Author: LOKTANTRA SAVERA

JAMSHEDPUR : श्रीनाथ विश्वविद्यालय के छात्र करेंगे अंतरिक्ष विज्ञान पर शोध, दो दिवसीय दौरे पर इंडियन सेंटर फॉर स्पेस फिज़िक्स पश्चिम बंगाल के लिए रवाना. श्रीनाथ यूनिवर्सिटी, जमशेदपुर के भौतिकी विभाग और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग द्वारा इंडियन सेंटर फॉर स्पेस फिज़िक्स (ICSP) के शैक्षणिक सहयोग से एक विशेष स्काई-वॉचिंग टूर का आयोजन किया गया है, जो छात्रों के लिए अंतरिक्ष के अद्भुत रहस्यों को करीब से देखने का एक दुर्लभ अवसर प्रदान कर रहा है जहां छात्र अंतरिक्ष की रोमांचक और अनछुई पहलुओं पर छात्र शोध करेंगे। छात्रों का यह कार्यक्रम पूर्वी भारत में स्थित सबसे बड़ी 24-इंच व्यास वाली…

Read More

JHARKHAND : झारखंड में बिजली चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) के प्रबंध निदेशक अविनाश कुमार के निर्देश पर 11 से 13 जून तक राज्यभर में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान 1,344 उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़े गए। तीन दिनों में गठित 109 टीमों ने कुल 10,770 परिसरों की जांच की। पकड़े गए उपभोक्ताओं पर करीब 2.33 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया और संबंधित थानों में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है। डालटनगंज में सबसे ज्यादा मामले दर्ज डालटनगंज सर्किल में सबसे अधिक 136 मामले सामने आए।…

Read More

RANCHI : रांची पुलिस ने हथियार के साथ नाबालिग सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. एक व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. डीआईजी सह एसएसपी को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने खरसीदाग ओपी क्षेत्र से हथियार के साथ दोनों को पकड़ा. इनके पास से एक 3.15 बोर का देशी कट्टा, कट्टा के 2 कारतूस, 2 मोबाइल फोन जब्त किये हैं. ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके शनिवार को यह जानकारी दी. खरसीदाग में आपराध की योजना बना रहे थे युवक ग्रामीण एसपी ने बताया कि वरीय पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि खरसीदाग…

Read More

JAMSHEDPUR : पूर्वी सिंहभूम उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फेसबुक पर फेक आईडी(https://www.facebook.com/share/1LF8Sxf3jZ/) बनाई गई है। इस तरह की घटनाएं साइबर अपराध की श्रेणी में आती हैं और आमजन को भ्रमित करने के उद्देश्य से की जाती हैं। पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधियों के प्रति नागरिकों को सतर्क करता है। यदि संदिग्ध फेसबुक आईडी से फ्रेंड रिक्वेस्ट या असामान्य संदेश प्राप्त होता है, तो कृपया उस आईडी को तुरंत रिपोर्ट करें और ब्लॉक करें।इसकी सूचना साइबर सेल, जमशेदपुर अथवा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय को तत्काल दें। ऐसी किसी भी गतिविधि से…

Read More

रांची : शुक्रवार की दोपहर करीब 12.30 बजे पंचायत सचिव सुखलाल महतो ने आत्महत्या की नीयत से कीटनाशक का सेवन कर लिया था. ऐसा करने से पूर्व उन्होंने डुमरी विधायक जयराम महतो के नाम लिखे पत्र में बीडीओ अन्वेषा ओना, पीएमएवाई के बीसी अजय कुमार, रोजगार सेवक अनिल कुमार और बलरिया की मुखिया उर्मिला देवी के पति परमेश्वर नायक पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। डीसी ने कमेटी को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की विस्तृत जांच कर जल्द रिपोर्ट सौंप. जांच टीम शनिवार को डुमरी अनुमंडल कार्यालय पहुंची. अपर समाहर्ता श्री बिरूआ ने कहा कि डुमरी प्रखंड के कई…

Read More

JAMSHEDPUR : विजिलेंस और सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों को ठगने वाले शातिर अपराधी को जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जयंत कुमार जायसवाल के रूप में हुई है, जो कोलकाता का रहने वाला है। पुलिस ने उसे कोलकाता से धर दबोचा है। जयंत कुमार खुद को फर्जी अधिकारी बताकर देश के अलग अलग हिस्सों में ठगी की वारदातों को अंजाम देता था। हाल ही में जमशेदपुर के कदमा और टेल्को थाना क्षेत्र में उसने घरों में घुसकर महिलाओं को डरा धमकाकर लाखों रुपये की ठगी की थी और फरार हो गया था। उसकी पहचान घटनास्थल के…

Read More

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला में नक्सलियों के खिलाफ अभियान के दौरान नक्सलियों के एक बार फिर से दुस्साहस दिखाया है. इस बार उन्होंने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया है. इस धमाके में सीआरपीएफ का एक जवान जख्मी हुआ है. जिसे पड़ोसी राज्य ओडिशा के राउरकेला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. जहां इलाज के क्रम में उन्होंने दम तोड़ दिया. झारखंड पुलिस मुख्यालय की ओर से इस बात की पुष्टि की गयी है. बता दें इससे पहले कोल्हान से नक्सलियों के खदेड़ने के लिए झारखंड और ओडिशा राज्य के सीमावर्ती जंगल पहाड़ी क्षेत्र…

Read More

JAMSHEDPUR : पतंजलि सोशल मीडिया टीम जमशेदपुर के द्वारा खालसा मिडिल एवं हाई स्कूल बर्मा माइंस में एक दिवसीय योग उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न हुआ। कार्यशाला का नेतृत्व पतंजलि सोशल मीडिया जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार और पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने किया। कार्यशाला में बच्चों को योग के प्रति जागरूक किया गया एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के विषय में जानकारी दी गई। पतंजलि जिला महासचिव मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष पतंजलि योग परिवार का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस महोत्सव सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बर्मामाइंस में प्रातः 5:30 बजे से 7:30 बजे तक होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार…

Read More

झारखंड : लातेहार जिले के बरकाकाना-बरवाडीह रेलखंड के टोरी-चेटर रेलवे स्टेशन के पास एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने इस मामले की जांच की और पाया कि महिला की हत्या उसके पति ने की । गढ़वा जिले के नगर उंटारी निवासी महादेव सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी जूही देवी की हत्या कर दी। उसने चलती ट्रेन से धक्का देकर पत्नी को मार डाला और बाद में घटना को हादसे का रूप देने की कोशिश की। महादेव सिंह ने धुरकी थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी ट्रेन से…

Read More

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत रीगल गोलचक्कर के पास रविवार देर शाम एक बड़ा सड़क हादसा होते होते टल गया। एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। कार के अंदर सवार चालक समेत एक युवक नशे की हालत में था, जिससे यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कार काफी तेज रफ्तार में थी और मोड़ पर नियंत्रण खो बैठी, जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे के वक्त कार में चालक और एक अन्य युवक मौजूद था, जो नशे में धुत बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके…

Read More