल ही में सामने आई इस तस्वीर में सोनम बेहद खुश नजर आ रही हैं और उनकी आंखों में मुस्कान साफ झलकती है। तस्वीर में वह राज कुशवाहा के साथ नजर आ रही हैं, जिससे उनके आपसी संबंधों को लेकर फिर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस रिमांड में सोनम, जारी है पूछताछ वहीं दूसरी ओर, सोनम इस वक्त मेघालय…
रामगढ़ : झारखंड में रामगढ़ जिले के भुरकुंडा रेलवे साइडिंग पर शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब कुछ अज्ञात अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई इस वारदात से इलाके में अफरातफरी मच गई। साइडिंग इंचार्ज भोला यादव को बनाया निशाना इस घटना में अपराधियों ने सीधे साइडिंग इंचार्ज भोला यादव को निशाना बनाकर गोली चलाई, लेकिन सौभाग्यवश वह बाल-बाल बच गए। अपराधियों ने कुल पांच राउंड फायरिंग की, जिससे वहां मौजूद कर्मचारियों और स्थानीय लोगों में भारी दहशत फैल गई। जांच में जुटे पुलिस अधिकारी घटना की सूचना मिलते…
CHATRA : चतरा में पुलिस को नशे के कारोबार के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। अफीम और ब्राउन शुगर के एक कुख्यात स्टॉकिस्ट, रौशन दांगी को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस ने उसके कब्जे से लगभग 2 करोड़ रुपये की कीमत का ड्रग्स बरामद किया है। इसके साथ ही, पुलिस को उसके पास से 47.57 लाख रुपये की नगद राशि भी मिली है। चौंकाने वाली बात यह है कि पुलिस को रौशन के ठिकाने से अफीम से ब्राउन शुगर बनाने में इस्तेमाल होने वाली लोहे की संरचना भी मिली है। साली भी चढ़ी पुलिस के हत्थे शनिवार को…
JAMSHEDPUR : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक सामाहरणालय सभागार में आहूत की गई।समीक्षा के क्रम में आवासीय विद्यालय, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में रिक्तियों के विरुद्ध शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने का निदेश दिया। आवासीय विद्यालयों के सभी रिक्त पदों का विज्ञापन निकालकर नियुक्ति प्रक्रिया पूरा करने का निर्देश दिया। छात्रों के पारगमन पर असंतोष जाहिर करते हुए उपायुक्त ने शत प्रतिशत बच्चों का ट्रैक रिकार्ड रखने का निर्देश दिया। 10वीं तथा 12वीं परीक्षा में शहरी क्षेत्र के कुछ विद्यालय के खराब प्रदर्शन पर चिंता जाहिर करते हुए संबंधित विद्यालयों में शिक्षकों एवं शिक्षा की…
उपायुक्त, उप विकास आयुक्त समेत अन्य पदाधिकारी हुए शामिल, किसानों का बढ़ाया उत्साह जमशेदपुर : जिला के किसानों की आम के खेती को उच्च स्तर तक पहुँचाने एवं उसे देश के विभिन्न हिस्सों तथा देश के बाहर पहुँचाने के उद्देश्य को लेकर जिला प्रसाशन की पहल पर पहली बार आम उत्सव सह बागवानी मेला 2025 का आयोजन धालभूम क्लब जमशेदपुर मे किया गया। जिले भर के तमाम सुदूरवर्ती इलाकों से किसान इसमें शामिल हुए। इनके द्वारा अपने फसलों की प्रदर्शिनी यहाँ लगाई गई। जिले के उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी, उप विकास आयुक्त अनिकेत सचान समेत जिले के कई वरीय पदाधिकारी गण…