CHAIBASA : चाईबासा के पांड्राशाली ओपी के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. वहीं दो युवक घायल हो गये. मृतक की पहचान पांड्राशाली ओपी क्षेत्र के भोया गांव निवासी रणवीर ईचागुटु के रूप में की गयी. वहीं, घायलों में गोडांई गांव के रुगुड़साई टोला निवासी संग्राम महाराणा और बादेया गांव निवासी मुकेश गोप शामिल हैं. घटना गुरुवार रात की है. पुलिस ने तीन घायलों को उठाकर सदर अस्पताल ले आयी. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद रणवीर को मृत घोषित कर दिया. शुक्रवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. वहीं गंभीर रूप से घायल संग्राम महाराणा को रेफर कर दिया गया. महाराणा का पैर टूट गया है. मुकेश गोप को हल्की चोट आयी है.
Advertisements
Advertisements

Advertisements

Advertisements

