Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: LOKTANTRA SAVERA
JAMSHEDPUR : शहर के मानगो थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड में शनिवार को एक हाई वोल्टेज फैमिली ड्रामा देखने को मिला, जब एक महिला को अपने ही घर में घुसने से रोक दिया गया। महिला की चचेरी देवरानी ने घर में ताला जड़ दिया और उसे चिलचिलाती धूप में घर के बाहर बैठने को मजबूर कर दिया। महिला ने बताया कि वह कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गई थी। इसी दौरान चचेरी देवरानी ने मौके का फायदा उठाते हुए सिक्योरिटी गार्ड को हटा दिया और घर का ताला बदल दिया। जब महिला वापस लौटी तो देखा कि…
जशपुर। लाखझर गांव में ग्रामीण ने खेत में नुकसान पहुंचाने और पुआल जलाने का आरोप लगाते हुए बगैर किसी ठोस प्रमाण के एक नाबालिग बालक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा है। किसान करमु राम ने बच्चे को बिना किसी साक्ष्य के दोषी ठहराते हुए उसे दिनदहाड़े पेड़ से बांधकर डंडों से मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया। वह कई घंटों तक उसी हालत में बंधा रहा। इतना ही नहीं उसने इसकी तस्वीर भी पंचायत विकास समिति नामक व्हाट्सग्रुप में शेयर कर दी। परिवार के सदस्यों को जब इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चे…
दिल्ली : भारत सरकार ने देश भर में एयर कंडीशनर (AC) के न्यूनतम तापमान को 20°C निर्धारित करने का निर्णय लिया है। यह नियम ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। अब नागरिक 20°C से कम या 28°C से अधिक तापमान पर अपने AC का उपयोग नहीं कर सकेंगे। यह कदम बढ़ती बिजली खपत और ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को देखते हुए उठाया गया है। केंद्रीय आवास और शहरी मामलों तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि भारत में भीषण गर्मी के चलते एसी के अत्यधिक उपयोग…
रांची : झारखंड में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना दुश्वार कर दिया है। राजधानी रांची समेत राज्य के कई जिलों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा, मानो कर्फ्यू लगा हो। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे को अत्यंत खतरनाक घोषित किया है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। इन जिलों में रहेगा भीषण तापमान, हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ा मौसम विभाग के अनुसार आज हजारीबाग, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, चतरा, पलामू, गुमला, कोडरमा और गिरिडीह जिले में लू चलने और भीषण धूप…
दिल्ली। इजरायल रक्षा बलों (IDF) द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किए गए एक नक्शे ने विवाद को जन्म दे दिया है। दरअसल इस नक्शे में ईरानी मिसाइलों की रेंज को दिखाया गया था, लेकिन इसमें भारत की सीमाओं को गलत तरीके से पेश किया गया, जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। नक्शे में जम्मू-कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा और अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा दिखाया गया, जिसके बाद भारतीय यूजर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। विवाद बढ़ने पर IDF को माफी मांगनी पड़ी। 13 जून को IDF ने एक ग्राफिकल वर्ल्ड मैप पोस्ट किया, जिसमें…
ईरान : ईरान और इजराइल ने शनिवार को तड़के एक-दूसरे पर मिसाइलों और हवाई हमलों से हमला किया, जब इजराइल ने अपने पुराने दुश्मन के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया, ताकि उसे परमाणु हथियार विकसित करने से रोका जा सके। इजराइल के दो सबसे बड़े शहरों तेल अवीव और यरुशलम में हवाई हमले के सायरन बजने लगे, जिससे ईरानी मिसाइलों की लगातार लहरें आसमान में फैलती देख निवासी सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। सेना ने कहा कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली काम कर रही है। इजराइली सेना ने कहा, “पिछले एक घंटे में, ईरान से…
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों से झारखंड सरकार वसूलेगी 1 लाख रुपये जुर्माना, वाहन भी होगा जब्त
RANCHI : झारखंड सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया है. अगर कोई व्यक्ति सड़क किनारे, शराब दुकान के पास, पार्क में या किसी अन्य खुले सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करता पाया गया, तो उसे भारी जुर्माना देना होगा. राज्य कैबिनेट के इस फैसले को राष्ट्रपति की मंजूरी भी मिल गई है. इसके अलावा पुलिस को यह भी अधिकार दिया गया है कि वह शराब पीने के दौरान इस्तेमाल किए गए वाहन को जब्त कर सकती है. पकड़े गए लोगों से पुलिस एक लिखित आवेदन भी ले रही है, जिसमें वे…
CHAIBASA : चाईबासा के पांड्राशाली ओपी के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवक घायल हो गये. मृतक की पहचान पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के भोया गांव निवासी रणवीर ईचागुटु के रूप में की गयी. वहीं, घायलों में गोडांई गांव के रुगुड़साई टोला निवासी संग्राम महाराणा और बादेया गांव निवासी मुकेश गोप शामिल हैं. घटना गुरुवार रात की है. पुलिस ने तीन घायलों को उठाकर सदर अस्पताल ले आयी. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रणवीर को मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों…
MUMBAI : बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति और बिजनेसमैन संजय कपूर का गुरुवार रात इंग्लैंड में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 53 वर्षीय संजय कपूर की अचानक मौत की खबर ने कपूर परिवार और उनके करीबियों को सदमे में डाल दिया है। जैसे ही यह दुखद सूचना आई, करिश्मा की बहन करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान के साथ मुंबई में करिश्मा के घर पहुंचीं। करीना और सैफ दोनों बेहद गमगीन नजर आए। करीना गाड़ी में सिर झुकाए बैठी दिखीं, जिससे उनके चेहरे का दुख साफ झलक रहा था। करीना के साथ उनकी करीबी…
JAMSHEDPUR : आजादनगर थाना अंतर्गत एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी पर रिश्वत लेकर मवेशी लदी गाड़ी छोड़ने का गंभीर आरोप लगा है। घटना 6 जून 2025 की है, जब टैंगो मोबाइल पर प्रतिनियुक्त आ0-317 जितेन गोराई द्वारा 5000 रुपए की रिश्वत लेकर मवेशी वाहन को जाने देने की शिकायत मिली। इस मामले को लेकर आजादनगर थाना प्रभारी ने वरीय पुलिस अधीक्षक को रिपोर्ट सौंपी। रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने तत्परता दिखाते हुए पुलिसकर्मी जितेन गोराई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभाग में अनुशासन और भ्रष्टाचार के…